Public Opinion योगी सरकार के बजट को लेकर शिक्षकों ने कहीं बड़ी बात
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
UP Budget 2025: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा विधानसभा में बजट पेश कर दिया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर कई योजनाओं पर अच्छा पैसा खर्च करने की बात की गई है. ऐसे में शिक्षकों ने भी सरकार के इस बज…और पढ़ें
सांकेतिक फोटो
मेरठ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा गुरुवार को विधानसभा में 2025 का बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा आठ लाख, आठ हजार, 736 करोड़ का बजट इस बार उत्तर प्रदेश के विकास के लिए निर्धारित किया है. इसमें एक्सप्रेसवे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बेटियों को स्कूटी, शोध, स्टार्टअप सहित विभिन्न क्षेत्रों में धनवर्षा की है. ऐसे में लोकल-18 की टीम द्वारा भी प्रदेश सरकार के बजट को लेकर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शिक्षकों से खास बातचीत की.
विकास के नए आयाम लिखेगा बजट
असिस्टेंट प्रोफेसर नरेंद्र तेवतिया ने सरकार द्वारा जारी किए गए बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट विकास के नए आयाम लिखेगा. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उच्च शिक्षा में अध्ययन करने वाली बेटियों को स्कूटी की बात कही है, वह बेटियों की शिक्षा में महत्वपूर्ण कदम निभाएंगी, क्योंकि आज भी देखने को मिलता है कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली बेटियां शहरी क्षेत्र तक पहुंचने में काफी संघर्ष करती हैं. ऐसे में जब उन्हें वहां मिल जाएगा, तो वह काफी बेहतर कर पाएंगी. उन्होंने सरकार के इस बजट को 10 में से 10 अंक दिए.
AI से बढ़ेगी बेरोजगारी
इसी कड़ी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अतुल ने सरकार के इस बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बढ़ावा चिंता का विषय है. उन्होंने कहा इससे बेरोजगारी बढ़ने की संभावनाएं हैं. साथ उन्होंने कहा कि किसान और युवा कहीं ना कहीं इस बजट में दरकिनार दिखाई दिए. उन्होंनेे बजट को पांच अंक दिए.
एक्सप्रेसवे से होगा विकास
शिक्षक अभिषेक ने कहा कि जिस तरीके से सरकार द्वारा एक्सप्रेसवे के विस्तार सहित कई चीजों पर काम करने को कहा गया है. वह काफी अच्छा प्रयास है, क्योंकि जिस तरीके से महाकुंभ में करोड़ों लोगों ने संगम में स्नान किया है, उसमें एक्सप्रेस वे की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तो यह प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. पर्यटन स्थलों को भी से बढ़ावा मिलेगा. इसी तरह से अन्य शिक्षकों ने भी सरकार के बजट की प्रशंसा करते हुए 8 अंक दिए.
बताते चलें कि सरकार द्वारा बजट में हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए हर सेक्टर में पैसा देने का प्रयास किया है. जो विकास की तरफ तेजी से आगे बढ़ा जा सके.
Meerut,Meerut,Uttar Pradesh
February 21, 2025, 07:54 IST