PGT Science Teacher कैसे बनें? KV की भर्ती में चयन की पूरी प्रक्रिया समझें

0
PGT Science Teacher कैसे बनें? KV की भर्ती में चयन की पूरी प्रक्रिया समझें


अगर आप केंद्रीय विद्यालय (KVS) या नवोदय विद्यालय (NVS) में 11–12वीं क्लास के साइंस टीचर बनना चाहते हैं, तो इसके लिए PGT (Post Graduate Teacher) पद सबसे ज़रूरी है. गाज़ीपुर के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने वाले PGT फिजिक्स शिक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सही रणनीति, विषय पर पकड़ और सिलेबस की सही समझ आपको चयन तक पहुंचा देती है.

पात्रता (Eligibility Criteria)

PGT साइंस बनने के लिए इन शर्तों का पूरा होना जरूरी है:
विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन (M.Sc / M.A / M.Tech जिस विषय के लिए आवेदन कर रहे हैं)

उदाहरण:

फिजिक्स में MSc होना ज़रूरी है (या इससे संबंधित समान डिग्री).

पीजीटी केमिस्ट्री केमिस्ट्री में मास्टर्स अनिवार्य है.
पीजीटी मैथ्स गणित में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए.
पीजीटी बायोलॉजी बायोलॉजी के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन जूलॉजी  में से किसी एक में पोस्ट-ग्रेजुएशन होना चाहिए.

बीएड अनिवार्य

सीटेट की जरूरत नहीं (पीजीटी के लिए सीटेट अनिवार्य नहीं है)

परीक्षा का ढांचा 

पीजीटी भर्ती आमतौर पर तीन चरणों में होती है:
(A) लिखित परीक्षा – कुल 100 नंबर (2 घंटे)

टीयर–1

यह भाग क्वालिफाइंग होता है (इसका नंबर चयन में नहीं जुड़ता)इसमें शामिल हैं:
रीज़निंग
गणितीय क्षमता
कंप्यूटर ज्ञान
करंट अफेयर्स / सामान्य ज्ञान
हिंदी–अंग्रेज़ी भाषा ज्ञान

इसमें 1/3 नेगेटिव मार्किंग भी रहती है.

टीयर–2 (Subject Test – 100 Marks)

यह सबसे महत्वपूर्ण भाग है.पूरे अंक यहीं से जुड़ते हैं. इसमें आपके स्पेसिफिक विषय (फिजिक्स/केमिस्ट्री/मैथ्स/बायोलॉजी) से गहराई वाले प्रश्न पूछे जाते हैं.

इंटरव्यू – 30 से 40 नंबर

लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होता है, जहां आपकी विषय समझ, टीचिंग मेथड और क्लासरूम हैंडलिंग की क्षमता देखी जाती है.

तैयारी कैसे करें?

एनसीईआरटी 11–12 सबसे ज़रूरी
एनसीईआरटी एक्जामप्लर के बहुविकल्पीय  पूरा करें
पिछले वर्षों के प्रश्न हल करें
रीजनिंग और न्यूमेरिकल के लिए अलग किताब रखें
सब्जेक्टिव टेस्ट के लिए गहराई में पढ़ाई जरूरी,कॉन्सेप्ट क्लेरिटी  सबसे अहम

संदीप कुमार सिंह (फिजिक्स ) का कहना है “जिसने एनसीईआरटी को पूरी तरह समझ लिया, वह पीजीटी में 70% तैयारी पहले ही कर चुका है.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *