Picnic Spot in Kanpur: कानपुर में वीकेंड पर कहां जाएं? यहां हैं 5 बेस्ट ऑप्शन, जहां पूरा परिवार करेगा एंजॉय

0
Picnic Spot in Kanpur: कानपुर में वीकेंड पर कहां जाएं? यहां हैं 5 बेस्ट ऑप्शन, जहां पूरा परिवार करेगा एंजॉय


Last Updated:

कानपुर यूं तो अपने औद्योगिक नगरी के रूप में विश्व भर में जाना जाता है, लेकिन गंगा किनारे बसा ये शहर अपने अंदर धार्मिक और कई ऐतिहासिक विरासत भी समेटे हुए हैं. कानपुर में कई ऐसी जगह मौजूद है जो कानपुर समेत आसपास के जिलों के लिए सबसे पसंदीदा जगह है, जहां समय बिताना लोग बहुत पसंद करते हैं. आइए जानते है कौनसी है वो ख़ास जगहें जहां आप अपने फ़ैमिली के साथ समय बिता सकते है.

कानपुर का नाना राव पार्क शहर के सबसे पसंदीदा पिकनिक स्थलों में से एक है. हरियाली से घिरा यह पार्क सुबह और शाम दोनों समय लोगों से भरा रहता है. यहां बच्चे झूले और खेल के मैदान का आनंद लेते हैं. बुजुर्ग टहलते हुए नजर आते हैं. युवा ओपन जिम का इस्तेमाल कर फिटनेस बनाए रखते हैं. छुट्टियों में परिवार पार्क में बैठकर खाना खाते हैं, बातचीत करते हैं और सुकून भरे पल बिताते हैं. साफ-सुथरा वातावरण और खुली जगह इसे पिकनिक के लिए बेहतरीन बनाती है.

कानपुर चिड़ियाघर

कानपुर चिड़ियाघर भी शहर का बड़ा पिकनिक स्थल है. हरियाली और स्वच्छ वातावरण में फैले इस पार्क में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं. यहां 100 से अधिक वन्य जीवों का दीदार किया जा सकता है. बच्चे केवल मनोरंजन नहीं करते बल्कि जानवरों के बारे में जानकारी भी प्राप्त करते हैं. हरे-भरे पेड़ और आसान रास्ते इसे घूमने के लिए सुविधाजनक बनाते हैं. छुट्टियों और वीकेंड पर यहां खास भीड़ रहती है. शैक्षिक और मनोरंजन दोनों दृष्टि से यह जगह बेहद उपयोगी मानी जाती है.

जेके मंदिर

कानपुर का जेके मंदिर प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. सफेद संगमरमर से बना यह मंदिर धार्मिक आस्था के साथ पिकनिक स्थल के रूप में भी लोकप्रिय है. मंदिर के चारों ओर हरियाली और स्वच्छ वातावरण नजर आता है. लोग पूजा-अर्चना के बाद परिवार के साथ समय बिताते हैं. शाम के समय मंदिर की रोशनी और माहौल बेहद मनमोहक लगते हैं. आसपास के लॉन में बैठकर लोग आराम करते हैं. इससे यह जगह अध्यात्म और सुकून का संगम बन जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क

कानपुर के पास स्थित ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क आधुनिक पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है. यहां वाटर राइड्स, झूले और मनोरंजन के कई साधन मौजूद हैं. गर्मी के मौसम में लोग खास तौर पर मौज-मस्ती के लिए यहां आते हैं. बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी के लिए यह जगह फेवरेट बन चुकी है. साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के कारण यह पार्क दूर-दूर से आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षक है.

बिठूर

कानपुर का बिठूर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है. गंगा किनारे बसा यह क्षेत्र इतिहास और आस्था का संगम है. यहां कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं. लोग यहां पूजा-पाठ करने के साथ पिकनिक का आनंद भी लेते हैं. गंगा घाट पर बैठकर समय बिताना और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करना लोगों को सुकून देता है. वीकेंड पर बिठूर में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कानपुर में वीकेंड पर कहां जाएं? यहां हैं 5 बेस्ट ऑप्शन, हर कोई करेगा एंजॉय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों