PM Narendra Modi Lucknow Visit Live: CM योगी तो पहुंच गए, अब बस नवाबों के शहर को पीएम मोदी का इंतजार

0
PM Narendra Modi Lucknow Visit Live: CM योगी तो पहुंच गए, अब बस नवाबों के शहर को पीएम मोदी का इंतजार


PM Narendra Modi Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी आज लखनऊ पहुंच रहे हैं. उनके आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है. वहीं, ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. कार्यक्रम के लिए डायवर्जन बुधवार रात 12 बजे से लागू कर दिया गया, जो कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा. इमरजेंसी होने पर डायवर्टेड रूट से ऐंबुलेंस, शव वाहन, दमकल और स्कूली वाहन गुजर सकेंगे. इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है. पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी पल-पल की खबर जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज 18 से…

Rashtra Prerna Sthal kahan par hai: सीएम योगी पहुंचे लखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ पहुंच चुके हैं. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले से ही यहां मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ढाई बजे तक आएंगे.

PM Modi: गोमती नदी के किनारे बना है राष्ट्र प्रेरणा स्थल
राष्ट्र प्रेरणा स्थल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बसंत कुंज (दुबग्गा) इलाके में गोमती नदी के किनारे हरदोई रोड पर बनाया गया है। पीएम मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद आम लोग इस स्थल को देख सकेंगे।

Bhavya Prerna Center: कितने एकड़ में फैला है भव्य प्रेरणा केंद्र
राष्ट्र प्रेरणा स्थल को 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में करीब 230 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है. यह परिसर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और आदर्शों को समर्पित है. यहां पर इन तीनों नेताओं की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान का प्रतीक हैं.

PM Modi Visit News: म्यूजियम का भी होगा लोकार्पण
जनसंघ के संस्थापक नेताओं की कांस्य प्रतिमाओं के साथ ही इनके संस्मरणों को सहेजने के लिए बने म्यूजियम का भी लोकार्पण होगा. 65 एकड़ में फैले इस राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण पर 232 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. 21 करोड़ रुपये से कांस्य प्रतिमाओं का निर्माण हुआ है. इस आयोजन के लिए लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया गया है. चौराहों पर झालरें, दीवारों पर चित्रकारी कराई गई है.

AIMIM on PM Modi Visit: एआइएमआइएम के प्रवक्ता ने पूछे सवाल

एआइएमआइएम के प्रवक्ता आसिम वकार ने कहा कि आज लखनऊ में पीएम मोदी जिस प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करने जा रहे हैं वहां 4% परसेंट की आबादी वाले ब्राह्मणों की तीन मूर्तियां लगी हैं और 96% वाले किसी महापुरुष की कोई मूर्ति क्यों नहीं लगायी गयी है?

1- पंडित दीनदयाल उपाध्याय
2- पंडित श्यामा प्रसाद मुख़र्जी
3- पंडित अटल बिहारी बाजपेई

उन्होंने आगे कहा कि क्या ये ब्राह्मण प्रेरणा स्थल है? क्या ये आर एस एस प्रेरणा स्थल है? किसी और जाती जैसे ठाकुर, दलित, या ओबीसी के किसी महापुरुष की मूर्ति क्यों नहीं लगायी गयी? इस मसले पर अभी तक मायावती भी खामोश हैं और PDA का नारा लगाने वाले अखिलेश यादव भी खामोश है क्यों?

PM Modi News Update: पीएम मोदी का होगा भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1:50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेंगे. यहां उनका भव्य स्वागत होगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे. दोपहर 2:10 बजे प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से प्रेरणा स्थल पहुंचेंगे. उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे.

Lucknow News: करेंगे ये खास काम
प्रेरणा स्थल पर प्रधानमंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद दोपहर 2:30 से 3:00 बजे तक वे प्रेरणा स्थल के संग्रहालय का अवलोकन करेंगे. दोपहर 3:00 बजे प्रधानमंत्री रैली स्थल के मंच पर पहुंचेंगे. दोपहर 3:20 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल का औपचारिक लोकार्पण करेंगे. लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

Lucknow Divert Route News: ऐसे गुजरेंगे वाहन

  • मलिहाबाद चौराहे से बाजनगर किसानपथ, छंदोईया की जगह जीरो पॉइंट मोहान रोड होकर
  • मुंजासा तिराहे से बाजनगर किसानपथ, छंदोईया की जगह जीरो पॉइंट मोहान रोड होकर
  • बाजनगर किसानपथ अंडरपास से बड़े और कॉमर्शल वाहन छंदोईया बाईपास की जगह बाजनगर किसानपथ अंडरपास से किसानपथ होकर
  • कसमंडी अंडरपास से अंधे की चौकी तिराहे की जगह किसानपथ होकर
  • छंदोईया बाईपास तिराहे से कार्यक्रम स्थल, भिठौली तिराहा की जगह अंधे की चौकी तिराहा, बाजनगर किसानपथ अंडरपास से किसानपथ या दुबग्गा तिराहा होकर
  • तिकोनिया तिराहा से बड़े व कॉमर्शल वाहन दुबग्गा तिराहा, छंदोईया बाईपास तिराहा की जगह नहर तिराहा मोहान रोड, खुशहालगंज बाजार, खुशहालगंज किसानपथ अंडरपास से किसानपथ होकर
  • भिठौली तिराहा से कार्यक्रम स्थल, छंदोईया बाईपास तिराहा की जगह सैरपुर तिराहा, अस्ति क्रॉसिंग, बीकेटी, इंदौराबाग किसानपथ अंडरपास, किसानपथ, इंजिनियरिंग कॉलेज चौराहा होकर
  • नया पक्कापुल तिराहा, कुड़ियाघाट तिराहा से कार्यक्रम स्थल, घैला तिराहा की जगह रूमी गेट, कोनेश्वर चौराहा, बालागंज चौराहा, दुबग्गा तिराहा होकर
  • दुबग्गा तिराहा से छंदोईया, सीतापुर बाईपास की जगह तिकोनिया तिराहा होकर
  • नहरपुल तिराहा से बुधेश्वर की जगह जीरो पॉइंट या किसान पथ के ऊपर से

CM Yogi News: लखनऊ के लिए बेहद ही खास पल
यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए काफी खास है, क्योंकि राष्ट्र प्रेरणा स्थल भारतीय जनसंघ और भाजपा के तीन प्रमुख विचारकों- श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित है. अटल जी की 101 फीट ऊंची प्रतिमा देश में अपनी तरह की सबसे बड़ी प्रतिमाओं में से एक होगी. प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ और यातायात प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. लाखों कार्यकर्ता और समर्थक इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *