SDM Success Story : फॉरेस्ट ऑफिसर की ड्यूटी के साथ की तैयारी, बिना कोचिंग पास की यूपी PCS, बनीं एसडीएम

0
SDM Success Story : फॉरेस्ट ऑफिसर की ड्यूटी के साथ की तैयारी, बिना कोचिंग पास की यूपी PCS, बनीं एसडीएम


Last Updated:

SDM Pratiksha Tripathi Success Story : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की PCS परीक्षा भी पास करना आसान नहीं है. बिना कोचिंग के इसे क्रैक करना तो और भी चैलेंजिंग है. लेकिन सीतापुर के छोटे से गांव की प्रतीक्षा त्रिपाठी ने वन विभाग की नौकरी करते हुए तैयारी की और एसडीएम बनीं.

SDM Pratiksha Tripathi Success Story : एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने साल 2022 की यूपी पीसीएस परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल किया था. वह यूपी के सीतापुर जिले की लहरपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले दुगाना गांव की रहने वाली हैं. वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं.

प्रतीक्षा त्रिपाठी की आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई जिस स्कूल से हुई है, उसी स्कूल में उनके पिता जॉब करते थे. स्कूलिंग के बाद उन्होंने बीएससी करने का मन बनाया. उन्होंने बीएससी की पढ़ाई सीतापुर के सेक्रेट हार्ड कॉलेज से की.

प्रतीक्षा बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रही हैं. उन्होंने साल 2016 में बीएससी पूरा किया. वह कॉलेज टॉपर रहीं. उन्हें इसके लिए तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक ने गोल्डमेडल से सम्मानित किया था.

प्रतीक्षा एसडीएम बनने से पहले वन विभाग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पद पर तैनात थीं. उन्होंने इस नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखी. वह दिन में ड्यूटी करती थीं और फिर रात को पीसीएस परीक्षा की तैयारी करती थीं. उन्होंने बिना कोचिंग के यूपी पीसीएस परीक्षा क्रैक किया.

प्रतीक्षा सात भाई-बहन हैं. जिसमें पांच बहनें और दो भाई हैं. प्रतीक्षा सबसे छोटी हैं. वह शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही हैं. वह स्कूल में प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया करती थीं. बचपन से ही उनका सपना अधिकारी बनने का था.

homecareer

फॉरेस्ट ऑफिसर की ड्यूटी के साथ की तैयारी, बिना कोचिंग पास की PCS, बनीं एसडीएम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *