PHOTO:काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद, हाथ जोड़कर अभिवादन…काशी के गलियों में सीएम योगी, देखें तस्वीरें
Last Updated:
CM Yogi in Varanasi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को वाराणसी पहुंचे. वाराणसी में उन्होंने देव दिवाली की अद्भुत छठा को निहारा.अपने दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ पूरे ऐक्शन में नजर आए.
सुबह सवेरे सीएम योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे.वहां उन्होंने पूरे विधि विधान से बाबा का जलाभिषेक और पूजन किया.इस दौरान वेदमंत्रों की गूंज भी सुनाई दी.

काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा वें काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर पहुंच मत्था भी टेका.वहां बाबा का आरती पूजन किया.इस दौरान स्थानीय विधायक और मंत्री भी उनके साथ दिखें.

गलियों से गुजरते हुए जब सीएम योगी कालभैरव मंदिर जा रहें थे तो उन्होंने गलियों में मौजूद काशीवासियों का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया.बड़ी ही सागदी के साथ सीएम जनता के बीच से गुजरते हुए कालभैरव दरबार तक पहुंचे.

काशी वासियों ने भी हर-हर महादेव के जयघोष से सीएम योगी का स्वागत किया.बताते चलें कि योगी आदित्यनाथ जब भी काशी दौरे पर आते है वो काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के मंदिर पहुंच उनका आशीर्वाद जरूर लेते हैं.

मंदिर में दर्शन पूजन के आयोजन के बाद योगी आदित्यनाथ सीधे बनारस स्टेशन पहुंचे.स्टेशन पर योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे की तैयारियों की जमीनी हकीकत को परखा.

इस दौरान वे प्लेटफॉर्म नम्बर 8 पर भी गए जहां से 8 नवम्बर को पीएम मोदी वाराणसी से खजुराहो तक जानें वाले वंदे भारत ट्रेन सहित कुल 4 ट्रेनों की सौगात देश को देंगे.