Sambhal News: कौन है संभल का मीट कारोबारी हाजी इमरान? जो 1000 करोड़ का मालिक, IT के 200 लोग सुबह से कर रहे रेड

0
Sambhal News: कौन है संभल का मीट कारोबारी हाजी इमरान? जो 1000 करोड़ का मालिक, IT के 200 लोग सुबह से कर रहे रेड


Last Updated:

IT Team Raid Meat Trader Haji Imran: मीट कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है. संभल के मीट कारोबारी हाजी इमरान के यहां सुबह से आईटी की टीम रेड कर रही है.

मीट कारोबारी के घर छापेमारी.

संभल: उत्तर प्रदेश में अचानक मीट कारोबारियों के नाम चर्चाओं में आए हैं, जिनका कारोबार लगभग 1000 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. सोमवार तड़के आयकर और जीएसटी टीमों ने संभल, बरेली और हापुड़ के कई ठिकानों पर छापेमारी की. संभल में आयकर टीम ने 70 से अधिक वाहनों के साथ हाजी इमरान और हाजी इरफान के घर और उनकी फैक्ट्री पर रेड की. हाजी इरफान, जो इंडियन फ्रोजन फूड कंपनी के मालिक हैं, और उनके भाई का कारोबार लगभग 1000 करोड़ के करीब है. इसके अलावा कंपनी के चार बड़े अधिकारियों के आवासों पर भी टीम ने छापेमारी की है.

वहीं, बरेली में शकील कुरैशी की कंपनी मार्या फ्रोजन पर छापेमारी की गई. खास बात यह है कि संभल में इंडिया फ्रोजन की जिस बिल्डिंग में कंपनी चलती है, उसका मालिक शकील कुरैशी ही है. हापुड़ में भी मीट कारोबारी हाजी यासीन के यहां छापेमारी जारी है. उनकी मीट फैक्ट्री गाजियाबाद में स्थित है. साथ ही हापुड़ में कारोबारी असलम कुरैशी और वकील नितिन गर्ग के घर पर भी रेड पड़ी है, जो हाजी यासीन की कंपनी से जुड़े हुए हैं.

आयकर सूत्रों ने बताया कि इस बड़ी छापेमारी में अफसरों के साथ करीब 200 कर्मचारियों की टीम लगी हुई है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितने ठिकानों पर छापेमारी जारी है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संभल, बरेली और हापुड़ में पीएसी की तैनाती भी की गई है. यह कार्रवाई मीट कारोबार में वित्तीय अनियमितताओं और टैक्स चोरी के संदेह में की जा रही है, और आगे की जांच जारी है.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कौन है संभल का मीट कारोबारी हाजी इमरान? जहां IT के 200 लोग सुबह से कर रहे रेड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *