PCS Story:योगी सरकार ने किस अधिकारी को किया बर्खास्‍त, 2011 में UPPSC पास करके बने थे पीसीएस

0
PCS Story:योगी सरकार ने किस अधिकारी को किया बर्खास्‍त, 2011 में UPPSC पास करके बने थे पीसीएस


Last Updated:

IAS, PCS बनने की चाह अधिकतर युवाओं में रहती है. इन नौकरियों को पाने के लिए वह दिन रात एक कर देते हैं, लेकिन सरकारी नौकरी पाने के बाद काफी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है. कई अधिकारियों का करियर एक गलती के का…और पढ़ें

PCS officer, Ganesh Prasad Singh: पीसीएस अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह बर्खास्‍त.

हाइलाइट्स

  • पीसीएस अधिकारी गणेश प्रसाद बर्खास्‍त.
  • गणेश प्रसाद पर लगे कई आरोप.
  • 2011 बैच के पीसीएस अधिकारी थे गणेश प्रसाद.

PCS Story: उत्‍तर प्रदेश सरकार ने एक पीसीएस अधिकारी को बर्खास्‍त कर दिया है. इस अधिकारी पर वित्तीय अनियमितता और जमीन घोटाले का आरोप लगा है. आइए आपको बताते हैं ये अधिकारी कौन हैं और यह पीसीएस अधिकारी कब बने?

PCS Officer Ganesh Prasad Singh: योगी सरकार ने जिस अधिकारी को सेवा से बर्खास्‍त किया है उस पीसीएस अधिकारी का नाम है गणेश प्रसाद. गणेश प्रसाद 2011 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं. वह जौनपुर में मुख्‍य राजस्‍व अधिकारी के पद पर तैनात थे. मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के सोनभद्र के रहने वाले गणेश प्रसाद का जन्‍म 12 फरवरी 1974 को हुआ. इसके बाद वह पढ़ाई लिखाई करके यूपीपीएससी पीसीएस (UPPSC PCS) की तैयारी में जुट गए. आखिरकार वर्ष 2011 में उन्‍हें सफलता मिली और वह पीसीएस अधिकारी के पद पर सेलेक्‍ट हो गए 16 सितंबर 2011 को उनकी नियुक्‍ति यूपी सरकारी के पीसीएस अधिकारी के पद पर हुई.

Ganesh Prasad Singh PCS: कहां कहां रहे अधिकारी
गणेश प्रसाद सबसे पहले गाजीपुर जिले में डिप्‍टी कलेक्‍टर के पद पर रहे. यहां वह 28 सितंबर 2012 तक तैनात रहे. इसके बाद उन्‍हें कौशाम्‍बी का डिप्‍टी कलेक्‍टर बनाया गया, जहां वह 28 सितंबर 2012 से 19 सितंबर 2014 तक रहे. यहां के बाद उनकी तैनाती कुशीनगर जिले में रही. वह 16 मार्च 2018 तक यहां डिप्‍टी कलेक्‍टर के पद पर रहे. 17 मार्च 2018 को उन्‍हें बरेली का सिटी मजिस्‍ट्रेट बनाया गया. यहां पर वह पांच महीने ही रहे. यहां से उनका ट्रांसफर चित्रकूट के लिए हो गया. वह 28 अगस्‍त 2018 को एडीएम फाइनेंस बनाया गया. यहां पर वह 23 अक्‍टूबर 2021 तक रहे. बाद में वह मैनपुरी के एडीएम ज्‍युडिशियल बने. जहां 14 दिसंबर 2022 तक रहे. मैनपुरी से उनका तबादला चीफ रेवेन्‍यू ऑफ‍िसर (CRO) जौनपुर के पद पर किया गया. जहां वह अभी तक तैनात थे.

अब हो गए बर्खास्‍त
2011 से लगातार प्रशासिनक सेवा में कार्यरत गणेश प्रसाद पर वित्‍तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं. उनके खिलाफ कई आर्थिक भ्रष्‍टाचार के मामले उजागर हुए थे. बताया जा रहा है कि जौनपुर के तत्‍कालीन सीआरओ रहे गणेश प्रसाद पर सरकारी कामकाज में गड़बड़ी के भी आरोप लगे थे, जिसके बाद इन शिकायतों के आधार पर जौनपुर के डीएम ने उन्‍हें निलंबित करने के संबंध में नियुक्‍ति विभाग को लेटर लिखा था. इसी आधार पर पहले उन्‍हें निलंबित कर दिया गया था. कुशीनगर तैनाती के दौरान भी उन पर जमीन घोटाले के आरोप लगे थे. इन दोनों मामलों में दोषी पाए जाने पर गणेश प्रसाद को बर्खास्‍त कर दिया गया है.

homecareer

योगी सरकार ने किस अधिकारी को किया बर्खास्‍त, 2011 में पास की UPPSC परीक्षा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *