SIR की लिस्ट में नाम में गलती या फोटो आई खराब, तो कैसे कराएं ठीक, कौन सा भरे फॉर्म?

0
SIR की लिस्ट में नाम में गलती या फोटो आई खराब, तो कैसे कराएं ठीक, कौन सा भरे फॉर्म?


Last Updated:

SIR DRAFT LIST: यूपी सीईओ नवदीप रिणवा ने बताया कि 6 जनवरी से लेकर 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण में पर दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण होगा. उन्होंने यह भी बताया कि 1.4 करोड़ वोटर्स को नोटिस मिलेगा.

यूपी में जारी हो गई एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट.

लखनऊः उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने मंगलवार को एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी कर दी. हालांकि फाइनल लिस्ट 6 मार्च को जारी होगी. इससे पहले किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज कराने के लिए समय दिया गया है. चुनाव आयोग ने 6 जनवरी से 6 फरवरी तक का समय आपत्ति दाखिल करने का टाइम दिया है.

6 फरवरी तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
यूपी सीईओ नवदीप रिणवा ने बताया कि 6 जनवरी से लेकर 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण में पर दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण होगा. उन्होंने यह भी बताया कि 1.4 करोड़ वोटर्स को नोटिस मिलेगा. दस्तावेज देने पड़ेंगे.  चुनाव आयोग में मान्य 13 दस्तावेजों में से किसी एक को जमा कर वोटर बन सकेंगे. 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी. यूपी चीफ इलेक्शन ऑफिसर नवदीप रिणवा ने बताया कि गणना चरण में राजनैतिक दलों के साथ 1546 बैठक की गई.

कौन-कौन भर सकता है फॉर्म 6
उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरा करने वाले भी फॉर्म-6 भर सकते हैं. वहीं सवा 17 वर्ष अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले भी फॉर्म-6 भर सकते हैं. लेकिन सवा 17 वर्ष वालों का 6 मार्च को प्रकाशित मतदाता सूची में नाम नहीं होगा.

अगर ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं मिला नाम तो भरिए फॉर्म 6
इसके अलावा अगर ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं है और आप जुड़वाना चाहता हैं तो फॉर्म – 6 भर सकते हैं. मतदाता सूची में नाम व फोटो सही कराने के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं. 6 जनवरी से मतदाता सूची में अपनी डिटेल संशोधन के लिए भर सकते है फॉर्म. इसके अलावा किसी व्यक्ति की मौत की सूचना के लिए भर सकते है फॉर्म-7. विदेशों में रह रहे भारतीय फॉर्म-6A भरकर बन सकते हैं मतदाता.

15 दिन के एक्स्ट्रा टाइम में 8 लाख नाम बढ़े
इसके अलावा उन्होंने बताया कि एसआईआर की तारीख बढ़ाने के बाद 15 दिनों के अतिरिक्त समय में में करीब 8 लाख नाम बढ़े हैं. यूपी सीईओ ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल लोगो को बिना नोटिस नहीं कटेगा फॉर्म. गणना चरण में मैप न हो पाने वाले मतदाताओं के पास जायेगा नोटिस.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

SIR की लिस्ट में नाम में गलती या फोटो खराब, कैसे कराएं ठीक, कौन सा भरे फॉर्म?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों