RO और ARO के लिए हिंदी की इस तरह करें पढ़ाई, 100 प्रतिशत मिलेगी सफलता, जानें आसान टिप्स

0
RO और ARO के लिए हिंदी की इस तरह करें पढ़ाई, 100 प्रतिशत मिलेगी सफलता, जानें आसान टिप्स


समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आ गया है. अब अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तैयारी जोर शोर से कर रहे हैं. मुख्य परीक्षा में हिंदी विषय का काफी अहम रोल होता है. बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ-साथ लिखित में भी हिंदी विषय से प्रश्न आते हैं. ऐसे में हिंदी विषय की स्पेशल तैयारी किस तरह से की जाए की सफलता हाथ लग जाए. आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय…

यह होता है हिंदी का सिलेबस 
समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा में हिंदी के पेपर 2 को दो हिस्सों में बांटा जाता है. पहले सेक्शन में ट्रेडेशिनल तरीके के सवाल होते हैं. वहीं दूसरे सेक्शन में विलोम शब्द और पर्यायवाची से जुड़े सवाल रहते हैं. पहले सेक्शन दिए गए अनुच्छेद का शीर्षक लिखना, संक्षेपण और रेखांकित भागों की व्याख्या करना,
किसी सरकारी पत्र का सारांश, पत्राचार जिसमें औपचारिक ,अर्ध-औपचारिक पत्र, कार्यालय ज्ञापन, परिपत्र, विज्ञप्ति, टिप्पणी एवं रिपोर्ट ,स्मरण पत्र, परिभाषाएं और शब्दावली. वहीं दूसरे सेक्शन में, विलोम शब्द, वाक्य निर्माण और सुधार, एक शब्द में कई शब्दों का प्रयोग, पर्यायवाची शब्द और समान अर्थ वाले शब्द, संज्ञा और विशेषण से व्युत्पन्न शब्द, समान प्रयोग और समान प्रकृति वाले शब्द होते हैं.

पुराने प्रश्नों से करें अभ्यास 
एक्सपर्ट रजनीश कुमार पांडे ने लोकल 18 को बताया कि समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की मेंस परीक्षा में हिंदी की तैयारी के लिए पुराने प्रश्न पत्रों का गहन अध्ययन करना चाहिए. साथ ही उत्तर लेखन का नियमित अभ्यास करें. अपनी तैयारी के लिए गद्यांश (शीर्षक, सारांश, रेखांकित अंशों की व्याख्या), पत्र लेखन (शासकीय और अर्धशासकीय पत्र), और मुहावरे/लोकोक्तियां जैसे पारंपरिक और आलेखन वाले विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

उत्तर लेखन की गति और सटीकता बढ़ाने के लिए नियमित अभ्यास करें. दिए गए शब्द सीमा के भीतर संरचित और स्पष्ट उत्तर लिखने का अभ्यास करें. इसके साथ ही अपनी कमियों को समझने के लिए मॉडल उत्तरों को देखें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *