Rampur News: ‘मुल्क से दहशत कम होगी…’, बिहार चुनाव से पहले चर्चाओं में आजम खान का बयान

0
Rampur News: ‘मुल्क से दहशत कम होगी…’, बिहार चुनाव से पहले चर्चाओं में आजम खान का बयान


Last Updated:

Azam Khan News: बिहार चुनाव से पहले सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत कर कहा कि उम्मीद है कि मुल्क से दहशत कम होगी.

आजम खान

रामपुर. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने आज मीडिया से बातचीत में देश की मौजूदा हालात, न्याय व्यवस्था और राजनीति की दिशा पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार ने हमेशा देश को नई राह दिखाई है, और आज फिर उम्मीद है कि मुल्क से दहशत खत्म होगी, अगर पूरी तरह नहीं तो कम से कम कुछ हद तक जरूर घटेगी. आजम खान ने कहा कि नाइंसाफी और अमानवीयता का दौर अब खत्म होना चाहिए. बेगुनाहों के साथ जो बर्बरता हो रही है, वह लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है.

उन्होंने कहा कि लोगों को यह भी समझना चाहिए कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता, जब वक्त बदलता है, तो ऐसा न हो कि आने वालों के दिलों में बदले की भावना पैदा हो जाए, क्योंकि लोकतंत्र में बदले की राजनीति की कोई जगह नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कहीं जाने से इंकार नहीं किया है और अगर जरूरत पड़ी तो वह जाएंगे भी. उनके मुताबिक, जो लोग उनसे मिलने आ रहे हैं, वे जानते हैं कि उनके साथ एक ऐतिहासिक अन्याय हुआ है, और यही वजह है कि अलग-अलग धर्म और जाति के लोग उनसे हमदर्दी जता रहे हैं.

आजम खान ने कहा कि भारत की राजनीति का दिल कभी बहुत छोटा होता है और कभी बहुत बड़ा. इसी देश में ऐसे लोग भी प्रधानमंत्री बने, जो कभी ग्राम प्रधान तक नहीं रहे. इसका मतलब है कि चाहत पर कोई रोक नहीं लगाई जा सकती. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी अपनी कोई निजी चाहत नहीं है, बस इतनी इच्छा है कि देश में अन्याय न हो. उन्होंने अपील की कि घृणा की भी एक सीमा होनी चाहिए, ‘घृणा ऐसी नहीं होनी चाहिए कि किसी को तबाह कर दे, फना कर दे, या पूरी तरह बर्बाद कर दे.’

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

‘मुल्क से दहशत कम होगी…’, बिहार चुनाव से पहले चर्चाओं में आजम खान का बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों