RBI के करेंसी चेस्ट में मिले 50रु के 3, 100 रुपए के 6 और 2000 रुपए के 2 जाली नोट

0
RBI के करेंसी चेस्ट में मिले 50रु के 3, 100 रुपए के 6 और 2000 रुपए के 2 जाली नोट


Lucknow News: आरबीआई के करेंसी चेंस्ट में मिले जाली नोट
राजधानी लखनऊ में आरबीआई के करेंसी चेस्ट में मिले 4750 रुपए के जाली नोट. बैंक मैनेजर ने महानगर थाने में दर्ज कराई एफआईआर. 50 के 3, 100 रुपए के 6 और 2000 रुपए के 2 जाली नोट मिले. एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थाना महानगर पुलिस.

Bareilly News: बरेली में नव विवाहिता एडवोकेट की संदिग्ध मौत
बरेली जिले में नव विवाहिता एडवोकेट महजबीन अंसारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया. ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. शरीर पर गंभीर चोट मारने का आरोप. पुलिस ने शव कब्जे में लिया. पुलिस ने महजबीन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना प्रेम नगर शाहाबाद की घटना.

Lucknow News: 6 जिले में बीएसए का ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के छह अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी. छह ज़िलो में नए बेसिक शिक्षा अधिकारी तैनात. विपिन कुमार लखनऊ के बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाए गए. डॉ अजित सिंह को हरदोई BSA के पद पर मिली तैनाती. डॉ नवीन कुमार पाठक बने बीएसए बाराबंकी. अमित कुमार सिंह BSA गोण्डा के पद पर तैनात. धीरेंद्र त्रिपाठी BSA गोरखपुर बने. सुश्री रोशनी BSA पीलीभीत के पद पर तैनात.

Kushinagar News: कुशीनगर में लापता बच्चा 24 घंटे के भीतर बरामद
कुशीनगर जिला अस्पताल से गायब बच्चा बरामद. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गायब बच्चे को किया बरामद. एसपी ने बच्चे को इसके पिता को सौंपा. जटहा बाजार थाने की पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर बरामद किया बच्चा. गायब बच्चे को पाकर परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान. जिला अस्पताल के SNCU वार्ड से गायब हुआ था बच्चा. आठ साल बाद दंपति को हुआ बच्चा. अचानक गायब हुआ था बच्चा. मामले की जांच में जुटी है पुलिस.

BLO Death Case: बीएलओ की मौत पर सियासत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नें CEO नवदीप रिणवा को लिखा पत्र. SIR में तैनात BLO की मौतो की न्यायिक जांच कराने की मांग. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि BLO पर अधिकारियों के दबाव में आत्महत्या कर लिए जाने की हों न्यायिक जांच. BLO की ब्रेन हैमरेज व हार्ट अटैक से बताई जा रही मौत की भी हों न्यायिक जांच. बरेली, गोंडा, लखनऊ, फतेहपुर, देवरिया के BLO की मौत की हों न्यायिक जांच. दोषी अधिकारियो के खिलाफ कराई जाय FIR. UP में SIR की 3 माह तक बढ़ाई जाय समय सीमा.

Lucknow News: आईएएस अफसरों को ट्रेनिंग देने के दौरान जीएम की हार्ट अटैक से मौत
स्मार्ट सिटी परियोजना के GM अजय सिंह का हार्ट अटैक से निधन. IAS अफसरों को ट्रेनिंग देते वक्त GM का हार्ट अटैक से हुआ निधन. IAS अफसरों की ट्रेनिंग के दौरान गिरे GM को तत्काल अस्पताल में कराया गया भर्ती. लेकिन अस्पताल में भी नहीं बच सके GM अजय सिंह. LDA के पूर्व चीफ इंजीनियर भी रह चुके है अजय कुमार सिंह।

Kasganj News: कासगंज में खूनी संघर्ष
कासगंज जिले में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष. जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष. दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट और फायरिंग. मारपीट और फायरिंग में दोनों पक्षों से करीब 12 लोग हुए घायल. एक व्यक्ति गोली लगने से बताया जा रहा घायल. इलाका पुलिस को दी गई घटना की सूचना. सूचना के बाद मौके पर पहुंची इलाका पुलिस. सभी घायलों को गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती. खूनी संघर्ष में घायल 04 लोगों की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल किया गया रेफर. मारपीट और फायरिंग में किशोर , किशोरी सहित महिला पुरुष शामिल.

Prayagraj News: प्रयागराज में अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन जारी
प्रयागराज जिले में अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण का एक्शन जारी. पीडीए ने जोन संख्या 6 में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई. नवाबगंज में 6 बीघे में की जा रही है अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर स किया गया ध्वस्त. जैद, करन,फैज व अन्य द्वारा मुबारक कछार शक्ति गार्डन के पास नवाबगंज में की जा रही थी अवैध प्लाटिंग. बगैर लेआउट स्वीकृत कराए की जा रही थी अवैध प्लाटिंग. पीडीए की ओर से जल्द ही अवैध प्लाटिंग कर्ताओं के खिलाफ नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. इसके अलावा दो अवैध निर्माणों को पीडीए ने सील किया.

Hamirpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में खाने के लिए छीनाझपटी
हमीरपुर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में खाने के लिए छीनाझपटी करने के वीडियो वायरल होने का मामला. कार्यक्रम में खाने-पीने की चीजों की मची थी लूट. अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा किया गया दर्ज. सहायक विकास अधिकारी राठ तहसील की तहरीर पर FIR हुई दर्ज. कार्यक्रम समाप्ति के बाद कुछ अराजकतत्वों ने की थी कार्यक्रम खराब करने की कोशिश सीडीओ अरुण कुमार सिंह. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में खाने के सामान की लूट हुई थी.

Bulandshehar News: पुलिस ने पकड़ा तेल का खेल
बुलंदशहर जिले के खुर्जा पॉटरी में तहसील टीम की छापेमार कार्यवाही में पकड़ा तेल का खेल. प्रतिबंधित काले तेल से चलाई जा रही थी भट्टी टनल, खुर्जा तहसील की टीम ने पकड़ा. जिलाधिकारी के आदेश पर सभी पॉटरीयों में किया गया निरीक्षण. निरीक्षण के दौरान शांति देवी सिरेमिक पॉटरी में काले तेल को जलाकर पकाए जा रहे थे चीनी मिट्टी के बर्तन. काला तेल जलने के बाद हवा में उड़ता धुंआ फैलता है जहर, वातावरण को होता है ज्यादा खतरा. तहसीलदार खुर्जा ने सिरेमिक पॉटरी को किया सील. तहसील खुर्जा के शांति देवी सिरेमिक पॉटरी नेहरूपुर चुंगी हजरतपुर का मामला.

Sambhal News: पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बनाने की फिर उठी मांग
संभल जिले में पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बनाने की फिर उठी मांग. वकीलों ने सांसद को ज्ञापन दे कर संसद में मांग का समर्थन करने की अपील की. संभल में सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर सांसद को दिया ज्ञापन.

Pratapgarh News: टप्पेबाजी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले में सर्राफा व्यवसाई से टप्पेबाजी करने वाले पूर्व पार्षद सहित दो शातिर गिरफ्तार. 40 ग्राम सोने के आभूषण और दो मोबाइल फोन बरामद. 18 नवंबर को टप्पेबाजों ने सर्राफा खरीदने के झांसा देकर की थी ठगी. दोनों टप्पेबाज मुरादाबाद जनपद के रहने वाले हैं.

Farrukhabad News: दंपत्ति सहित तीन को आजीवन कारावास
फर्रुखाबाद जिले में हत्या व साक्ष्य मिटाने के मामले पर दंपत्ति सहित तीन को आजीवन कारावास. दंपति की पुत्री ने अपने मां,बाप,भाई के खिलाफ बयान देकर कराई सजा. अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश विशेष दस्यु प्रभावित क्षेत्र शैलेंद्र सचान ने युवक की हत्या कर शव दफनाकर साक्ष्य मिटाने के मामले में तीनों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा. तीनों आरोपियों पर एक लाख अस्सी हजार रुपए लगाया अर्थ दंड. प्रेम विवाह के चलते युवक की हत्या कर शव को किया था गायब. चार वर्षो बाद मृतक युवक के पिता व पत्नी को मिला न्याय. फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के भगुआ नगला में हुई थी युवक की हत्या. फतेहगढ़ के न्यायालय का मामला.

Bareilly News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन के दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत
बरेली जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन के दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई. पहले दिन 372 हिंदू जोड़ों का विवाह और 97 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ. जोड़ों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. लाभार्थी मुस्लिम परिवारों ने भी खूब दुआएं दी. जिलाधिकारी बरेली ने सभी नव विवाहित बेटियों के संरक्षक होने का ऐलान किया. बरेली कॉलेज खेल मैदान पर सामूहिक विवाह आयोजन चल रहा है.

Badaun News: बदायूं में डिप्टी सीएम पहुंचे औचक निरीक्षण करने
बदायूं जिले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे बदायूं मेडिकल कॉलेज औचक किया निरीक्षण. मेडिकल कॉलेज में सफाई की व्यवस्था न होने पर जताई नाराजगी. सफाई कंपनी को एक माह का वेतन रोकने का दिया आदेश. मेडिकल कॉलेज से बाहर रेफर करने वाले मरीजों को बदायूं मेडिकल कॉलेज में इलाज करने का दिया आदेश. मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की भर्ती सहित अधुरे काम का बजट बनाकर शासन को भेजे का दिया आदेश.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले में चार साल के मासूम की मौत
प्रतापगढ़ जिले में 4 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत. सड़क हादसे में घायल हुआ था मासूम. दो पूर्व कार और बाइक की हुई थी टक्कर. हादसे में पिता मां सहित मासूम हुआ था घायल. आसपुर देवसरा थाना के धौरहरा रामपुर गांव का था मामला.

Ghazipur News: गाजीपुर में एसआईआर के काम में दिखी तेजी
गाजीपुर जिले में तेजी से चल रहा है एसआईआर का कार्य. जिले में 11 लाख से ज्यादा वोटरों का हो चुका है डिजिटाइजेशन. जिले में है कुल 29 लाख 51 हजार 478 मतदाता. जिले में 2959 बीएलओ और 304 सुपरवाइजर कर रहे एसआईआर. 4 नवम्बर से शुरू एसआईआर आगामी 4 दिसम्बर तक चलेगा.

Deoria News:  बीएलओ की मौत को लेकर राजनीति तेज
देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील के माझा नारायण गांव की BLO की मौत को लेकर सियासत तेज हो गई है. उ.प्र.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात. दोपहर बाद सड़क मार्ग से पहुंचेंगे पीड़ित परिवार के घर. कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने दी जानकारी.

Mau News: मऊ में फर्जी तरीके जमानत लेने वालों पर एक्शन
मऊ जिले में अपराधियों की फर्जी तरीके से जमानत लेने वालों पुलिस का एक्शन. मामला मऊ कोतावली अंतर्गत का है जहां फर्जी तरीके से जमानत लेने वाले जमानतदारों के विरुद्ध 9 लोगों पर मुक़दमा दर्ज.

Ghaziabad News: गाजियाबाद में 4 अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया
गाज़ियाबाद जिले के थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को हिरासत में लिया है.  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 पुड़िया अवैध स्मैक 27 पुड़िया अवैध गांजा एक .32 बोर पिस्टल 4 जीवित कारतूस 1 खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं. पुलिस के अनुसरण अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है.

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले में भ्रूण लिंग जांचने वाला शख्स गिरफ्तार
गाज़ियाबाद जिले के थाना लोनी पुलिस टीम और सीएमओ गाजियाबाद की संयुक्त कार्रवाई में प्रसव से पूर्व भ्रूण लिंग जांच करने वाला एक शख्स गिरफ्तार. टीम ने मौके से 1 पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, 1 प्रोब, 1 जैली ट्यूब, 8000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. अवैध लिंग निर्धारण जांच पर यह सख्त कार्रवाई पीएनडीटी एक्ट के तहत की गई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Unnao News: उन्नाव में डिलीवरी ब्वाय की मौत
उन्नाव जिले में संदिग्ध परिस्थितियो मे डिलीवरी ब्वाय की मौत. मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप. परिजनों ने लड़के से बांगरमऊ की एक युवती से प्रेम प्रसंग मे हत्या का आरोप लगाया है. मृतक का शव प्रेमिका के गाँव के पास मिला. मृतक नोएडा मे एक कम्पनी मे डिलीवरी ब्याय का काम करता है, नोएडा से घर न आकर गया था बांगरमऊ. मृतक कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के हरौल गाँव का था रहने वाला. पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बांगरमऊ के गपचिया गाँव की घटना.

Bareilly News: बरेली में पुलिस-बदमाश के बीच एनकाउंटर
बरेली जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़. दबिश के दौरान बदमाश पारस ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. पुलिस से बचने के लिए पारस ने पुलिस पर फायरिंग की. पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही की. बदमाश पारस को पैर में गोली लगी. पारस के पास से तमंचा कई जिंदा कारतूस बरामद. घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. लूट के मामले में पारस की पुलिस को तलाश थी. गिरफ्तार बदमाश पारस का बड़ा आपराधिक इतिहास. थाना सुभाष नगर पुलिस से पुलिस बदमाश की मुठभेड़ हुई.

Baghpat News: दिल्ली की महिला का बागपत में मिली लाश
दिल्ली की विवाहित महिला का बागपत में पड़ा मिला शव. दिल्ली पुलिस ने डीबीएफ ईट भट्टे के पास से शव किया बरामद. पति पर हत्या के आरोप के चलते पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की रहने वाली थी मृतक तायबा.

Ambedkarnagar News: अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर
अम्बेडकरनगर जिले में अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर. तालाब की जमीन पर बने 15 मकानों पर चला बुलडोजर. सरकारी जमीन पर था अवैध अतिक्रमण. हाईकोर्ट के आदेश के बाद खाली हुआ अतिक्रमण. हाईकोर्ट ने तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटवाने का दिया आदेश. हाई कोर्ट के आदेश के बाद अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर. अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्राम प्रधान ने कोर्ट में दी थी याचिका. करीब 40 वर्षों से अधिक समय से मकान बना कर रह रहे थें लोग. अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरियावन बाजार का मामला.

Chitrakoot News: चित्रकूट में कानूनगो गिरफ्तार
चित्रकूट जिले में एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार. आरोपी कानूनगो ने हकबंदी के नाम पर पीड़ित से 5 हजार की ली थी घूस. पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम बांदा ने आरोपी कानूनगो को घूस लेते पकड़ा. कर्वी तहसील में तैनात है आरोपी कानूनगो ओम प्रकाश सिंह.

Sitapur News: सीतापुर में पत्नी ने कराई पति की हत्या
सीतापुर जिले में मनीष हत्याकांड का हुआ खुलासा. पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या. प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश. हत्याकांड में एक अन्य सहयोगी भी शामिल. पुलिस ने पत्नी काजल और प्रेमी को किया गिरफ्तार. बांका, खून से सने कपड़े, स्कूटी, दो मोबाइल हुए बरामद. हत्यारिन पत्नी काजल ने कहा कि उसे पति की हत्या का अफसोस नहीं है. ब्लकि उसे जेल जाने का अफसोस है.

Unnao News: उन्नाव में अराजक तत्वों का तांडव
उन्नाव जिले में सड़कों पर अराजक तत्वों का तांडव. मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने. घटना मारपीट में बेलचा ,लाठी और लोहे की रॉड जैसे हथियार का प्रयोग. शराबियों की नशेबाजी के चलते सड़को पर घंटो लगता जाम, बीच सड़क पर वाहन रोकर होती नशेबाजी. सड़कों पर नशे में फोड़ी गई शराब की बोतलों से दर्जनों राहगीर घायल. आबकारी विभाग की सरपरस्ती मे शराब ठेके पर खुलेआम हो रही गुंडागर्दी, पुलिस शांत. उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के दरोगा बाग़ ठेके का मामला.

Etah News: एटा में चोरी का खुलासा
एटा जिले के थाना अवागढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता. चोरी की वारदात का 24 घंटे में किया खुलासा. शातिर चोर गिरफ्तार. गृहस्थी के सामान से लेकर लाइसेंसी पिस्टल तक चोरी करने वाला आरोपी गोविन्द उर्फ गोविन्दा गिरी चोरी के पूरे माल के साथ दबोचा. कस्बा निवासी कपिल के घर 25 नवंबर की रात शादी में जाने के दौरान घर का शीशा तोड़कर दिया गया था चोरी की वारदात को अंजाम. सोने-चांदी के जेवर, लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन, कारतूस और नकदी सहित अन्य घरेलू सामान पर किया था हाथ साफ.

Meerut News: मेरठ में 13 साल के लड़के का गुप्तांग काटा
मेरठ जिले में शराबी ने युवक का गुप्तांग काटा. मामूली झगड़े के बाद दांतों से हमला. 13 साल के किशोर के गुप्तांग पर काटा. परिवार ने पुलिस में शिकायत की. थाना परतापुर क्षेत्र का मामला.

महोबा में भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराया यात्रियों से भरा ऑटो
महोबा में कानपुर-सागर हाईवे के किराड़ी के पास यात्रियों से भरा ऑटो खड़े ट्रक से जा टकराया. हादसे में ऑटो सवार 10 लोग घायल हो गए, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ऑटो चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था और कबरई से महोबा मुख्यालय की ओर आ रहा था. टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया. पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया.

उन्नाव पशुपालन विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई
उन्नाव में पशुपालन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है. अकाउंट रजिस्टर में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के चलते विभाग में तैनात अकाउंटेंट प्रीति श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है. इससे पहले मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महावीर प्रसाद को भी सस्पेंड किया जा चुका है. वहीं डिप्टी CVO और सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक में तैनात डॉक्टर पर जांच अभी जारी है. लगातार हो रही कार्रवाइयों से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की वायरल रील पर कार्रवाई
सोशल मीडिया पर माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान का धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद धूमनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि रील के जरिए दहशत फैलाने और भड़काने की कोशिश की गई. पुलिस ने बीएनएस की धारा 353 के तहत अबान, उसके साथी हमजा और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वीडियो में अबान शादी समारोह में दोस्तों के साथ दबंगई भरे अंदाज में नजर आ रहा है, जबकि बैकग्राउंड में धमकी भरा डायलॉग चलता सुनाई देता है. बिना सुरक्षा घूमें अबान की पुलिस जांच कर रही है. वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसका भी पता लगाया जा रहा है.

मेरठ में NCR मेडिकल कॉलेज पर ED का बड़ा छापा
मेरठ के NCR मेडिकल कॉलेज पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है. कार्रवाई के दौरान कई कंप्यूटर, लैपटॉप और हार्ड डिस्क कब्जे में ले ली गईं. ED की कई टीमें कॉलेज परिसर के साथ अन्य ठिकानों पर भी जांच में जुटी हैं. बताया जा रहा है कि MBBS की फर्जी सीटों के आवंटन, मनी लांड्रिंग और करोड़ों की रिश्वत के आरोपों को लेकर यह छापेमारी की गई है. यह कॉलेज पूर्व एमएलसी सरोजनी अग्रवाल के परिवार से जुड़ा हुआ है.

आगरा में प्रेम प्रसंग का खौफनाक खेल
आगरा में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पति की हत्या की साजिश रची. 10 हजार रुपये में सुपारी देकर 21 नवंबर को सचिन पर बर्फ काटने वाले सुए से हमला कराया गया. पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए तीन से चार टीमें लगाईं और तीन आरोपियों – प्रेमी राहुल, जोगेंद्र और करण को गिरफ्तार कर लिया. सचिन की पत्नी राहुल के ऑफिस में काम करती थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. सचिन उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए हत्या की प्लानिंग की गई थी. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल सुआ और दो बाइक बरामद की हैं.

ब्लू ड्रम वाली मुस्कान की बेटी राधा रहेगी कहां?
मेरठ का सौरभ हत्याकांड हर किसी के जहन में आज भी है. सौरभ की हत्यारिन मुस्कान ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है. बेटी के साथ मुस्कान को मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दी गया है. उसे चौधरी चरण सिंह जिला जेल की क्वारैंटाइन बैरक में रखा गया है. इन दोनों के अलावा इस बैरक में कोई नहीं रहेगा. 30 दिनों तक यही बैरक राधा का घर होगा.

सोनभद्र के बाद मिर्जापुर में खदान हादसा, पोकलैंड मशीन से दबकर मुंशी की मौत

मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र के कंचनपुर खनन क्षेत्र में खदान हादसा हुआ. खदान के मुंशी पोकलैंड मशीन के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई. खदान मालिक के इशारे पर लोग शव लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया. गुस्साए ग्रामीणों ने खदान मैनेजर को बंधक बना लिया. यह घटना सोनभद्र में हालिया खदान हादसे के बाद हुई.

बागपत: बुर्का गैंग लूट और ‘बुर्का जिहाद’ विवाद, साध्वी प्राची ने यूपी सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग

बागपत के रजबपुर के पास एक ATM में बुर्का पहनकर आए बदमाशों ने बड़ी लूट की. इसके बाद हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने इसे ‘बुर्का जिहाद’ करार देते हुए सनसनीखेज बयान दिया. उनका कहना है कि बुर्के की आड़ में चोरी, डकैती, फर्जी वोटिंग और लूटपाट का खेल चल रहा है. साध्वी ने यूपी सरकार से तुरंत नियंत्रण की मांग की और मदरसों में आतंकवादियों की ट्रेनिंग पर भी रोक लगाने का आह्वान किया. उनका दावा है कि इससे बच्चियों की अस्मत और सुरक्षा भी खतरे में है.

गाजियाबाद: नंदग्राम में युवक वतन राणा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में वतन राणा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया. परिवार का आरोप है कि दिन में माता-पिता शादी में गए थे और वतन घर पर अकेला था. दोस्त घर पर आए थे और विवाद के बाद चले गए. पड़ोसियों ने शाम को फंदे पर लटका देखा. परिवार ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिजन का आरोप है कि यह हत्या है. भूमि नाम की लड़की और अन्य दोस्तों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

कोडीन मिक्स कफ सिरप तस्करी: सिंडिकेट का मास्टरमाइंड फरार, STF ने करीबी गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस ने 18 अक्टूबर को कोडीन मिक्स कफ सिरप तस्करी के सिंडिकेट का खुलासा किया. वाराणसी निवासी मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल 5 नवंबर को दुबई भाग गया. STF ने उसके करीबी अमित सिंह टाटा को हिरासत में लिया और पूछताछ जारी है. अमित के पिता अशोक सिंह पर भी मामला दर्ज है. झारखंड की फर्म देवकृपा और मेरठ का आसिफ भी सिंडिकेट से जुड़े बताए जा रहे हैं. यूपी पुलिस से बर्खास्त एक सिपाही तक इस तस्करी में शामिल पाया गया. बांग्लादेश भेजी जाने वाली खेप में “आईडी” नामक शख्स की तलाश जारी है.

