Perfume Rules Islam : इस्लाम में परफ्यूम लगाना कितना सही…क्या औरतें लगा सकती हैं, जानें कब मना और कब जायज?

0
Perfume Rules Islam : इस्लाम में परफ्यूम लगाना कितना सही…क्या औरतें लगा सकती हैं, जानें कब मना और कब जायज?


Last Updated:

Perfume Rules in Islam : इस्लाम में शालीनता पर जोर दिया गया है. अनावश्यक रूप से ध्यान आकर्षित करने या सर्वाजनिक रूप से प्रभोलन पैदा करने की मनाही है. आमतौर पर इस्लाम में इत्र जोरशोर से लगाया जाता रहा है, लेकिन क्या ऐसा करना सही है. आइये जानते हैं.

अलीगढ़. आज के दौर में खुशबू और परफ्यूम का इस्तेमाल आम हो चुका है. हर कोई अच्छा महकना चाहता है. आमतौर पर मुस्लिम समाज में इत्र लगाना अच्छा माना जाता है, लेकिन अक्सर ये सवाल भी उठता रहा है कि क्या इस्लाम में परफ्यूम लगाना जायज है? इसे लेकर मुस्लिम समाज के लोगों मे अलग-अलग राय रहती है. कुछ का मानना है कि परफ्यूम लगाने से कोई हर्ज नहीं है तो कुछ लोग परफ्यूम लगाने से परहेज करते हैं. लेकिन आखिर सही बात क्या है. इसी सवाल का जवाब जानने के लिए लोकल 18 की टीम ने अलीगढ़ के मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन से बातचीत की. मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन बताते हैं कि इस्लाम में परफ्यूम या इत्र लगाना जायज है, लेकिन इसके लिए एक शर्त रखी गई है कि वह शराब या अल्कोहल से तैयार न हो.

आमतौर पर अच्छा माना गया

मौलाना चौधरी इफराहीम के मुताबिक, इत्र लगाना पसंद किया गया है और इसे सुन्नत भी माना गया है. खुशबू लगाना न केवल अच्छी आदत है बल्कि नमाज के दौरान खुशबू लगाना अच्छा माना जाता है. इसलिए मुस्लिम समाज मे खुशबू लगकर लोग मस्जिद मे नमाज पढ़ने जाते हैं. ईद, बकरा ईद पर भी ईद की नमाज पढ़ने पर भी खुशबू लगा कर जाया जाता है.

लेकिन औरतों को मनाही

मौलाना इफराहीम हुसैन बताते हैं कि मर्दों के लिए इत्र लगाना जायज है और इसे सवाब का काम माना गया है. औरतों के लिए घर में रहते हुए इत्र लगाना जायज और सवाब है, लेकिन जब वे घर से बाहर निकलें तो उनके लिए यह हुक्म है कि वे बहुत गहरी या तेज खुशबू वाला इत्र न लगाएं ताकि गैर-महरम यानी गैर मर्द उसकी खुशबू से आकर्षित न हों. इसीलिए घर के बाहर औरतों के लिए तेज खुशबू वाले इत्र का इस्तेमाल मना किया गया है. जबकि मर्दों के लिए इसकी इजाजत दी गई है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

इस्लाम में परफ्यूम लगाना कितना सही…क्या औरतें लगा सकती हैं? जानें सबकुछ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *