Premanand Maharaj: गोवर्धन पूजा पर भी नहीं निकली प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा! भक्त हुए मायूस, जानिए क्या है वजह
Last Updated:
Sant Premanand Maharaj Padyatra: संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए गोवर्धन पूजा का दिन मायूस रहा क्योंकि स्वास्थ्य कारणों से महाराज जी की नियमित पदयात्रा स्थगित रही. आश्रम के सेवादारों ने सभी भक्तों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है.
Premanand Maharaj: संत प्रेमानंद महाराज के चाहने वाले लोग पूरी दुनिया में हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए भक्त घंटों इंतजार करते हैं. महाराज जी रोजाना श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी से लेकर श्री हित राधा केली कुंज आश्रम तक पदयात्रा करते हुए भक्तों को दर्शन देते हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से महाराज जी स्वास्थ्य कारणों के चलते नियमित ढंग से भक्तों को पदयात्रा के जरिए दर्शन नहीं दे पा रहे हैं.
आज बुधवार को गोवर्धन पूजा के दिन भी भक्तों के हाथ मायूसी लगी जब महाराज जी की रोजाना होने वाली पदयात्रा स्थगित हो गई. जिससे उनके दर्शन के लिए कतार में खड़े भक्त मायूस नजर आए. हालांकि, महाराज जी ने भक्तों की श्रद्धा को देखते हुए आश्रम के बाहर खड़े होकर ही भक्तों को एक झलक दी. महाराज जी की एक झलक पाकर भक्तों के चेहरों पर मुस्कान छा गई, लेकिन पदयात्रा न होने का मलाल भी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा था.
स्वास्थ्य कारणों के चलते स्थगित हो रही पदयात्रा
पदयात्रा को लेकर आश्रम कि ओर से कोई ऑफिशियल सूचना जारी नहीं की गई है, जिससे भक्त कई अटकलें लगा रहे हैं. बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं. जिसके चलते फिलहाल उन्हें आराम की जरूरत है. ऐसे में आश्रम के सेवादारों ने सभी भक्तों से शांति और संयम बरतने की अपील की है.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें