PM मोदी ने ध्वारोहण से पहले राम मंदिर में कहां पूजा की, रामलला को क्या भेंट किया? कैसे नजर आए, जानें सबकुछ
Last Updated:
Ayodhya News: पीएम मोदी ने जैसे ही राम नगरी में कदम रखा तो एक अलग उत्साह दिखाई दिया. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या पहना हुआ है, सबसे पहले किसकी पूजा की और किसने तिलक लगाया… सबकुछ.
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर आज ध्वजारोहण करेंगे. वह राम मंदिर पहुंच गए हैं. शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. मंदिर की 5 लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. ATS–NSG कमांडो ने पूरे परिसर को घेर रखा है. इसके अलावा SPG, CRPF और PAC के जवान भी तैनात हैं. पीएम मोदी ने जैसे ही राम नगरी में कदम रखा तो एक अलग उत्साह दिखाई दिया. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या पहना हुआ है, सबसे पहले किसकी पूजा की और किसने तिलक लगाया… सबकुछ.
कैसे नजर आए पीएम?
पीएम मोदी काफी खुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पजामा पहना हुआ है. साथ ही ऊपर से क्रीम कलर की नेहरू जैकेट पहनी हुई है. वह करीब 10 पहुंचे सप्तमंदिर पहुंचे, जहां महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से जुड़े मंदिर में दर्शन किए. भगवान शेषावतार लक्ष्मण की पूजा की और जलाशय भी देखा. इतना ही नहीं पीएम के कपड़ों में उस समय चार चांद लग गए जब उन्होंने मेहरून और कथई रंग की एक शॉल हाथ में ली.
भगवान राम को पीएम मोदी ने क्या भेंट किया?
हर बार की तरह ही पीएम मोदी अलग ही नजर आ रहे हैं. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ माता अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी ने राम जी को पशमीना शॉल दी है ताकि उनको ठंड ना लगे. इसे बनाने में एक साल का वक्त लगा है. परकोटे में मौजूद सभी मूर्तियों के लिए सिल्क के वस्त्र धर्मावरम जिले से बनवाए.पीएम मोदी ने ये वस्त्र भेंट किए.