PTR आने का बना रहे हैं प्लान?… तो इन बातों का रखें ध्यान, सप्ताह में इस दिन बंद रहेगा टाइगर रिजर्व

0
PTR आने का बना रहे हैं प्लान?… तो इन बातों का रखें ध्यान, सप्ताह में इस दिन बंद रहेगा टाइगर रिजर्व


Last Updated:

Pilibhit News : पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले सैलानियों की संख्या 56 हजार के आंकड़े को पार कर गई थी. इस पर्यटन सत्र में यह रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है. ऐसे में पीटीआर के वन और वन्यजीवों के साथ स्टाफ पर भी दबाव बढ़ रहा है. इसी को देखते हुए लंबे समय से पीटीआर में सप्ताह में एक दिन पर्यटन को बंद रखने पर विचार किया जा रहा था.

पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के पर्यटन सत्र 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. इस पर्यटन सत्र से मैनेजमेंट के लिहाज़ से उत्तर प्रदेश के सभी टाइगर रिज़र्व में साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था की जा रही है. ऐसे में पीलीभीत टाइगर रिज़र्व भी सप्ताह में एक दिन बंद रहेगा. अगर आप भी इस पर्यटन क्षेत्र पीलीभीत टाइगर रिज़र्व आने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है.

गौरतलब है कि यूपी के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. यह पीलीभीत के विकास और ईको टूरिज़्म के लिए अच्छे संकेत हैं, लेकिन वन और वन्यजीवों के लिए यह बढ़ता दबाव चुनौतियां भी लेकर आता है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के विभिन्न टाइगर रिजर्व में साप्ताहिक बंदी लागू की गई है. इस संबंध में बीते दिनों PCCF (वाइल्डलाइफ) अनुराधा वेमुरी ने आदेश जारी किया था.

तेजी से बढ़ रही पर्यटकों की संख्या
पिछले कुछ सालों में पीलीभीत ने काफी लोकप्रियता हासिल की है. पीलीभीत टाइगर रिजर्व बाघों के दीदार और संरक्षण के लिए देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कर रहा है. यह डेस्टिनेशन लोगों को इसलिए भी आकर्षित कर रही है क्योंकि यहां पर्यटकों को अन्य जगहों की अपेक्षा कम खर्च करना पड़ता है. पीलीभीत टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में सफारी कर पर्यटक यहां के खूबसूरत नज़ारे और बाघों का दीदार कर सकते हैं. साथ ही, यहां का चूका बीच भी पर्यटकों को समुद्र जैसा अनुभव देता है. चूका बीच उत्तर प्रदेश की प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल है. यही कारण है कि पीलीभीत आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है.

इस कारण लिया गया फैसला
पिछले पर्यटन सत्र में पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले सैलानियों की संख्या 56 हजार के आंकड़े को पार कर गई थी. इस पर्यटन सत्र में यह रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है. ऐसे में पीटीआर के वन और वन्यजीवों के साथ स्टाफ पर भी दबाव बढ़ रहा है. इसी को देखते हुए लंबे समय से पीटीआर में सप्ताह में एक दिन पर्यटन को बंद रखने पर विचार किया जा रहा था.

इस कारण चेंज हो सकती है डेट
बीते दिनों यूपी की प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव अनुराधा वेमुरी ने एनटीसीए और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार पर्यटन सत्र 2025-26 में यूपी के सभी टाइगर रिजर्व को अलग-अलग दिनों में बंद रखने का निर्णय लिया था. हालांकि अगर साप्ताहिक बंदी के दिन कोई त्योहार या छुट्टी होगी तो साप्ताहिक बंदी के दिन को किसी अन्य दिन लागू किया जाएगा.

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

PTR आने का बना रहे हैं प्लान?… तो इन बातों का रखें ध्यान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *