School Near Me: मेरठ के 5 प्राथमिक विद्यालय, जो प्राइवेट को देते हैं टक्कर, आधुनिक सुविधाओं के साथ मिलती है संस्कारित शिक्षा

0
School Near Me: मेरठ के 5 प्राथमिक विद्यालय, जो प्राइवेट को देते हैं टक्कर, आधुनिक सुविधाओं के साथ मिलती है संस्कारित शिक्षा

Last Updated:

Meerut Top 5 Schools: मेरठ में बच्चों की बेहतर पढ़ाई को लेकर अभिभावक हमेशा ऐसे स्कूल की तलाश में रहते हैं. जहां शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और सुरक्षित माहौल मिले. क्रांति धरा मेरठ में प्राथमिक विद्यालय के प्रति भी अभिभावको में रुचि बढ़ती जा रही है. उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय की तस्वीर और तकदीर बदली जा रही है. प्राथमिक विद्यालय में बच्चे प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर ही आधुनिक सुविधाओं के बीच अध्ययन कर रहे हैं. इस खबर में हम मेरठ के कुछ प्रमुख और सुविधा संपन्न स्कूलों के बारे में बता रहे हैं. जहां पढ़ाई के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी खास ध्यान दिया जाता है.

मेरठ से संबंधित किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र की अगर बात की जाए तो यहां का जाटोला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का भी चर्चाओं में रहता है. क्योंकि एक तरफ जहां यहां पर आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाता है. वहीं बेटियों को विशेष तौर पर सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए ताइक्वांडो सिखाया जाता है. जिससे कि जब भविष्य में वह उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अपने घरों से दूर जाए. तो वह अपनी सुरक्षा भी बेहतर तरीके से कर सके.

उत्तर प्रदेश, मेरठ, बेसिक शिक्षा विभाग, प्राथमिक विद्यालय, शिक्षा, डिजिटल, सुविधा, लोकल -18, Uttar Pradesh, Meerut, Basic Education Department, Primary School, Education, Digital, Facility, Local -18

इसी तरह से किला परीक्षितगढ़ का ही खजूरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय भी काफी बेहतर माना जाता है. यहां बच्चों को जहां हाईटेक क्लास में पढ़ाया जाता है, वह इंग्लिश को लेकर विशेष तौर पर फोकस किया जा रहा है. यहां के बच्चे फर्राटेदार इंग्लिश बोलते हुए नजर आते हैं. इसी वजह से गत वर्षो के मुकाबले अभी यहां बच्चों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है.

उत्तर प्रदेश, मेरठ, बेसिक शिक्षा विभाग, प्राथमिक विद्यालय, शिक्षा, डिजिटल, सुविधा, लोकल -18, Uttar Pradesh, Meerut, Basic Education Department, Primary School, Education, Digital, Facility, Local -18

इसी के साथ ही कहते हैं अगर कुछ बदलने का इरादा हो तो आप समाज में एक बेहतर संदेश स्थापित कर सकते हैं. जिसका नजारा मेरठ के बहलोलपुर गांव में भी देखने को मिलता है. यहां के सहायक अध्यापक अजय कुमार द्वारा स्कूल में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जहां खुद अपनी जेब से खर्च कर विद्यालय की तकदीर बदली गया. वहीं, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी विकास करा रहे हैं. उसी का फल रूप स्वरूप है. बच्चों में इतनी जिज्ञासा है कि वह प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर भी यहां पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. क्योंकि आधुनिक लैब के साथ-साथ विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों को भी युवा सीखते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उत्तर प्रदेश, मेरठ, बेसिक शिक्षा विभाग, प्राथमिक विद्यालय, शिक्षा, डिजिटल, सुविधा, लोकल -18, Uttar Pradesh, Meerut, Basic Education Department, Primary School, Education, Digital, Facility, Local -18

किला परीक्षितगढ़ ब्लॉक के ही खटकी प्राथमिक विद्यालय भी बच्चों की संख्या पहले के मुकाबले काफी बढ़ती हुई नजर आ रही है. क्योंकि यहां पर शिक्षा के साथ ही स्पोर्ट्स को लेकर भी विशेष रूप से कार्य किया जाता है. यहां आधुनिक क्लासों के साथ-साथ बच्चों के लिए स्केटिंग ग्राउंड भी बनाया गया है. जहां पर स्केटिंग की प्रैक्टिस करते हैं. साथ ही विभिन्न प्रकार के खेलों के प्रति काफी बेहतर प्रशिक्षण दिया जाता है. ताकि वह शिक्षा के से साथ-साथ स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी आगे बढ़कर भारत का नाम गर्व के साथ रोशन कर सके.

उत्तर प्रदेश, मेरठ, बेसिक शिक्षा विभाग, प्राथमिक विद्यालय, शिक्षा, डिजिटल, सुविधा, लोकल -18, Uttar Pradesh, Meerut, Basic Education Department, Primary School, Education, Digital, Facility, Local -18

मेरठ के खरखोदा ब्लॉक की बात करें तो यहां कुंडी स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय भी काफी बेहतर माना जाता है. विद्यालय के अंदर बच्चों के लिए कंप्यूटर आधारित लैब, प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई के लिए 55 इंच का स्मार्ट टीवी और 75 इंच का स्मार्ट बोर्ड भी पंचायत विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है. ऐसे में जहां युवा यहां की किताबी ज्ञान के माध्यम से अध्ययन करते हैं. वही उनको स्मार्ट क्लासेस में भी पढ़ाया जाता है. साथ ही वैज्ञानिक भौगोलिक गतिविधियों के बारे में भी आधुनिक लैब के माध्यम से समझाया जाता है जिससे कि वह हर क्षेत्र में बेहतर कर सके. बताते चलें कि जल्द यहां एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी. ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों के एडमिशन करा सकते हैं. इन विद्यालय में ड्रेस जूते किताब सहित हर तरह की सुविधा निशुल्क मिलती है.

homeuttar-pradesh

मेरठ के ये 5 प्राथमिक विद्यालय प्राइवेट को देते हैं टक्कर,अभिभावक की पहली पसंद

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों