Sahara India Update: सहारा इंडिया का 2 करोड़ वाला नया झमेला! काम किया पर नहीं मिली सैलरी, परेशान कर्मचारी

0
Sahara India Update: सहारा इंडिया का 2 करोड़ वाला नया झमेला! काम किया पर नहीं मिली सैलरी, परेशान कर्मचारी


Last Updated:

Sahara India Salary: सहारा इंडिया के डिप्टी चीफ मैनेजर ओपी श्रीवास्तव और सहारा परिवार के खिलाफ बकाया वेतन हड़पने का आरोप लगा है. कोलकाता के अरिंदम बनर्जी और उनकी पत्नी शिवानी ने 2 करोड़ रुपए के बकाया वेतन की FIR दर्ज कराई है. चार साल नौकरी करने के बाद दोनों ने छह महीने का वैतनिक अवकाश लिया, लेकिन इसके बावजूद दोनों ऑनलाइन कंपनी से जुड़े रहे.

दोनों ने जुलाई 2022 में कंपनी से बकाया वेतन मांगा.

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में सहारा इंडिया लगातार विवादों से घिरी हुई है. अब कंपनी के डिप्टी चीफ मैनेजर ओपी श्रीवास्तव और सहारा परिवार के खिलाफ बड़ी एफआईआर दर्ज की गई है. मामला कोलकाता के अरिंदम बनर्जी ने दर्ज कराया है, जिसमें आरोप है कि उनके और उनकी पत्नी शिवानी के बकाया वेतन के 2 करोड़ से अधिक रुपए हड़प लिए गए. एफआईआर पहले कोलकाता के टेक्नोसिटी थाने में दर्ज की गई थी, लेकिन बाद में इसे लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया. अब मामले की जांच गोमती नगर पुलिस करेगी.

एफआईआर के अनुसार, अरिंदम और शिवानी 1 सितंबर 2016 को कोलकाता स्थित कंपनी के चेयरमैन ऑफिस में तैनात हुए थे. अरिंदम का वेतन शुरू में 4.40 लाख रुपए मासिक था, जिसे बाद में 5.46 लाख रुपए किया गया. वहीं, शिवानी का वेतन 81 हजार रुपए मासिक था. चार साल नौकरी करने के बाद दोनों ने छह महीने का वैतनिक अवकाश लिया, लेकिन इसके बावजूद दोनों ऑनलाइन कंपनी से जुड़े रहे. जुलाई 2022 में उन्होंने अपने बकाया वेतन की मांग की, और जून 2023 में उनके खाते में कुछ रकम आई.

एफआईआर में आरोप है कि कुल बकाया वेतन और ब्याज मिलाकर 2.03 करोड़ रुपए होने के बावजूद सहारा इंडिया ने इसे अब तक भुगतान नहीं किया. यह मामला सहारा इंडिया के लिए और मुश्किलें बढ़ा सकता है क्योंकि कंपनी पहले से ही कई विवादों और कानूनी झंझटों में घिरी हुई है. अब लखनऊ पुलिस मामले की विवेचना करेगी और यह देखना होगा कि पीड़ितों को उनका बकाया वेतन किस समय मिलेगा. सहारा इंडिया की लंबित कानूनी परेशानियां और बकाया वेतन विवाद यह साफ दिखाते हैं कि कंपनी के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

सहारा इंडिया का 2 करोड़ वाला नया झमेला! काम किया पर नहीं मिली सैलरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *