Ram Mandir : दान मिला 3000 करोड़, अब तक 1500 CR खर्च! जानें क्या है 1800 करोड़ का कनेक्शन?
Last Updated:
Ram Mandir News : अयोध्या के भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर नई जानकारी सामने आई है. निधि समर्पण अभियान के दौरान देश–विदेश के राम भक्तों ने 3000 करोड़ रुपये से अधिक दान दिया, जबकि अब तक 1500 करोड़ रुपये का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. लेकिन अब सबके मन में सवाल है कि आखिर 1800 करोड़ रुपये का कनेक्शन क्या है?
अयोध्या : राम भक्तों के लिए अयोध्या से बड़ी खुशखबरी आई है. पिछले दिनों श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी दी है कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है. मुख्य मंदिर के साथ परकोटे के भीतर बने 6 मंदिर भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती और देवी अन्नपूर्णा भी तैयार हैं सभी मंदिरों पर ध्वजदंड और कलश की स्थापना कर दी गई है. परकोटे के भीतर बने 6 मंदिरों का निर्माण भी पूरा हो गया है.इसके साथ रामजन्मभूमि परिसर में 25 नवंबर को आयोजित होने जा रहे ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई है.श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंदिरों के निर्माण की पूर्णता पर प्रस्तावित वृहद उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया है.
10 हजार लोगों को दिया जाएगा आमंत्रण
अध्यक्ष ने बताया कि शुरुआत में इतना बड़ा आर्थिक सहयोग मिलने की कल्पना नहीं की गई थी, लेकिन राम भक्तों की आस्था ने इसे संभव बना दिया.उन्होंने कहा कि राम भक्तों ने जिस श्रद्धा से दान दिया है, वह अपने आप में अद्भुत उदाहरण है. इस बीच, 25 नवंबर को होने वाले विशेष कार्यक्रम को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 8 से 10 हजार अतिथियों को आमंत्रित किया है.खास बात यह है कि साल 2022 के बाद से जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में दान दिया है, उन्हें भी इस कार्यक्रम में बुलाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है.
इन लोगों को किया जाएगा सम्मानित
भवन निर्माण समिति ने बताया कि मंदिर निर्माण में जुड़े सभी लोगों, संस्थाओं और कंपनियों का भी सम्मान किया जाएगा. 25 नवंबर के बाद एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान दिया है.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें