SIR के बाद चित्रकूट में नई वोटर लिस्ट हुई जारी, कुल 70 हजार से अधिक नाम कटे

0
SIR के बाद चित्रकूट में नई वोटर लिस्ट हुई जारी, कुल 70 हजार से अधिक नाम कटे


Last Updated:

Chitrakoot News: यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. चित्रकूट में एसआईआर के माध्यम से अंतिम प्रकाशन की सूची में 70750 लोगों के नाम कट गए हैं. वहीं 30242 लोगों के नाम जोड़े गए हैं.

चित्रकूट: पूरे यूपी में आज एसआईआर (SIR) सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो गया है. ऐसे में अब चित्रकूट जिले में भी मतदाता की फाइनल सूची भी जारी कर दी गई है, जिसमें चित्रकूट जिले में अंतिम प्रकाशन की सूची में 70750 लोगों के नाम कट गए हैं. वहीं 30242 लोगों के नाम जोड़े गए हैं. आपको बता दें कि चित्रकूट प्रशासन के अनुसार, हटाए गए नामों में ऐसे मतदाता शामिल हैं, जो या तो लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए या फिर उनके नाम डुप्लीकेट रूप में दर्ज थे.

जानकारी के लिए बता दें कि विशेष पुनरीक्षण 2026 के पहले 28 अक्टूबर 2025 तक जिले में कुल 738948 मतदाता थे, जिसमें मऊ मानिकपुर विधानसभा में पुरुष 188717, महिला 164927, थर्ड जेंडर 2 मिलाकर 353646 मतदाता थे. वहीं चित्रकूट विधानसभा की बात करें तो इसमें पुरुष 206712, महिला 178583, थर्ड जेंडर की संख्या 7 थी, जिसमें कुल मिलाकर 385302 मतदाता थे.

जिले में कुल इतने महिला-पुरुष मतदाता
वहीं इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रकूट चन्द्र शेखर ने लोकल 18 को बताया कि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. हमारे आलेख के प्रकाशन में 6 जनवरी को जिले में 637956 मतदाता थे. आज 10 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन सूची जारी करने के दौरान 236 कर्वी विधानसभा में पुरुष 190030, महिला 156584, थर्ड जेंडर 8 मिलाकर कुल 346622 मतदाता हो गए है. वहीं मानिकपुर विधानसभा की बात करें तो इसमें पुरुष 176658, महिला 144914, थर्ड जेंडर 4 मिलाकर कुल 321576 मतदाता हैं.

पूरे जिले में बढ़े 30242 मतदाता
उन्होंने आगे की जानकारी में बताया कि 6 जनवरी को हमारे आलेख में कुल 637956 मतदाता थे, जो अब आज अंतिम प्रकाशन में 668198 मतदाता हो गए हैं. हमारे 30242 मतदाता बढ़ गए हैं. उनका कहना है कि अगर कोई नया मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाना चाहता है, तो वह फॉर्म-6 भर सकता है या अपने क्षेत्र के बीएलओ से मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज से सभी बीएलओ एक हफ्ते तक अपने बूथ पर बैठेंगे, जहां मतदाता जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *