Public Opinion : ‘और नहीं हारना चाहता’, वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के भारत से न खेलने का फैसला, बलिया के क्रिकेट प्रेमी भड़के

0
Public Opinion : ‘और नहीं हारना चाहता’, वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के भारत से न खेलने का फैसला, बलिया के क्रिकेट प्रेमी भड़के


Last Updated:

Public Opinion Ballia : ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कोई भी मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया है. पाक टीम भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी. इस फैसले से क्रिकेट फैंस मायूस हैं. इस फैसले से भारत को बिना खेले वॉकओवर के दो अंक मिलने तय हैं. सवाल है कि इससे क्रिकेट को ज्यादा नुकसान होगा या पाकिस्तान को, लोकल 18 ने इस बारे में बलिया के क्रिकेट प्रेमियों से बात कर उनकी राय जानी. निखिल कहते हैं कि भारत से लगातार मिल रही हार की वजह से पाकिस्तान डरा हुआ है. पड़ोसी अपने खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रहा है.

बलिया. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने को लेकर पाकिस्तान की हरकतों पर घमासान मचा है. 15 फरवरी को होने वाले भारत–पाकिस्तान महामुकाबले से पड़ोसी देश ने खुद को अलग कर लिया है. पाकिस्तान सरकार के आदेश पर सलमान अली आगा की टीम भारत के सामने मैदान में नहीं उतरेगी, भले ही मैच भारत में नहीं, बल्कि कोलंबो में खेला जाए. इस फैसले से क्रिकेट फैंस मायूस हैं, जबकि भारत को वॉकओवर के दो अंक मिलने तय हैं. सवाल ये है कि क्रिकेट का या पाकिस्तान का, किसका नुकसान सबसे ज्यादा है? लोकल 18 ने इस बारे में बलिया के क्रिकेट प्रेमियों से बात की.

राजनीति को दूर रहना चाहिए

अंकित ने कहा कि पाकिस्तान ने इंडिया में खेलने से मना किया है. अगर यही मैच कोलंबो में होता है, तो क्या पाकिस्तान खेलेगा. निखिल ने कहा कि सभी को पता है कि पिछला वर्ल्ड कप और तमाम आईसीसी के जितने भी मैच हुए हैं, भारत ने पाकिस्तान को हराया है. उसी की वजह से पाकिस्तान डरा हुआ है. रितिका गौर बताते हैं कि पाकिस्तान अगर नहीं खेलना चाहता है, डर गया है, तो मत खेल. भारत पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है. खेल जगत को सियासत से दूर रखना चाहिए. पाकिस्तान भारत से अगर नहीं खेलता है, तो इसमें पाकिस्तान का ही नुकसान है. वॉक ओवर मिलने से भारत को दो पॉइंट मिल जाएंगे.

धर्मेंद्र पांडेय वीर लॉरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट कोच हैं. वे कहते हैं कि यह बहुत ही हास्यास्पद है. पाकिस्तान बड़े-बड़े टूर्नामेंटों में ऐसी हरकतें करता रहता है. आयोजनों को बिगाड़ने के लिए और हाइलाइट में आने के लिए ऐसी हरकतें करता रहता है. इंडिया के सामने उसका कोई लेवल नहीं है. पाकिस्तान को हर टूर्नामेंट से बाहर निकाल देनी चाहिए. आईसीसी को चाहिए की पाकिस्तान टीम पर प्रतिबंध लगा दे. पाकिस्तान देश अपने खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रहा है.

समझदारी वाला काम

आशीष दुबे बताते है कि पाकिस्तान ने बहुत समझदारी वाला काम किया है, क्योंकि कई मैचों में उसकी फजीहत हो चुकी है. पाकिस्तान यह चीज दोहराना नहीं चाहता है, इसलिए वह पीछे हट रहा है. समीर सिंह बताते हैं कि इंडियन टीम का फॉर्म अच्छा चल रहा है. पिछले साल भी पाकिस्तान का प्रदर्शन खराब रहा. यही कारण है कि वह पीछे हट रहा है. अनमोल कुमार कहते हैं कि हर्षित राणा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव सब फार्म में चल रहे हैं. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक प्रैक्टिस कर रहे हैं. पाकिस्तान इससे डरा हुआ है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

और नहीं हारना चाहता…वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के भारत से न खेलने पर बोला बलिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों