Sambhal Graveyard Measurement Live: संभल में PAC और RAF के साथ भारी पुलिस फोर्स की तैनाती, जामा मस्जिद से सटे कब्रिस्तान की होनी है पैमाईश

0
Sambhal Graveyard Measurement Live: संभल में PAC और RAF के साथ भारी पुलिस फोर्स की तैनाती, जामा मस्जिद से सटे कब्रिस्तान की होनी है पैमाईश


Last Updated:

Sambhal Graveyard Measurement Live Updates: यूपी के संभल में आज चप्पे-चप्पे पर पुलिस, PAC और RAF के जवान तैनात है. बताते चलें कि आरोप है कि विवादित जामा मस्जिद के पास 8 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर कब्रिस्तान बनाई गई है, जिसकी आज पैमाइश होनी है. इसको लेकर शहरभर में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है. पल-पल की अपडेट लेने के लिए इस लाइव के साथ जुड़े रहें…

संभल में कब्रिस्तान पर पैमाइश लाइव अपडेट.

संबल कब्रिस्तान विवाद: उत्तर प्रदेश का संभल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. शहर के हर गली-चौराहे पर आरपीएफ से लेकर पीएसी के जवानों को उतार दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिया गया है. आरोप है कि विवादित जामा मस्जिद से सटे करीब आठ बीघा सरकारी जमीन कब्जा कर कब्रिस्तान बनाया गया है. जिसकी मंगलवार यानी आज पैमाइश की जाएगी जिससे असली सच सामने आ सके. प्रशासन ने बताया आरोप है कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके कब्रिस्तान ही नहीं बल्कि कई मकान-दुकानें बना ली गई हैं. इसी को लेकर आज जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के उद्देश्य से पैमाइश कराई जा रही है. अगर आप इस मामले की पल-पल की खबरें पढ़ना चाहते हैं, तो  जरूर जुड़े रहे न्यूज18 हिंदी के इस लाइव के साथ…

Sambhal Graveyard Measurement Live: ASP कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रशासनिक निर्णय लिया गया है कि यह जो कब्रिस्तान है इसकी पैमाईश होगी. संभवत: यहां पर ऐसा कुछ न मिले कि यहां पर किसी प्रकार का अतिक्रमण हो. अगर अतिक्रमण पाया गया तो उसमे आगामी कार्रवाई करते हुए निर्णय जो है सक्षम अधिकारियों द्वारा लिया जाएगा. अभी आज की जो कार्रवाई जो है वो केवल पैमाईश की है. पैमाईश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Sambhal Graveyard Measurement Live: 8 बीघा में बनी कब्रिस्तान की कुछ देर में पैमाईश शुरू होने वाली है. जिसके चलते क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है और 500 से अधिक पुलिस बल मौके पर तैनात है. आठ थानों की फोर्स के अलावा तीन कंपनी PAC और एक कंपनी RAF भी चप्पे-चप्पे पर अपनी नजर बनाए हुए है.

Sambhal Graveyard Measurement Live: संभल में विवादित जामा मस्जिद से सटे कब्रिस्तान की आज पैमाइश के चलते शहरभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. पुलिस, पीएसी और आरपीएफ की टीमें चप्पे-चप्पे ओर तैनात हैं.

Sambhal Graveyard Measurement Live: संभल-पैमाईश की निगरानी ड्रोन से की जा रही है. जामामस्जिद इलाके में ड्रोन से पुलिस निगरानी करा रही. पैमाईश से पहले पुलिस अलर्ट मोड पर है. थोड़ी देर में शुरु पैमाइश होगी.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

Live: संभल में PAC और RAF के साथ भारी पुलिस फोर्स की तैनाती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *