Pilibhit News : पहाड़ी रास्तों पर बस को कहें बाय-बाय… हरिद्वार, देहरादून के लिए सप्ताह में 3 दिन चलेगी ये ट्रेन

0
Pilibhit News : पहाड़ी रास्तों पर बस को कहें बाय-बाय… हरिद्वार, देहरादून के लिए सप्ताह में 3 दिन चलेगी ये ट्रेन


Last Updated:

Pilibhit News : बीते मार्च महीने में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टनकपुर से देहरादून की एक ट्रेन का संचालन शुरू किया गया. अभी तक टनकपुर से देहरादून जाने वाली ट्रेन हर सप्ताह शनिवार को रवाना होती है.

पीलीभीत. यूपी के पीलीभीत जंक्शन रेलवे स्टेशन की लंबी दूरी की ट्रेनों के नाम पर झोली लगभग खाली है, वहीं कुछ ट्रेनें सप्ताह में बेहद सीमित दिनों के लिए संचालित होती है. ऐसे में आए दिन लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन की मांग उठाई जाती है. इसी को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने एक साप्ताहिक ट्रेन के संचालन के दिनों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. दरअसल, पीलीभीत जंक्शन उत्तराखंड के चम्पावत, उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिहाज से काफी अधिक महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड के टनकपुर रेलवे स्टेशन से अन्य जगहों पर जाने वाली ट्रेनें पहले पीलीभीत जंक्शन से ही होकर गुजरती हैं.

बीते मार्च महीने में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टनकपुर से देहरादून की एक ट्रेन का संचालन शुरू किया गया. अभी तक टनकपुर से देहरादून जाने वाली ट्रेन हर सप्ताह शनिवार को रवाना होती है. वहीं देहरादून से टनकपुर आने वाली ट्रेन का संचालन प्रत्येक रविवार को होता है. टनकपुर से देहरादून जाने वाली ट्रेन प्रत्येक शनिवार शाम 19:40 बजे टनकपुर से खुलकर 20:45 पर पीलीभीत जंक्शन पहुंचती है. 20:50 पर पीलीभीत से खुलकर यह ट्रेन 22:38 पर बरेली से, 01:43 पर मुरादाबाद से छूटकर सुबह 04:42 पर हरिद्वार व सुबह 7:35 बजे देहरादून पहुंचती है.

अब सप्ताह में 3 दिन चलेगी ट्रेन
वहीं वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक रविवार दोपहर 15:15 बजे देहरादून से चलकर 16:43 पर हरिद्वार. हरिद्वार से 16:55 बजे खुलकर रात 00:55 बजे बरेली. जहां से 01:00 बजे निकलकर यह ट्रेन 2:30 पर पीलीभीत व सुबह के 4 बजे टनकपुर पहुंचती है. स्थानीय लोगों की लगातार मांग के बाद रेलवे बोर्ड की ओर से तरफ़ से देहरादून जाने वाली ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन यानी कि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को, वहीं देहरादून से टनकपुर जाने वाली ट्रेन को बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित करने का फैसला किया गया है. इससे जुड़ा एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. ऐसे में यात्री में इस कदम से खुश नजर आ रहे हैं.

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पीलीभीत से हरिद्वार, देहरादून के लिए सप्ताह में 3 दिन चलेगी ये ट्रेन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *