PM Kisan : गलत तरीके से सम्मान निधि ले रहे थे अमेठी के लोग, वसूली गई पाई-पाई, भूलकर भी न करें ये गलती
Last Updated:
Amethi news in hindi : सरकार की ओर से ये योजना देशभर के छोटे और सीमांत किसानों के लिए चलाई जा रही है. यह वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली एक सरकारी स्कीम है. इस पहल के तहत, पात्र किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में पैसा भेजा जाता है. कुछ लोगों ने इसका दुरुपयोग कर लिया. अपात्र होकर भी उन्होंने फार्म भरा और पैसे लेने शुरू कर दिए, लेकिन कोई भी बच नहीं पाया.
अमेठी. सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, ताकि उन्हें लाभ मिल सके और उनकी खेती किसानी आसान हो सके. ऐसी ही सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना का कुछ लोगों ने गलत फायदा उठा लिया. अपात्र होने के बावजूद भी उन्होंने योजना का लाभ ले लिया. बाद में जांच में पकड़े जाने के बाद उनसे रिकवरी भी की गई. कुछ लोगों से अभी रिकवरी जारी है. कुछ ऐसे लाभार्थी पकड़े गए हैं जो संदिग्ध हैं और उनकी जांच की जा रही है. जांच के दौरान यदि वह अपात्र पाए गए तो उनसे भी रिकवरी की जाएगी.
ऐसे-ऐसे लोग
अमेठी जिले में बड़ी संख्या में किसान किसान सम्मान निधि का लाभ लेते हैं. किसान सम्मान निधि योजना का 6000 से अधिक अपात्रों ने भी लाभ ले लिया. इसमें आयकर दाता, पेंशनर और कई आपात्र शामिल थे. वर्तमान समय में ऐसे लाभार्थियों को चिन्हित किया जा रहा है, जो अपात्र हैं. कुछ लाभार्थी ऐसे भी चिन्हित किए गए हैं, जो दो-दो बार इस योजना में रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. अमेठी जिले में लगातार यह समस्या मिल रही थी, जिसके बाद विभाग अलर्ट हो गया. 4255 ऐसे लोग हैं, जिनका फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा रहा है. 514 लोगों ने योजना का लाभ लेने से मना किया था, जिनकी जांच की जा रही है. 2026 मामले ऐसे हैं, जो लाभार्थियों ने दो-दो बार रजिस्ट्रेशन कर लिए थे. 275 माइनर लाभार्थी हैं, जिनके माता या पिता या दोनों की डेथ हो गई है.
टाइट हो चुका है विभाग
उप कृषि निर्देशक सत्येंद्र कुमार ने लोकल 18 को बताया कि जो भी योजना के पात्र लाभार्थी हैं, उन्हें निष्पक्ष तरीके से लाभ दिया जाएगा. अपात्रों की लगातार जांच की जा रही है. बड़ी संख्या में लोगों से रिकवरी भी की जा रही है. कोई भी अपात्र योजना का लाभ नहीं पाएगा. इसके लिए विभाग पूरी तरीके से सख्त और जागरूक है.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें