Rose plant care tips: सर्दी के मौसम में मुरझा रहे हैं गुलाब के फूल, कलियां हो रही हैं कम, कर दें ये पांच उपाय
Last Updated:
Rose plant care tips: गुलाब के पौधे की समय-समय पर निराई गुड़ाई करने के साथ ही मौसम को देखते हुए सिंचाई करते रहें, साथ ही उसकी ग्रोथ के लिए केमिकल फर्टिलाइजर की जगह जैविक खाद का उपयोग करें.तो यह खाद पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के साथ ही उसे पर कलियों एवं फूलों की संख्या में भी वृद्धि करती है.
सर्दियों का मौसम आदमी के साथ ही पेड़ पौधों के लिए भी कठिनाइयां भरा होता है. लेकिन कुछ ऐसे भी पेड़ पौधे हैं .जिनके लिए यह मौसम बेहद अनुकूल माना जाता है. इस मौसम में अच्छी ग्रोथ करने वाले पौधों में गुलाब का पौधा भी शामिल है. क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सर्दी के मौसम में गुलाब के पौधे का विकास अन्य मौसम की तुलना में ज्यादा होता है. लेकिन यदि इसकी देखभाल में जरा सी भी लापरवाही हो तो इसकी वृद्धि रुक जाती है.ऐसे में बहुत से ऐसे लोग भी हैं.जो अपने घर के गमले या गार्डन में गुलाब के पौधे को लगा रखे हैं.यदि उनके पौधे पर सर्दी के मौसम में फूलों की संख्या घट रही है ,या फिर इसकी वृद्धि रुकी हुई है.तो उनके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है.क्योंकि हम इस खबर में उन्हें गुलाब के पौधे की ग्रोथ बढ़ाने एवं पौधे पर फूलों कलियों की संख्या अधिक हो इसके लिए कुछ जरूरी आसान उपाय बताने जा रहे हैं.जिन्हें अपना कर वह अपने घर के गमले में लगे गुलाब के पौधे को फिर से हरा भरा वह उस पर फूलों की संख्या में वृद्धि कर सकते हैं.

रायबरेली जिले के उद्यान विशेषज्ञ नरेंद्र प्रताप सिंह बताते हैं कि गुलाब के पौधे को सर्दी का मौसम अधिक पसंद होता है. यदि अधिक ठंड पड़ती है.तो यह पौधे के लिए नुकसानदायक होती है. ऐसे में जरूरी है कि गुलाब के पौधे की समय-समय पर निराई गुड़ाई करने के साथ ही मौसम को देखते हुए सिंचाई करते रहें, साथ ही उसकी ग्रंथ के लिए केमिकल फर्टिलाइजर की जगह जैविक खाद का उपयोग करें.तो यह खाद पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के साथ ही उसे पर कलियों एवं फूलों की संख्या में भी वृद्धि करती है.

सर्दी के मौसम में सिंचाई का विशेष ध्यान दें.क्योंकि गमले की मिट्टी या करी की मिट्टी में सर्दी की वजह से नमी अधिक समय तक बनी रहती है.इसीलिए सिंचाई करने के दौरान मिट्टी की नमी देखकर ही उसकी सिंचाई करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सर्दी के मौसम में वातावरण में नमी अधिक रहती है.ऐसे में गुलाब के पौधे की वृद्धि में कमी आ जाती है.इसीलिए जरूरी है कि जब भी मौसम साफ हो और धूप दिखाई दे. तो पौधे को 5 से 6 घंटे तक धूप में अवश्य रखें.इस दौरान ध्यान रहे की सुबह के समय की धूप पौधे के लिए अत्यधिक लाभकारी होती है.

क्यारी या फिर गमले की निराई गुड़ाई के लिए समय का विशेष ध्यान रखें.प्रत्येक महीने में 15 दिन के अंतराल पर पौधे की निराई गुड़ाई जरूर कर दें.जिससे हवा जड़ों तक पहुंचती रहे और पोषक तत्व भी जड़ों को मिलते रहे.

पौधे की नियमित देखभाल करें .इस दौरान जो भी पत्तियां सूख गई हैं .फूल मुरझा गए हैं, उन्हें पौधे से तुरंत हटा दें.जिससे नई कईयों का विकास हो सके .इसके लिए साफ कैंची या प्रूनर का इस्तेमाल करें.

मौसम की स्थिति यानी की तापमान में यदि गिरावट हो रही है. तो रात के समय पौधे को कर से ढक दें. जिससे पौधे पर कोहरा, पाला नहीं पड़ेगा और पौधे की शाखाएं सुरक्षित रहेंगी. और फूल भी आने लगेंगे.