Public Opinion: जर्जर सड़क और रोड पर नालियों का पानी, घोसियाना में सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा, लोग बोले- साहब कब तक…

0
Public Opinion: जर्जर सड़क और रोड पर नालियों का पानी, घोसियाना में सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा, लोग बोले- साहब कब तक…


Last Updated:

Public Opinion: घोसियाना में सड़क के साथ-साथ नालियों की भी हालत बदतर है. नियमित सफाई न होने की वजह से नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है. इससे सड़कें कीचड़ और जलभराव से भरी रहती हैं.

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के घोसियाना में सड़क पर निकलना दुश्वार हो गया है. हजारों की संख्या में लोग लगातार इसी सड़क से होकर गुजरते हैं. टूटी हुई सड़क हादसे को दावत दे रही है. कई लोग गिरकर घायल भी हो जा चुके हैं. नालियों की सफाई न होने के कारण सड़कों पर पानी भरा हुआ है, जिस कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है.

सड़क के साथ-साथ नालियों की भी हालत बदतर है. नियमित सफाई न होने की वजह से नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है. इससे सड़कें कीचड़ और जलभराव से भरी रहती हैं. इस कारण लोगों को विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है. बारिश के दिनों में यह समस्या और भी विकराल हो जाती है.

लोकल 18 को स्थानीय निवासी बड़कन्ने ने बताया कि करीब 3 साल से अधिक समय बीत चुका है. अभी तक टूटी हुई सड़क पर ध्यान नहीं दिया जा रहा. प्रतिदिन की संख्या में हजारों लोग इसी सड़क के माध्यम से जिला मुख्यालय जाते हैं. वही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी भी इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है. कई बार हादसे से भी हो चुके हैं.

घोसियाना की रहने वाली महिला जेबू ने कहा कि सड़क टूटी है और नालियों की प्रतिदिन सफाई न होने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. ग्राम प्रधान से लेकर जिम्मेदार मौन है. देखिए कब ये सड़क सही हो पाए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

जर्जर सड़क और रोड पर नालियों का पानी, घोसियाना में सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *