Power tiller : एक ही मशीन से जुताई और सिंचाई दोनों, प्रति बीघा 1 लीटर पेट्रोल काफी, जानें इसकी कीमत

0
Power tiller : एक ही मशीन से जुताई और सिंचाई दोनों, प्रति बीघा 1 लीटर पेट्रोल काफी, जानें इसकी कीमत


Last Updated:

Power tiller benefits : ये मशीन एक साथ दो काम करती है. एक ओर ये रोटावेटर का काम करती है, जिससे खेत की बेहतरीन जुताई हो जाती है. दूसरी तरफ, इसी मशीन से पानी चलाकर सिंचाई का काम भी किया जा सकता है. ये पावर टिलर 5 HP, 7 HP और 9 HP में भी आता है, ताकि किसान अपनी जरूरत के अनुसार सही मशीन का चयन कर सकें. इसे खरीदने पर सरकार की ओर से 50% तक का अनुदान भी दिया जा रहा है. खेत में काम करते समय चक्कों को निकालकर उनकी जगह रोटावेटर लगा दिया जाता है.

बलिया. किसानों की मेहनत को आसान और खेती को मुनाफा का बड़ा जरिया बनाने के लिए एक शानदार मशीन बाजार में लॉन्च की गई है. इसे किसान प्यार से छोटा ट्रैक्टर कह रहे हैं. अनोखा होने के कारण इसे पावर टिलर या पावर वीडर के नाम से जाना जा रहा है. यह मशीन खास तौर पर जहां बड़े ट्रैक्टर का पहुंचना मुश्किल होता है, वहां के लिए यानी सीमित खेतों के लिए बेहद उपयोगी मानी जा रही है. हीरा इंडस्ट्रीज जलालपुर बलिया की एंप्लॉय नेहा खरवार बताती हैं कि यह मशीन 2 इन 1 सुविधा के साथ आती है. जहां एक ओर यह रोटावेटर का काम करती है, जिससे खेत की बेहतरीन जुताई हो जाती है. दूसरी तरफ, इसी मशीन से पानी चलाकर सिंचाई का काम भी किया जा सकता है. मशीन में लगे चक्के इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में बहुत मदद करते हैं. खेत में काम करते समय चक्कों को निकालकर उनकी जगह रोटावेटर लगा दिया जाता है और फिर आसानी से जुताई भी की जाती है.

इन किसानों की पसंद

यह छोटी मशीन गन्ना, सब्जी और केले की खेती करने वाले किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इसके साथ एक हल भी दिया जाता है, जिससे खेत की तैयारी और भी बेहतर होती है. यह पावर टिलर 5 HP, 7 HP और 9 HP में भी आता है, ताकि किसान अपनी जरूरत के अनुसार सही मशीन का चयन कर सकें. अगर इसकी कीमत की बात करें, तो ₹45,000 से लेकर ₹85,000 तक है. सरकार की योजना के अनुसार, इसे खरीदने पर 50% तक का अनुदान भी मिल रहा है. इसमें लगे पलाऊ और चक्के भी खुल जाते हैं.

करना क्या होगा

इसके लिए सरकारी पोर्टल खुलने पर ₹2500 का टोकन कटवाकर ई-लॉटरी में हिस्सा लेना होता है. नाम चयनित होने पर आधी कीमत सरकार देती है, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ भी बहुत कम हो जाता है. यह पॉवर वीडर मशीन पेट्रोल से चलती है. इसकी जबरदस्त क्षमता यह है कि, केवल 1 लीटर पेट्रोल में 1 बीघा खेत की जुताई की जा सकती है. इससे कम खर्च, ज्यादा काम और समय में भी बेहतरीन कार्य किए जा सकते हैं. कुल मिलाकर, बलिया के किसानों में इस मशीन को लेकर भारी उत्साह है. यह मशीन हर किसानों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बन गया है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeagriculture

एक ही मशीन से जुताई-सिंचाई दोनों, प्रति बीघा 1 लीटर पेट्रोल काफी, जानें कीमत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों