PM मोदी सिग्नेचर रेल रोड ब्रिज, रोपवे से लेकर सर्किट हाउस तक की देंगे सौगात, तस्वीरें देख कहेंगे- काशी में ही है विकास
Last Updated:
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिवरात्रि के बाद काशी के दौरे पर आएंगे. ये दौरा काशी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. इसकी वजह ये है कि पीएम काशी को कई ऐसे प्रोजेक्ट का तोहफा देंगे और देश और प्रदेश में इकलौते होंगे. संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं. पीएम जो उपहार देने वाले हैं उससे काशी की ट्रैफिक और कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी. आइए तस्वीरों से बताते हैं कि काशी को क्या कुछ मिलने वाला है. आप भी कह उठेंगे कि काशी में ही है विकास…
इस दौरे के दौरान काशी को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है. तैयार की गई सूची में सिग्नेचर रेल रोड ब्रिज, सोलर पार्क, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), नई सड़कें, फ्लाईओवर, ग्रामीण एवं शहरी कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं.

ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी पहल के तहत सर्किट हाउस परिसर में प्रदेश का पहला साइलेंट सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा, जो बिना शोर के संचालित होगा. इसे भी प्रधानमंत्री की सौगातों में शामिल किया जा सकता है. लोक निर्माण विभाग की कई सड़कों, एनएचएआई के हाईवे प्रोजेक्ट, जिला अस्पतालों में बनने वाले डे केयर सेंटर, और बनारस रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन के शिलान्यास की भी तैयारी चल रही है. प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित सभी परियोजनाओं की कुल लागत एक हजार करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है.

वाराणसी को केंद्र सरकार ने एक और सौगात दी है, जिसमें गंगा नदी पर 100 करोड़ रुपये की लागत से सिग्नेचर ब्रिज शामिल है. सिग्नेचर ब्रिज बनारस में बनने वाले देश में अपने ढंग के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्लेटफार्म के तहत ‘परिवहन संगम’ का हिस्सा है. परिवहन संगम स्थल पर रोड, रेल, गंगा में फेरी सर्विस व रोप-वे से पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध होगी. इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे, पीडब्लूडी, नगर निगम, जल-कल सभी की एनओसी भी मिल चुकी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस दौरे के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी काशी के विकास को एक नई दिशा देने का प्रयास करेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर जीवन स्तर और सुविधाएं मिल सकेंगी. काशी में प्रधानमंत्री का संभावित दौरा न केवल विकास की नई सौगात लेकर आएगा, बल्कि यह शहर की पहचान को भी और मजबूत करेगा. स्थानीय प्रशासन और विभिन्न विभागों की सक्रियता इस बात का संकेत है कि काशी के विकास के लिए सभी स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं.

काशी में देश के पहले अर्बन रोप-वे ट्रांसपोर्ट का काम लगभग पूरा हो गया है. रोप-वे के ट्रायल का काम भी शुरू हो जाएगा और अप्रैल महीने से पर्यटक इस रोप-वे से काशी विश्वनाथ धाम तक जा सकेंगे. काशी में 3 रोप-वे स्टेशन का काम लगभग 90 फीसदी तक पूरा हो गया है.

इस रोप-वे ट्रांसपोर्ट से हर दिन करीब 60 से 80 हजार लोग सफर कर सकेंगे. हर 90 सेकेंड में लोगो को इस रोप-वे ट्रांसपोर्ट के लिए ट्राली (गंडोला) मिलेगा.एक ट्राली में 10 लोग सफर कर पाएंगे.

बदलते बनारस में अब नगर निगम का मिनी सदन भी खासा आकर्षण का केंद्र होगा. नगर निगम का नया सदन यूपी विधानसभा का मिनी अवतार होगा. इस नए भवन के खूबसूरत मॉडल की तस्वीर भी सामने गई है. जानकारी के मुताबिक इस भवन के निर्माण में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे. नया भवन करीब 70,000 स्क्वायर फीट जमीन पर बनाया जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काशी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो न केवल विकास की नई राह खोलेगा, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा. इस दौरे के माध्यम से काशी में बुनियादी ढांचे में सुधार और विकास की गति को तेज करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे.