PHOTO: ये है बलिया में घूमने की 5 फेमस जगह, धार्मिक, पर्यटन, पौराणिक के साथ मिलेगा अद्भुत माहौल, देखें तस्वीरें…
Last Updated:
Famous places in Ballia: आज हम आपको बलिया जिले में घूमने वाली टॉप 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न केवल बेहद रमणीक हैं, बल्कि ऐतिहासिक और पौराणिक भी हैं. यकीन मानिए इन जगहों पर एक बार आना यादगार रहेगा. जानिए…
यह एक ऐतिहासिक और पौराणिक मेला है, जो कार्तिक पूर्णिमा यानी 5 नवंबर 2025 से शुरू होने जा रहा है. इसकी अनेकों मान्यताएं भी हैं. इसकी शुरुआत भृगु मुनि ने किया और अपने शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर ददरी मेला रखा. पहले दिन स्नान करने के लिए देश दुनिया से श्रद्धालु आते हैं. यह मेला दुनिया भर में विख्यात हैं.

यह बलिया जिले के बसंतपुर में ठीक जेएनसीयू आगे स्थित हैं. ठंडी में यहां विदेशी पक्षियां आती हैं. यहां अद्भुत हरियाली मन को सुकून देती हैं. इसे पर्यटन स्थल बनाने का बड़े तेज गति से चला, लेकिन फिलहाल रुक गया है. राजा सुरथ के नाम पर ही इसे सुरहा ताल कहा जाता है, यह एक गोखुर झील है, जहां तमाम औषधियां पाई जाती हैं. यह घूमने के लिए बेस्ट है.

यह अवधूतेश्वर शिव मंदिर है, जो बलिया के लिए बहुत बड़ा पर्यटन स्थल है. यह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मस्थली रही है. यकीन मानिए यहां आने के बाद मन गदगद हो जाएगा.

अब इस स्थान का तो इतिहास बड़ा लंबा है. मान्यता के अनुसार, यहां शिव ने यहां कामदेव को जलाकर भस्म किया था, जो जला हुआ आम का पेड़ आज भी हरा है. यहां विश्वामित्र, राम और लक्ष्मण ने भी विश्राम किया था. इसके जस्ट बगल में कवलेश्वर झील भी है. यह धार्मिक, ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल हैं.

प्रख्यात इतिहासकार डॉ शिवकुमार सिंह कौशिकेय के अनुसार, यह एक किला है, जो जिले के रसड़ा में स्थित है. यह पुरातात्विक के साथ ऐतिहासिक रामायकालीन स्थान है. जहां श्री राम को पूजा करने के लिए खुद अपने हाथों से लक्ष्मण जी शिवलिंग की स्थापना किए हैं. आज भी इस शिवलिंग पर लक्ष्मण जी के हाथों का निशान है. यहां से तमाम पुरावशेष मिले हैं.