Saharanpur Rojgar Mela: बेरोजगारों युवाओं के लिए मौका! सहारनपुर में लगेगा रोजगार मेला, इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी, इतनी होगी सैलरी

0
Saharanpur Rojgar Mela: बेरोजगारों युवाओं के लिए मौका! सहारनपुर में लगेगा रोजगार मेला, इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी, इतनी होगी सैलरी


Last Updated:

Saharanpur Rojgar Mela: सहारनपुर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा 07 नवंबर 2025 को एक रोजगार मेले का आयोजन दिल्ली रोड स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा. ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक व डिप्लोमा पास है वह इस रोजगार मेले में भाग ले सकते है. क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में लगने वाले इस रोजगार मेले में भाग लेने या फिर नौकरी पाने के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु के हों तो रोजगार मेले में भाग ले सकते है.

रोजगार की तलाश कर रहे आठवीं पास से लेकर डिग्री वाले छात्र तुरंत करे आवेदन

Saharanpur Employment Fair: सहारनपुर में एक बार फिर से छात्रों के लिए रोजगार मेला लगने जा रहा है. जो छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं या फिर अपनी पढ़ाई अभी भी कर रहे हैं. उन छात्रों के लिए यह रोजगार मेला एक अवसर बनने जा रहा है. सहारनपुर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा 07 नवंबर 2025 को एक रोजगार मेले का आयोजन दिल्ली रोड स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा. हर बार लगने वाले रोजगार मेले में जहां एक से दो कंपनियां प्रतिभा करती थी. लेकिन इस बार लगने वाले इस रोजगार मेले में अलग-अलग क्षेत्र की 3 कंपनियां प्रतिभाग कर रही है. इसलिए युवाओं के लिए रोजगार मिलने का अवसर और भी बढ़ जाता है.

सहायक निदेशक सेवायोजन अनिल कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक व डिप्लोमा पास है. वह इस रोजगार मेले में भाग ले सकते है. क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में लगने वाले इस रोजगार मेले में भाग लेने या फिर नौकरी पाने के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु के हों तो रोजगार मेले में भाग ले सकते है. पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश में घूम रहे छात्र को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने से पहले प्रतिभागी इच्छुक अभ्यर्थियों को rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाईन पंजीकरण करना अनिवार्य है.

रोजगार पाने का अवसर
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश रोजगार मेले के तहत सभी बेरोजगार लोगों व छात्रों को रोजगार पाने का अवसर प्रदान किया जाता है. योजना के अंतर्गत रोजगार पाने वाले सभी लोगों को एक जगह एकत्रित कर इस योजना के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में क्वालिफिकेशन के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाती है. सहारनपुर जनपद में आसपास के क्षेत्र के युवा छात्रों जो की 8वीं पास से लेकर कोई भी डिप्लोमा या फिर डिग्री कर चुके हैं या फिर कर रहे हैं उनके लिए सहारनपुर शहर में स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में इस रोजगार में लेकर आयोजन किया जा रहा है.

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सहारनपुर में लगेगा रोजगार मेला, इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *