‘One Nation One Election’ पर छात्रों की राय, संसद में बोलने का मौका

0
‘One Nation One Election’ पर छात्रों की राय, संसद में बोलने का मौका


Last Updated:

सरकार की अनोखी योजना से युवा छात्रों में उत्साह बढ़ा है. एक देश एक चुनाव पर छात्रों ने इसे ऐतिहासिक सुधार बताया. संसद में भाषण देने का मौका छात्रों के विकास में सहायक होगा.

X

One Nation One Election

हाइलाइट्स

  • छात्रों ने ‘एक देश एक चुनाव’ को ऐतिहासिक सुधार बताया.
  • संसद में भाषण देने का मौका छात्रों के विकास में सहायक होगा.
  • योजना से छात्रों में उत्साह और कंपटीशन की होड़ बढ़ी.

One Nation One Election: सरकार की शुरू की गई एक अनोखी योजना ने युवा छात्रों में नई उम्मीद जगाई है. यह योजना उन्हें सफलता की ओर तेजी से ले जाएगी. इस योजना से बच्चों में एक नया उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा हो गई है. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक देश एक चुनाव है. लोकल 18 ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में मऊ, देवरिया, और बलिया के छात्रों से एक देश एक चुनाव पर खास बातचीत की. आइए जानते हैं कि इस पर युवा छात्र-छात्राएं, प्रोफेसर और कुलपति क्या कहते हैं…

तमाम छात्र और छात्राओं (अंकिता वर्मा, अभय सिंह, अभिषेक और यश कुमार ओझा) ने कहा कि “एक देश एक चुनाव” भारत के विकास के रास्ते को बदलने वाला है. यह लोकतांत्रिक प्रणाली में एक महत्वपूर्ण सुधार है. एक देश एक चुनाव से देश की आर्थिक स्थिति के साथ-साथ समय की भी बचत होगी. इसे कई विकसित देशों ने अपनाया है. कुछ छात्रों ने कहा कि इससे पर्यावरण को भी फायदा होगा.

एक देश एक चुनाव पर युवाओं की सोच
बच्चों ने कहा कि यह संसद में जाने का एक सुनहरा अवसर है और इसके लिए वे बहुत उत्साहित हैं. वे अपनी तैयारी कर रहे हैं. विश्वविद्यालय स्तर पर इन बच्चों की भाषण प्रतियोगिता होगी. उसके बाद ये बच्चे संसद में बोलेंगे. संसद में बोलने के बाद बच्चों को एक अलग पहचान मिलेगी, जिससे उनके भविष्य को उज्जवल होने में मदद मिलेगी. एक देश एक चुनाव से भारत विकसित बनेगा.

युवा छात्रों का मत जानना चाहती है सरकार
विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद शंकर पांडेय ने कहा कि इस योजना के अनुसार सरकार युवाओं का मत जानना चाहती है, क्योंकि युवा देश का भविष्य हैं और सबसे ज्यादा मतदान भी वही करते हैं. संसद में बोलना एक बड़ी बात है और इसका अवसर मिलने से युवाओं का विकास होगा.

अब युवा संसद में देंगे भाषण
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक और नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय प्रतियोगिता के बाद छात्रों को विश्वविद्यालय में बुलाया गया है. इसमें मऊ, बलिया और देवरिया के बच्चे शामिल हैं. ‘एक देश, एक चुनाव’ पर हर बच्चा 3 मिनट का भाषण दे रहा है. यहां से चयनित बच्चे प्रदेश स्तर पर जाएंगे और प्रदेश स्तर से चयनित बच्चे संसद में जाएंगे. बच्चों में संसद में जाने का विशेष उत्साह देखा जा रहा है.

सरकार के इस योजना से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि बलिया विश्वविद्यालय बहुत भाग्यशाली है क्योंकि अन्य दो जनपदों के युवाओं को सांसद बनने का मौका मिला है. इससे बच्चों को सीखने को मिल रहा है कि संसद में कैसे बैठना, रहना और बोलना चाहिए. छात्र-छात्राओं के लिए इसके फायदे अनगिनत हैं, और इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा.

homeuttar-pradesh

‘One Nation One Election’ पर छात्रों की राय, संसद में बोलने का मौका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *