Rampur Ground Report : आजम खान-अब्दुल्ला को सजा के बाद रामपुर में माहौल कैसा? वहां लोग क्‍या-क्‍या कह रहे..

0
Rampur Ground Report : आजम खान-अब्दुल्ला को सजा के बाद रामपुर में माहौल कैसा? वहां लोग क्‍या-क्‍या कह रहे..


Last Updated:

Azam Khan Abudullah Azam Khan : आजम खान-अब्दुल्ला को सजा के बाद रामपुर में हलचल बढ़ गई है. एक ओर समर्थक इसे राजनीति से प्रेरित फैसला बता रहे हैं. वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे कानून का पालन बताते हुए कह रहा है कि न्याय हुआ है. हालांकि समर्थक खुले तौर पर कहते दिखे कि यह फैसला उनके लिए बहुत बड़ा झटका है.

रामपुर : समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को पैन कार्ड फर्जीवाड़ा मामले में आज अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया. एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों को दोषी मानते हुए 7-7 साल की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है. फैसले के बाद कोर्ट परिसर से ही दोनों को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया. इस फैसले का असर रामपुर में साफ दिखाई दिया, जहां उनके समर्थक गमगीन और भावुक नजर आए. कोर्ट का फैसला आने के बाद रामपुर का नजारा और उनके समर्थकों के बीच माहौल कैसा था, यह लोकल18 ने ग्राउंड से जानने की कोशिश की. उनसे बात कर राय जानी गई.. चलिए जानते हैं इस रिपोर्ट में…

आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पर फैसला आते ही जिला जेल के बाहर जुटे उनके समर्थकों की आंखें नम दिखीं. कई लोग एक-दूसरे से बात करते हुए रो पड़े. समर्थक सय्यद शाकिब ने कैमरे पर कहा कि ये फैसला सरकार का है. कोर्ट का नहीं. नाइंसाफी हुई है. हम अल्लाह से दुआ करेंगे.

वहीं कुछ अन्य समर्थकों ने आज का दिन काला दिन बताया. उनका कहना था कि आजम खान को राजनीतिक रणनीति में फंसाया जा रहा है और यह सब राजनीतिक दबाव में हो रहा है. पूरे इलाके में उदासी का माहौल दिखा. लोग चुपचाप खड़े फैसले पर चर्चा करते दिखे.

आज के फैसले के बाद रामपुर में हलचल बढ़ गई है. एक ओर समर्थक इसे राजनीति से प्रेरित फैसला बता रहे हैं. वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे कानून का पालन बताते हुए कह रहा है कि न्याय हुआ है. हालांकि समर्थक खुले तौर पर कहते दिखे कि यह फैसला उनके लिए बहुत बड़ा झटका है.

कई बुजुर्ग समर्थकों ने कहा कि उन्होंने आजम खान को हमेशा गरीबों और कमजोरों की आवाज के रूप में देखा है, इसलिए यह सजा उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी दुख दे रही है.

जिला जेल में आजम की एंट्री के दौरान काफी भीड़ मौजूद रही कुछ लोग बस दूर खड़े होकर देख रहे थे और कुछ सिर झुकाए हुए चुपचाप लौट गए. माहौल बेहद भारी था और पूरे शहर में इस फैसले की चर्चा हो रही है.

यह मामला साल 2019 में दर्ज हुआ था. जब बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने आरोप लगाया कि आजम खान के बेटे अब्दुल्ला ने दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र बनवाए और उनकी मदद से दो पैन कार्ड तैयार कराए. शिकायत में यह भी कहा गया था कि यह सब काम अब्दुल्ला ने अपने पिता आजम खान के कहने पर किया. उसी शिकायत के आधार पर FIR दर्ज हुई और मामला अदालत तक पहुंचा.

आजम खान पर करीब 90 से ज्यादा केस चल रहे हैं और यह केस भी उन्हीं में से एक था. इस पूरे मामले में निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक किसी भी स्तर पर आजम या अब्दुल्ला को राहत नहीं मिली. हाल ही में 6 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अब्दुल्ला की उस याचिका को भी खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाने और दो पैन कार्ड के मामले में दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि FIR को खत्म करने का कोई कानूनी आधार नहीं है और निचली अदालत में चल रही कार्यवाही में दखल देने का भी कोई कारण नहीं है.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

Rampur Ground Report : आजम खान-अब्दुल्ला को सजा के बाद रामपुर में माहौल कैसा?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *