Rain In UP: यूपी में आज गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, शीतलहर से बढ़ेगी ठंड, पढ़ें अपने जिले का मौसम अपडेट – Uttar Pradesh Weather Today IMD alert of rain and thunder in UP including lucknow kanpur noida

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में बारिश और घना कोहरा पड़ने की संभावना है। 27 और 28 दिसंबर तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हवाओं में नमी बढ़ेगी। इससे ठंड भी बढ़ने के आसार हैं। मौसम का पारा और नीचे आएगा। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। नोएडा में शुक्रवार की शुरूआत बारिश के साथ हुई। बारिश के साथ सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। तापमान में भी गिरावट आई है। बूंदाबांदी का सिलसिला सुबह पांच के करीब शुरू हुआ। वहीं, मौसम विभाग ने भी ठंड को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में बारिश और घना कोहरा पड़ने की संभावना है। नोएडा में चल रही शीतलहर के कारण लोग अलाव जलाकर ठंड के प्रभाव को दूर करने की जुगत में लगे हुए हैं। वहीं लखनऊ में भी सुबह मौसम बदल गया। कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस हफ्ते बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से 27 और 28 दिसंबर तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
लखनऊ की बात करें तो आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। आज पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि 11 बजे के बाद धूप निकलेगी, लेकिन हल्के बादल भी छाए रहेंगे। हवाओं में नमी बढ़ेगी। इससे ठंड भी बढ़ने के आसार हैं। मौसम का पारा और नीचे आएगा। शाम ढलने के साथ तापमान और गिरेगा। कोहरे की धुंध व ठंड के साथ ठिठुरन भी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने देर शाम तेज बारिश का भी अनुमान जताया है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान 26 और 15 डिग्री रहेगा।
आगरा में होगी बारिश
आगरा में आज सुबह से आंशिक बादल छाए रहेंगे। वर्षा या गरज के साथ बौछार या ओलावृष्टि हो सकती है। इससे ठिठुरन तो बढ़ेगी ही, सर्द हवाएं भी चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22.0 और 13.0 रहेगा। जालौन में शुक्रवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पश्चिम से पूर्व की दिशा में दोपहर को हवा चलने के साथ शाम तक मौसम ठंडा रहने की संभावना है। इससे सुबह और शाम मौसम में ठंडक बनी रहेगी।
कानपुर में चलेंगी तेज हवाएं
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक,आज बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और उसके आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हाे सकती है। इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, बरेली, संभल और उसके आसपास के इलाकों में भी ओले पड़ने की संभावना जताई गई है। लखनऊ के आसपास कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हाेगी।
यह भी पढ़ें: UP Weather Today: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, पढ़ें IMD की ताजा रिपोर्ट