अम्बेडकरनगर: आपसी रंजिश में दबंगों का जानलेवा हमला, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल

अम्बेडकरनगर के कहरा सुलेमपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते दबंगों ने महिलाओं पर जानलेवा हमला किया. लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करते हुए तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं. घटना से दो दिन पहले पुलिस ने थाने में सुलहनामा करवा लिया था, लेकिन इसके बावजूद दबंगों ने हमला कर दिया. घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

गोंडा: सांसद करण भूषण सिंह को हाईकोर्ट से राहत नहीं

गोंडा जिले में 1.72 लाख घन मीटर बालू खनन को लेकर लगाए गए आरोपों में सांसद करण भूषण सिंह को Lucknow High Court की लखनऊ बेंच ने राहत देने से इनकार कर दिया है. 2019 में खनिज विभाग की छापेमारी के बाद 4.88 करोड़ रुपये जुर्माना वसूलने का आदेश हुआ था Amar Ujala. सांसद की रिट याचिका खारिज होते ही फर्म को 15 दिन में जुर्माना जमा करना होगा.

सपा प्रवक्ता मनोज यादव पर अभद्र टिप्पणी व जातीय उन्माद के आरोप में मामला दर्ज
लखनऊ में मनोज यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर लाइव डिबेट के दौरान योगी आदित्यनाथ सरकार और सवर्ण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने, जातीय उन्माद फैलाने व एसएन सिंह को धमकाने का आरोप है. शिकायतकर्ता राघवेंद्र सिंह राजू ने हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. मामले में मनोज यादव के मोबाइल नंबर की जांच व उनके कथित तालिबानी या आतंकी संगठनों से संबंधों की भी मांग की गई है. पुलिस वीडियो वायरल कराने सहित सभी आरोपों की जांच में जुटी है.

यूपी सरकार का फैसला, गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से लोडिंग व अनलोडिंग शुल्क वसूलने पर रोक
योगी सरकार ने गन्ना किसानों के हित में आदेश जारी किए हैं. अब गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से लोडिंग व अनलोडिंग शुल्क वसूलने पर पूरी तरह रोक रहेगी. यदि कोई मिल या केंद्र ऐसा शुल्क लेता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा घटतौली और अनियमितताओं पर भी चीनी मिलों पर सख्त कार्रवाई होगी. गन्ना सेंटरों पर अचानक औचक निरीक्षण के लिए टीम गठित कर दिए गए हैं.

जौनपुर में अजीत प्रजापति बने भाजपा के नए जिला अध्यक्ष

बीजेपी ने जौनपुर में नया जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया है. बुधवार देर रात पार्टी कार्यालय से जारी सूची में अजीत प्रजापति को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. उनके चयन के बाद जौनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और बधाइयों का दौर जारी है.

मेरठ में प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने भाई का किया बेरहमी से कत्ल
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भगवतपुरा इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही भाई को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

हापुड़ में युवती का जबरन वीडियो बनाकर वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार
हापुड़ में एक युवती के साथ जबरन अश्लील वीडियो बनाए जाने और उसे वायरल करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, वीडियो वर्ष 2018 में बनाया गया था, जिसे अब सोशल मीडिया पर फैलाया गया. शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

जौनपुर में बारातियों से भरी कार खाई में पलटी, तीन की मौत
जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुफ़्तीगंज गांव में बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

कुशीनगर: पिकअप-बाइक की टक्कर में दो नाबालिगों की मौत
कुशीनगर के पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के हरका चौराहे पर पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *