Ravan Dahan Near Me: यूपी में रावण दहन शुरू, काशी में 40 फीट के रावण का हुआ दहन, जगह-समय और मान्यता जानें सबकुछ
Utter Pradesh Ravan Dahan Places: दशहरा यानी विजयादशमी का जश्न उत्तर प्रदेश में हर साल धूमधाम से मनाया जाता है. बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार लोग इसे बड़े उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं. वाराणसी, अयोध्या जैसे शहरों में तो रावण दहन के कार्यक्रम को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं. काफी प्राचीन और बेहद भव्य इन कार्यक्रमों को आयोजन 9 दिनों तक होता है और अंत में दशहरा के दिन विशाल पुतलों के साथ रामलीला का समापन होता है. ऐसे में हर कोई रावण को जलना देखना चाहता है. मगर, आपको नहीं पता कि आपके शहर में कहां रावण का दहन किया जाएगा तो बस यह खबर पढ़ लें. यहां आपको आपके पास के रावण दहन की जगह, समय और मान्यता सबकुछ की जानकारी मिल जाएगी.
रावण के पुतले का दहन दशहरा (शुक्ल पक्ष की दशमी) के दिन प्रदोष काल में होता है. इस बार दशमी तिथि एक अक्टूबर को शाम 7:01 बजे से शुरू होकर 2 अक्टूबर को शाम 7:10 बजे समाप्त हो रही है. क्योंकि रावण दहन हमेश प्रदोष काल में किया जाता है. जो सूर्यास्त के बाद शुरू होता है. इसलिए इस बार रावण दहन 2 अक्टूबर को सूर्यास्त के बाद शाम 06:06 बजे होगा.
Farrukhabad में धूमधाम से मना दशहरा, रावण दहन के साथ गूंजे जय श्रीराम के नारे
फर्रुखाबाद में विजयदशमी का पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक भव्यता के साथ मनाया गया. बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा इस बार भी लोगों के दिलों में नई ऊर्जा भर गया. क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राम ने प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर रावण का वध किया. इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी रावण के पुतले पर तीर चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया. पुतले धू-धू कर जले और चारों तरफ “जय श्रीराम” के नारों की गूंज सुनाई दी. इस दौरान हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया.
Amroha में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, 35 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन
दशहरे के अवसर पर अमरोहा के जे.एस. कॉलेज स्थित रामलीला मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया गया. 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले को धू-धू कर जलते देख लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई. इस मौके पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने संयुक्त रूप से रावण के पुतले में अग्नि प्रज्वलित कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया. रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग रामलीला मैदान में जुटे. जैसे ही रावण धधकता हुआ धराशायी हुआ, पूरा मैदान “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा. आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे. रामलीला मंचन, आतिशबाज़ी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी मनोरम बना दिया.
Prayagraj में धूमधाम से मनी विजयदशमी, ककरहा घाट पर हुआ रावण दहन
संगम नगरी प्रयागराज में बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मीरापुर स्थित ककरहा घाट पर 15 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया. इस भव्य आयोजन का आयोजन पजावा रामलीला कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें पजावा और पथरचट्टी कमेटियों के रामदल भी उत्सव का हिस्सा बने और शोभायात्रा निकाली. रावण दहन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं, बच्चे और रामभक्त मौजूद रहे. जय श्रीराम के नारों के बीच जैसे ही रावण का पुतला अग्नि की लपटों में घिरा, पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा.
Varanasi में विजयदशमी का भव्य उत्सव, 40 फीट के रावण का हुआ दहन
धर्म नगरी काशी में विजयदशमी का महापर्व पूरी आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया. शहर के प्रसिद्ध मलदहिया चौराहे पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अग्नि के हवाले कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया. इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रवींद्र जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि “काशी उत्सवों की नगरी है, जहां हर पर्व एक महोत्सव बन जाता है. विजयदशमी केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है.”
Chitrakoot में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, 30 फीट लंबे रावण का हुआ दहन
चित्रकूट में विजयदशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रभु श्रीराम के प्रतीक पात्र ने 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का वध किया, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. धुस मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े. जैसे ही रावण के पुतले में आग लगाई गई, पूरा मैदान “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा. आतिशबाज़ी और ध्वनि-प्रभावों ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया. वहीं, स्थानीय प्रशासन और आयोजकों द्वारा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतज़ाम किए गए थे.
Kushinagar Ravan Dahan Near Me: पडरौना में हुआ रावण दहन
दशहरे के अवसर पर कुशीनगर के पडरौना में स्थित रामलीला मैदान में रावण दहन का आयोजन भव्य तरीके से किया गया. परंपरा के अनुसार, राजदरबार के सामने रावण का विशाल पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा मनाया गया. इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने रावण के पुतले को अग्नि देकर रावण दहन की शुरुआत की. रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग रामलीला मैदान में जुटे. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने पूरे उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक पल का आनंद लिया. पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे. रावण के साथ-साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी जलाए गए और पूरे मैदान में जय श्रीराम के नारों की गूंज सुनाई दी.
बुलंदशहर में अनोखा रावण दहन: पुतलों के जरिए पुलिस ने दिया सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश
बुलंदशहर: डिबाई कस्बे में इस बार विजयदशमी पर रावण दहन सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं रहा, बल्कि समाज सुधार का संदेश भी लेकर आया. डिबाई पुलिस ने मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत एक नई और अनोखी पहल करते हुए रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतलों के माध्यम से दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाई. तीनों पुतलों पर बड़े-बड़े बैनर लगाए गए, जिनमें इन बुराइयों को समाप्त करने का संदेश दिया गया. डिबाई के सीओ शोभित कुमार ने कहा, ‘जिस तरह आज बुराई का प्रतीक रावण जलाया जाएगा, उसी तरह हमें समाज से घरेलू हिंसा और महिला अपराध जैसी बुराइयों का भी अंत करना होगा.’
अमरोहा में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, 33 स्थानों पर होगा रावण दहन
अमरोहा जिले में विजयदशमी (दशहरा) पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं. प्रशासन ने जिले के 33 स्थलों पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है. सुरक्षा को लेकर 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके अलावा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. प्रशासन ने 5 क्षेत्राधिकारी (सीओ), 30 इंस्पेक्टर और 50 सब-इंस्पेक्टर को भी मौके पर तैनात किया है. सभी अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं. फायर ब्रिगेड की टीमें भी अलर्ट पर रखी गई हैं और रावण दहन स्थलों के आसपास एहतियातन तैनात की गई हैं. आयोजनों में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.
शाहजहांपुर में अनोखी परंपरा: रावण वध से पहले होती है रावण की पूजा
विजयदशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर देशभर में रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है, लेकिन शाहजहांपुर में इस दिन एक अलग ही परंपरा देखने को मिलती है. यहां रावण वध से पहले रावण की विधिवत पूजा की जाती है. स्थानीय मान्यता के अनुसार, रावण विद्वान, बलशाली और शिवभक्त था. इसलिए रावण दहन से पहले महिलाएं, नवविवाहित जोड़े और छोटे बच्चे उसके पुतले के पास जाकर उसका आशीर्वाद लेते हैं. विशेष रूप से नवजात बच्चों को बुद्धिमान और तेजस्वी बनाने की कामना के साथ रावण की पूजा करवाई जाती है. पूजा पूरी तरह पारंपरिक विधि से की जाती है, जिसमें हल्दी, चावल और फूल आदि का प्रयोग होता है. लोगों का मानना है कि रावण के भी कई ऐसे गुण थे, जिनसे प्रेरणा ली जा सकती है. इसी सोच के साथ दशहरे की शुरुआत यहां रावण की पूजा से होती है, और बाद में सांकेतिक रूप से उसका वध किया जाता है.
Ayodhya Ravan Dahan Near Me: अयोध्या में यहां होगा रावण दहन
रामनगरी में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा. अयोध्या की सबसे प्राचीन राजेंद्र निवास की रामलीला राम की पैड़ी पर की जा रही है. इस बार इको फ्रेंडली रावण दहन किया जाएगा. ऐसा समाज को प्रदूषण रहित रखने का संदेश देने के लिए किया जाएगा.
Firozabad Ravan Dahan Near Me: फिरोजाबाद में दो जगहों पर भव्य रामलीला
यूपी के फिरोजाबाद में दो जगहों पर भव्य रामलीला का आयोजन चल रहा है. करौली मंदिर के पास लगभग 130 साल से रामलीला का आयोजन हो रहा है. इसमें रामलीला ग्राउंड में आज शाम 8.30 बजे रावण के पुतले का दहन होगा. वही लेबर कॉलोनी में चल रही दूसरी प्रसिद्ध रामलीला में रात 10.30 बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा.इस रावण दहन को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ इसमें जुटेगी.
Agra Ravan Dahan Near Me: आगरा में 140 साल से मन रही रामलीला
आगरा का दशहरा अपने आप में अद्धभुत माना जाता है. आगरा की रामलीला करीब 140 सालों से चली आ रही है. शहर की सबसे बड़ी और पुरानी राम लीला आगरा किला के समाने बने विशाल रामलीला ग्राउंड में हो रही है. शाम तकरीबन 8 बजे यहां रावण दहन होगा. आगरा की दूसरी सबसे बड़ी रामलीला आगरा केंट रेलवे की होती है. यहां कलाकार बड़ी धूमधाम से रावण दहन करते है. यहां भी 8:30 पर रावण का दहन किया जायेगा. आप आगरा केंट रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर रावण दहन देख सकते है. रावण दहन तो वैसे छोटे छोटे स्तर पर कई कॉलोनियों में किया जाता है, जिसमें आगरा की नामचीन कॉलोनियां जैसे जयपुर हाउस, धौलपुर हाउस, बाह क्षेत्र, मांगलम विहार आदि में अलग अलग समय पर रावण दहन किया जाता है.
Chitrakoot Ravan Dahan Near Me: चित्रकूट में यहां होगा रावण दहन
धर्म नगरी चित्रकूट प्रभु श्रीराम की तपोस्थली रही है. प्रभु श्री राम ने अपने वनवास का साढ़े ग्यारह वर्ष यही बिताया था. ऐसे में आज चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर दूर रामलीला धुस मैदान कर्वी में शाम 7 बजे करीब 25 फिट का रावण पुतला दहन किया जाएगा.
Amethi Ravan Dahan Near Me: अमेठी में किस जगह होगा पुतला दहन
गौरीगंज के रामलीला मैदान में 115 साल से रावण दहन का कार्यक्रम होता है. इसके साथ ही अमेठी के रामलीला मैदान में भी रामलीला समापन के बाद रावण का दहन होता है. इसके अलावा वहा बड़े मेले का भी आयोजन हो रहा है. वहीं, अन्य छोटी-छोटी जगहों पर जैसे तिलोई, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, मुंशीगंज साहित अलग-अलग स्थानों पर छोटे-छोटे पुतले का दहन किया जाता है.
Kanpur Ravan Dahan Near Me: कानपुर में 100 जगह जलेगा रावण
कानपुर महानगर में लगभग छोटे बड़े मिलाकर 100 जगह रावण के पुतलों का दहन होता है. वहीं सबसे प्रमुख रावण दहन की बात की जाए तो कानपुर के परेड रामलीला में 8:00 बजे से इसका प्रोग्राम शुरू हो जाएगा. दूसरा प्रोग्राम कानपुर के रेल बाजार मैदान पर भी होगा. यहां रावण दहन कानपुर का सबसे बड़ा और खास होता है. रावण मुंह से आग उगलता हुआ नजर आएगा तो वहीं एक-एक करके तीर लगते ही उसके सर भी हवा में ब्लास्ट होते हुए नजर आएंगे.
Ghaziabad Ravan Dahan Near Me: गाजियाबाद में यहां यहां होगा कार्यक्रम
गाजियाबाद में दशहरा का पर्व इस बार पूरे उत्साह और परंपरा के साथ मनाया जा रहा है. शहर की सबसे पुरानी 125 साल पुरानी घंटाघर रामलीला में रावण दहन का कार्यक्रम शाम 10:30 बजे होगा. सांसद अतुल गर्ग द्वारा रावण दहन किया जाएगा. वहीं लगभग 45 साल पुरानी कविनगर रामलीला में भी रावण दहन का आयोजन शाम 7:30 बजे किया जाएगा, जहां सांसद अतुल गर्ग विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. खास बात यह है कि कविनगर रामलीला में इस बार का 75 फुट ऊंचा रावण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
इसके अलावा, विजयनगर रामलीला में रावण दहन का आयोजन देर रात 11 बजे किया जाएगा और इसे भी सांसद अतुल गर्ग द्वारा ही संपन्न किया जाएगा. गाजियाबाद की इन रामलीलाओं में इस बार अद्भुत उत्साह देखने को मिल रहा है और हर जगह बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक जुटने की संभावना है.
Moradabad Ravan Dahan Near Me: मुरादाबाद रावण दहन
मुरादाबाद के रामलीला मैदान में 100 फीट का पुतला क्रेन की मदद से खड़ा कर दिया गया है. राम रावण का सजीव युद्ध का मंचन रामलीला ग्राउंड में होगा. राम और रावण अपने रथ पर सवार होंगे. शाम 5:30 बजे मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह और डीआइजी मुनिराज पताका फहराकर दशहरा पर्व का शुभारंभ करेंगे. रात 9:30 से 10 बजे के बीच रावण के पुतले का दहन होगा. इसके साथ श्री राम का विजय तिलक जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल करेंगे.
Gonda Ravan Dahan Near Me: गोंडा वालों आप जान लों कहां दिखेगा रावण दहन का नजारा
गोंडा में दशहरे का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा. शहर की सबसे पुरानी 150 वर्ष से हो रही रामलीला रामलीला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम शाम 7:00 किया जाएगा. इस बार रावण का पुतला लगभग 40 फीट ऊंचा बनाया गया है. किसी के साथ-साथ गोंडा के रानी पुरवा, खैरा भवानी, करनैलगंज, खरगूपुर, इटियाथोक के करुवापारा में भी रावण का दहन किया जाएगा.
हर साल दशहरा पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ की पुतले जलाए जाते हैं. राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां के ऐशबाग रामलीला मैदान में सबसे प्रसिद्ध और भव्य रामलीला का आयोजन होता है. इसके अलावा जनेश्वर मिश्र पार्क, सदर बाज़ार, राजाजीपुरम और झूलेलाल घाट पर भी रावण दहन होगा. लखनऊ में शाम 6.05 बजे से शाम 7.10 बजे के बीच रावण दहन होगा.
देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व गुरुवार यानी आज मनाया जाएगा. मेरठ में इस अवसर पर आठ स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा. इनमें भैंसाली ग्राउंड में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा 130 फीट का रावण का पुतला जलाया जाएगा. साथ ही 120 फीट का कुंभकरण और 110 फीट का मेघनाद का पुतला भी दहन किया जाएगा. मेरठ को रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका होने के कारण रावण की ससुराल भी कहा जाता है. भैंसाली ग्राउंड के अलावा, लालकुर्ती क्षेत्र के तोपखाना बाजार, कसेरुखेड़ा, दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड, शास्त्री नगर के के ब्लॉक और जेल चुंगी समेत अन्य गली-मोहल्लों में भी छोटे रावण के पुतले जलाए जाएंगे.
Aligarh Ravan Dahan Near Me: अलीगढ़ में खड़ा हुआ 65 फीट पुतला
यूपी के अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में 65 फीट का पुतला क्रेन की मदद से खड़ा कर दिया गया है, जो चारों और गर्दन घुमाएगा. राम और रावण अपने रथ पर सवार होंगे. रात 8 से 9 बजे के बीच रावण के पुतले का दहन होगा. शहर के अलावा जिले से सटे गांव से भी भारी भीड़ यहां रावण दहन देखने आती है.
Bareilly Ravan Dahan Near Me: बरेली में इन जगहों पर होगा रावण दहन
बरेली में रावण दहन का मुख्य आयोजन पुलिस लाइंस स्थित रामलीला मैदान में होता है, जो 2 अक्टूबर को शाम में आयोजित होगा. रावण दहन के लिए शुभ विजय मुहूर्त दोपहर 2:05 बजे से 2:53 बजे तक है. मगर, रावण का पुतला शाम को ही जलाया जाता है. बदायूं रोड स्थित मणिनाथ पर वर्षों से विशाल दशहरा मेला लगता है. यह मेला और यहां होने वाला रावण दहन बहुत प्रसिद्ध है. श्री रानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति द्वारा चौधरी मोहल्ला में स्थित इस मैदान में भी रावण दहन का आयोजन किया जाता है. बरेली में कालीबाड़ी का रावण दहन भी देखने लायक होता है. जोगी नवादा स्थित वनखंडीनाथ मंदिर, सुभाषनगर और चौधरी तालाब के पास और पटेल नगर तथा सदर बाजार के पास रावण दहन किया जाएगा.
Saharanpur Ravan Dahan Near Me: सहारनपुर में 100 फीट ऊंचा रावण धू-धू जलेगा
सहारनपुर शहर के बीचोंबीच गांधी पार्क में 100 फीट से ऊंचा रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला दहन शाम 8:00 होगा. उसके बाद आप रेलवे ग्राउंड पर भी अनोखा रावण जो की चलने के साथ-साथ बोलता भी है उसका दहन भी देख सकते हैं. इतना ही नहीं आप आवास विकास कॉलोनी में भी हर तरीके की तरह इस बार भी 90 से 100 फीट का रावण बनाया गया है, जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है. आप वहां पर भी 7:30 से 8:00 बजे रावण दहन देख सकते हैं.
Mirzapur Ravan Dahan Near Me: मिर्जापुर का अजब-गजब रावण दहन
मिर्जापुर जिले में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से असत्य पर सत्य के विजय का पर्व मनाया जाता है. इनमें सबसे खास बरियाघाट का रावण दहन होता है. यह सबसे प्राचीन और पुराना है. देर शाम यहां पर पुतला दहन होता है. वहीं, ड्रमंडगंज में रावण का सिर कलम करके त्योहार मनाया जाता है. यहां पर पुतले को दहन नहीं किया जाता है. विंध्याचल में रावण के पुतले को जलाया नहीं जाता है. बल्कि, लोग लूट ले जाते हैं.
Lakhimpur Kheri Ravan Dahan Near Me: रावण दहन लखीमपुर खीरी में यहां होगा
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकरननाथ में आज रावण दहन किया जाएगा. यह रावण दहन मेला मैदान ग्राउंड में शाम करीब 7: 30 बजे किया जाएगा . जानकारी के अनुसार इस बार 40 फीट का रावण का पुतला बनाया गया कुंभकरण 35 और मेघनाद का पुतला 25 फुट का है.
Noida Ravan Dahan Near Me: नोएडा में 5 जगहों पर होगा सबसे भव्य रावण दहन
दशहरे पर नोएडा में पांच सबसे बड़े रावण दहन का आयोजन होता है. सबसे भव्य आयोजन सेक्टर-21 स्टेडियम में होगा जहां 85 फुट का रावण, 75 फुट का मेघनाथ और 65 फुट का कुंभकरण दहन किया जाएगा. यहां हर साल करीब 5 लाख लोग जुटते हैं और इस बार रावण दहन का समय शाम 7:30 बजे तय है. वहीं, दूसरा सबसे बड़ा आयोजन सेक्टर-62 डी पार्क में होगा, जहां 70 फुट का रावण जलाया जाएगा. यहां लाखों की भीड़ उमड़ती है और दहन का समय 7:20 बजे रखा गया है. तीसरे नंबर पर सेक्टर-46 पार्क आता है जहां करीब 3 लाख दर्शक जुटते हैं और 65 फुट ऊंचे रावण का दहन शाम 7:20 बजे किया जाएगा. इसके अलावा चौथा सबसे बड़ा आयोजन भंगेल स्थित महर्षि आश्रम पार्क में होगा. यहां 70 फुट का रावण दहन होगा और समय 8:00 बजे तय है. वहीं पांचवां सबसे बड़ा आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में होगा जहां 60 फुट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा. यहां भी कार्यक्रम का समय 8:00 बजे रहेगा. इन सभी आयोजनों में हर साल लाखों लोग उमड़ते है.
RampurRavan Dahan Near Me: रामपुर में 3 जगह होगा रावण दहन
रामपुर शहर में तीन जगह रावण दहन होगा. कोसी मंदिर पर 45 फीट आदर्श कॉलोनी में 40 फीट और ज्वालानगर में 35 फीट का रावण जलाया जाएगा. पहले कोसी मंदिर और आदर्श कॉलोनी में अलग-अलग दिन दहन होता था, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से अब एक साथ किया जाता है. कोसी मंदिर की सनातन रामलीला कमेटी नवाबों के समय से मंचन कर रही है जिसे 50 साल से ज्यादा का समय हो चुका है.
Gazipur Ravan Dahan Near Me: गाजीपुर में इस समय होगा दहन
यूपी के गाजीपुर में 7:30 बजे रामलीला मैदान लंका पर रावण दहन होगा. इस बार का रावण 60 फीट का बनाया गया है. उसके साथ ही साथ 32 फीट का धनुष भी है, जो भक्तों के लिए एक दर्शनीय विषय रहेगा. पूरे अनुशासन के साथ प्रशासन की सहभागिता के साथ यह रावण दहन का कार्यक्रम होगा.
Bahraicch Ravan Dahan Near Me: बहराइच रावण रूपी पुतला दहन
बहराइच महापर्व दशहरा आज धूमधाम से मनाया जाएगा. जहां सरयू के झिंगहाघाट स्थित तट के पास रामलीला मैदान में अहंकारी रावण के 55 फुट के पुतले का दहन किया जाएगा. इस वर्ष रावण का पुतला 55 फुट, कुंभकर्ण का पुतला 21 फुट व मेघनाद का पुतला 18 फुट का है. बहराइच में पीछे साल 11 स्थानों पर रावड का पुतला जलाया गया था. इन स्थानों में बहराइच शदर, पयागपुर, मौरोचा, फखरपुर, महीपूर्वा,समेत बहराइच की समस्त तहसीलों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में दशहरा के पद पर रावण रूपी पुतला दहन किया जाएगा.
Varanasi Ravan Dahan Near Me: वाराणसी में कहां जलेगा रावण
वाराणसी के बनारस रेल इंजन कारखने के रामलीला मैदान में पूर्वांचल का सबसे बड़ा रावण जलेगा. रावण जलने से पहले ही बीती शाम बारिश के कारण रावण की हालत खराब हो गई. हालांकि फिलहाल इसे कारीगर दोबारा खड़ा करने में जुटे हैं. यह रावण 70 फीट ऊंचा है, जिसे बनाने में करीब 2 महीने का समय लगा है. मुस्लिम परिवार शमशाद अली और उनके परिवार ने इस रावण को तैयार किया है.
Mau Ravan Dahan Near Me: मऊ की ऐतिहासिक रामलीला
उत्तर प्रदेश के मऊ शहर में रामलीला की परंपरा करीब 500 वर्ष पुरानी मानी जाती है. खास बात यह है कि यह रामलीला किसी एक स्थान पर नहीं, बल्कि पूरे शहर में विभिन्न जगहों पर मंचित की जाती है. इतिहासकारों के अनुसार, मुगल शासक औरंगजेब की बहन जहां आरा भी इस रामलीला की दर्शक रही हैं. रामलीला का समापन रावण वध के साथ होता है, जिसे ‘दशई का पोखरा’ पर भव्य तरीके से मनाया जाता है. यहां लगभग 21 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन सूर्यास्त के समय किया जाता है, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है. मऊ की रामलीला धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है.
Maharajganj Ravan Dahan Near Me: महराजगंज के बसंतपुर में आज शाम 6 बजे रावण दहन होगा. वहीं जिले के निचलौल क्षेत्र के पिपरा काजी ने पांच दिन बाद दशकों बाद परंपरा के अनुसार रावण दहन होगा.