PHOTO: अपनी उड़ान से पहचान रखता है ये प्रवासी पक्षी, हिमालय से भी ऊंचा है इसका हौसला

0
PHOTO: अपनी उड़ान से पहचान रखता है ये प्रवासी पक्षी, हिमालय से भी ऊंचा है इसका हौसला


Last Updated:

Bar headed Goose: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शीतकालीन प्रवासी पक्षियों की आमद होने लगी है. वैसे तो हर प्रवासी पक्षी की अपनी अलग अलग विशेषताएं हैं. मगर एक प्रवासी पक्षी ऐसा भी है जो हिमालय से भी ऊंची उड़ान भरकर प्रवास के लिए आता है. यह पक्षी है बार हेडेड गूज, जो पूरी दुनिया में अपनी उड़ान के लिए जाना जाता है.

बार हेडेड गूज पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शीतकालीन प्रवासी पक्षी है. यह कुछ महीनों के लिए यही के इलाकों में रहता है. यह देखने में भले ही बत्तख जैसा सामान्य पक्षी होता है. मगर यह बेहद दुर्लभ और असाधारण प्रवासी पक्षी है. यह मुख्य रूप से तालाब या फिर अन्य दलदली इलाकों में देखा जाता है.

migratory birds of india

वैसे तो हर प्रवासी पक्षी अपने आप में बेहद खास होता है. लेकिन यह एक ऐसा पक्षी है जो अपनी ऊंची उड़ान के लिए जाना जाता है. इतिहास में ऐसा रिकॉर्ड किया गया है कि है. हिमालय के ऊपर से उड़ान भरते हुए प्रवास के लिए आता है. कुछ रिपोर्टर्स के अनुसार तो इसे 8400 मीटर से भी अधिक की उड़ान पर उड़ते हुए देखा गया है.

bar headed goose in flight

यह न केवल ऊंची उड़ान भरता है बल्कि यह बहुत तेजी से ऊंचाई पर पहुंचने की क्षमता भी रखता है. यह पक्षी अक्सर समूह में प्रवास करते हैं और यह सी के आकार में उड़ते है. जिससे यह एक दूसरे की हवा की धारा का लाभ उठाते हुए प्रवास करते हैं. गौरतलाप है कि यह ऐसी ऊंचाइयों पर उड़ान भरता है. जहां समुद्र तल की तुलना में एक तिहाई ऑक्सीजन हवा में मौजूद होता है.

amazing facts about bar headed goose

यह प्रमुख रूप से शाकाहारी होता है और अपने प्रजनन या फिर प्रवास के दौरान यह मुख्य रूप से घास बीज और चावल गेहूं जैसे अनाज खाता है. यह सांस लेने की क्षमता के लिहाज से भी काफी अधिक मजबूत होता है. ऊंची उड़ान भरने के लिए इनके पंखों का क्षेत्रफल भी उनके वजन के अनुपात में थोड़ा बड़ा होता है.

sharp brain of bar headed goose

यह पक्षी इतना समझदार है कि यह है मौसम और समय का ध्यान रखते हुए प्रवास करता है. यह प्रवास के दौरान विशेष कर हिमालय को पार करने के लिए देर रात या फिर भोर का समय को चुनता है. गौरतलाप है कि रात की अपेक्षा दिन में हवाएं अधिक तेज होती हैं जो उनके प्रवास में व्यवधान उत्पन्न कर सकती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अपनी उड़ान से पहचान रखता है ये प्रवासी पक्षी, हिमालय से भी ऊंचा है इसका हौसला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *