Skin Care Tips : नारियल तेल के इतने फायदे? चमकेगा चेहरा, ग्लो करेगी त्वचा, जानें लगाने का सही तरीका
Last Updated:
Coconut oil Benefits : सर्दियों में अगर आप भी बिना खर्च किए स्वस्थ और चमकदार त्वचा चाहते हैं, तो दादी-नानी के इस आसान नुस्खे को अपनाएं. नारियल तेल से न केवल त्वचा में प्राकृतिक ग्लो आएगा, बल्कि वह मजबूत और स्वस्थ भी बनी रहेगी. नारियल तेल त्वचा को प्राकृतिक ग्लो देने के साथ उसे अंदर से मजबूत बनाता है. आयुर्वेद में इसे शीतल और पोषक माना गया है. रात में सोने से पहले इससे हल्की मालिश करें, चेहरा खिल उठेगा.
जौनपुर. ठंड का मौसम आते ही त्वचा रूखी, बेजान और फटने लगती है. ऐसे में लोग महंगे क्रीम और लोशन का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार ये केमिकल युक्त उत्पाद त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देते हैं. जौनपुर की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कुसुम पांडेय बताती हैं कि ठंड में त्वचा की देखभाल के लिए दादी-नानी के घरेलू नुस्खे आज भी सबसे प्रभावी और सुरक्षित हैं. खासकर नारियल तेल का नियमित उपयोग त्वचा को प्राकृतिक ग्लो देने के साथ उसे अंदर से मजबूत भी बनाता है. डॉ. कुसुम पांडेय बताती हैं कि नारियल तेल आयुर्वेद में शीतल और पोषक माना गया है. इसमें मौजूद फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की नमी को बनाए रखते हैं और ड्राईनेस से बचाते हैं.
डॉ. कुसुम के मुताबिक, ठंड में नहाने के बाद हल्का गुनगुना नारियल तेल शरीर पर लगाने से त्वचा लंबे समय तक मुलायम बनी रहती है. यह त्वचा की ऊपरी परत पर सुरक्षा कवच बनाता है, जिससे ठंडी हवा का असर कम होता है. चेहरे की देखभाल के लिए नारियल तेल को रात में सोने से पहले हल्की मालिश के रूप में लगाया जा सकता है. इससे त्वचा की कोशिकाएं सक्रिय होती हैं और सुबह चेहरा फ्रेश व चमकदार नजर आता है. जिन लोगों की त्वचा बहुत ज्यादा रूखी रहती है, वे नारियल तेल में थोड़ा सा शहद मिलाकर उपयोग करें. यह मिश्रण त्वचा को गहराई से पोषण देता है.
डॉ. कुसुम बताती हैं कि नारियल तेल सिर्फ त्वचा ही नहीं बल्कि होंठों के लिए भी फायदेमंद है. फटे होंठों पर दिन में दो बार नारियल तेल लगाने से कुछ ही दिनों में राहत मिलती है. इसके अलावा हाथ-पैरों की एड़ियों पर रात में तेल लगाकर मोजे पहनने से फटी एड़ियों की समस्या भी दूर होती है. ठंड के मौसम में अगर आप भी बिना खर्च किए स्वस्थ और चमकदार त्वचा चाहते हैं, तो दादी-नानी के इस आसान नुस्खे को अपनाएं. नारियल तेल से न केवल त्वचा में प्राकृतिक ग्लो आएगा, बल्कि वह मजबूत और स्वस्थ भी बनी रहेगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें