‘SIR PDA प्रहरी’ बनाएगी सपा, एसआईआर की करेंगे निगरानी, अखिलेश यादव ने कहा, ‘लोकतंत्र बचाना है’
Last Updated:
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में 28 अक्टूबर से मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. नई मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 तक जारी होगी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘SIR PDA प्रहरी’ अभियान की शुरुआत की, ताकि हर मतदाता को उसके वोट का अधिकार मिल सके. चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया के तहत पुरानी सूचियों को फ्रीज करने की घोषणा भी कर दी है.
लखनऊ: मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चुनाव आयोग ने सोमवार 27 अक्टूबर को घोषणा कर दी है. कल से यानी 28 अक्टूबर से यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होगी और नई मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 तक जारी कर दी जाएगी. एसआईआर प्रक्रिया की घोषणा के साथ ही समाजवादी पार्टी भी एक्टिव हो गई है. पार्टी के पीडीए प्रहरी एसआईआर के तहत होने वाले हर फेरबदल की निगरानी करेंगे. इसके लिए बूथ स्तर पर SIR PDA प्रहरी की नियुक्तियां शुरू हो गई है.
एसआईआर के दूसरे चरण के पूरे होने के बाद नई मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी कर दी जाएगी. चुनाव आयोग एसआईआर लागू करने की रूपरेखा तय करने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ पहले ही दो बैठकें कर चुका है. कई सीईओ ने अपनी पिछली एसआईआर के बाद की मतदाता सूचियां अपनी वेबसाइटों पर डाल दी हैं. जिसके बाद SIR को लेकर नेताओं की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं.
क्या है SIR प्रक्रिया?
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एक विशेष अभियान है, जिसमें मतदाता सूची में सुधार किया जाता है, नए मतदाताओं का पंजीकरण होता है और मृतक या अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं. जिसके बाद एक नए सिरे से मतदाता सूचियां तैयार की जाती है. यह प्रक्रिया चुनावों की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम है.

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें