School Leave: दिल्ली में सोमवार को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे? अभी से जान लीजिए छुट्टी का स्टेटस

0
School Leave: दिल्ली में सोमवार को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे? अभी से जान लीजिए छुट्टी का स्टेटस


Last Updated:

School Closed in Delhi: दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 3 के तहत लगाए गए प्रतिबंध वापस ले लिए गए हैं. लेकिन प्रदूषण की स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है. ऐसे में पेरेंट्स और बच्चों में स्कूल की छुट्टी को लेकर काफी संशय है.

School Closed in Delhi: दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति अब भी खतरनाक श्रेणी में है

नई दिल्ली (School Closed in Delhi). देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों पॉल्यूशन कैपिटल बनी हुई है. दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद यानी एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार 300-400 से लेकर 500 और उससे ज्यादा भी दर्ज किया जा रहा है. दिल्लीवासी 1-1.5 महीने से प्रदूषण के कारण होने वाली विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं. स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 5वीं तक की क्लासेस ऑनलाइन मोड में शिफ्ट कर दी थीं.

यह आदेश 1 हफ्ते के लिए जारी किया गया था. इसके बाद दिल्ली सरकार की तरफ से कोई अपडेटेड आदेश नहीं आने पर स्कूलों ने ऑनलाइन मोड हटाकर क्लासेस को हाइब्रिड मोड में शिफ्ट कर दिया था. इसका मतलब था कि बच्चे चाहें तो स्कूल आकर क्लास अटेंड कर सकते थे और नहीं मन हो तो घर से ही पढ़ाई कर सकते थे. प्रदूषण का स्तर पहले जैसा होने के बावजूद ग्रैप 3 के तहत लगाए गए प्रतिबंध हटा लिए गए हैं. इस वजह से स्कूलों की छुट्टी/ हाइब्रिड मोड को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है.

Delhi Pollution: सोमवार को स्कूल खुले हैं या बंद?

दिल्ली में प्रदूषण के कारण आंखों में जलन, सिरदर्द, सर्दी-खांसी, पेटदर्द, उल्टी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. बच्चे हों या बड़े, सभी अलग-अलग समस्याओं से जूझ रहे हैं. डॉक्टर्स की मानें तो दिल्ली का प्रदूषण मेंटल हेल्थ पर भी गहरा असर डाल रहा है. इसी बीच कई स्कूलों ने सोमवार से रेगुलर क्लासेस शुरू होने का नोटिस पेरेंट्स को भेज दिया है. इसका मतलब है कि सोमवार (01 दिसंबर 2025) से क्लास 5 तक के बच्चे भी स्कूल जाकर ही क्लास अटेंड करेंगे. अब नए आदेश तक हाइब्रिड मोड सस्पेंड किया जा रहा है.

बच्चों के लिए गाइडलाइंस

लंबे समय तक स्कूल मिस करना कोई ऑप्शन नहीं है. लेकिन इस खराब मौसम में खुद का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है. इसलिए बेहतर रहेगा कि बच्चे एन 95 मास्क लगाकर ही स्कूल जाएं. इससे प्रदूषण से बचाव करने में मदद मिलेगी. इसी तरह से स्कूल चाहें तो कुछ और समय तक आउटडोर एक्टिविटीज को बंद रख सकते हैं. इससे बच्चे ज्यादा समय क्लास के अंदर रहेंगे और बाहरी हवा के संपर्क में आने से बच जाएंगे. बच्चे की सेहत में कोई भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

About the Author

authorimg

Deepali Porwal

With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi…और पढ़ें

homecareer

दिल्ली में सोमवार को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे? आज ही जान लीजिए स्टेटस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *