Ram Mandir Ayodhya: अद्भुत! रात में जगमगाता राम मंदिर का शिखर, जिसे देख लाखों भक्तों की आंखें हुई नम, देखिए तस्वीरें

0

Last Updated:

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या स्थित राम मंदिर का शिखर रात की रोशनी में पूरे वैभव के साथ दमक रहा है. राम मंदिर ट्रस्ट ने इसकी भव्य रात्रिकालीन फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर भक्तों को इस ऐतिहासिक और अद्भुत पल की झलक दिखाई है. इस फोटो में मंदिर की सुंदरता और रोशनी साफ़ नजर आती है, जो भक्तों के मन में उत्साह और आस्था दोनों बढ़ा देती है.

अयोध्या स्थित राम मंदिर का शिखर रात में पूरी तरह जगमगाता हुआ दिखाई दे रहा है. राम मंदिर ट्रस्ट ने इसकी भव्य रात्रिकालीन फोटो सोशल मीडिया पर जारी की है. इस दिव्य दृश्य में मंदिर की भव्यता और आभा पूरे क्षेत्र को आलोकित कर रही है. बता दें कि 25 नवंबर को मंदिर के शिखर पर पवित्र ध्वज फहराने वाला है. इस खास अवसर से पहले ट्रस्ट ने यह फोटो साझा की है ताकि हर भक्त इस ऐतिहासिक पल की झलक देख सके.

बता दें कि आने वाली 25 नवंबर को मंदिर के मुख्य शिखर पर पवित्र ध्वज पताका फहराई जाएगी. यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था और उम्मीद का प्रतीक भी है. पूरे विश्व की निगाहें इस ऐतिहासिक क्षण पर टिकी हुई हैं, और यह अवसर भक्तों के लिए बेहद खास होगा.

इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे. लगभग 1 घंटे के दौरान 5 मिनट के शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न होगा. इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और 8000 आमंत्रित मेहमान भी मौजूद रहेंगे.

25 नवंबर हो होने वाले इस ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए अयोध्या में तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. मंदिर का निर्माण पूरी तरह पूरा हो चुका है और अब साज-सज्जा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. राम मंदिर ट्रस्ट मेहमानों को विशेष निमंत्रण पत्र भी दे रहा है, ताकि यह ऐतिहासिक अवसर बेहतरीन तरीके से संपन्न हो.

हर राम भक्त के मन में यह उत्सुकता थी कि राम मंदिर कब पूरी तरह तैयार होगा और कब उस पर धर्म ध्वज फहराया जाएगा. यह दिन अब दूर नहीं है. इस ऐतिहासिक क्षण में देशवासियों के लिए 500 वर्षों की प्रतीक्षा का समापन होगा और सभी का जय श्री राम का उद्घोष गूंजेगा.

यह ध्वजारोहण न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह अयोध्या की पवित्रता, आस्था और वैभव का प्रतीक बन चुका है. पूरे देश और दुनिया के राम भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और यह क्षण इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा.

यह ध्वजारोहण न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह अयोध्या की पवित्रता, आस्था और वैभव का प्रतीक बन चुका है. पूरे देश और दुनिया के राम भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

रात में जगमगाता राम मंदिर का शिखर, जिसे देख लाखों भक्तों की आंखें हुई नम

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *