Sonbhadra Mining Accident: रेस्क्यू के दौरान 6 मजदूरों के शव मिले, 48 घंटे से बचाव कार्य में जुटी NDRF

0
Sonbhadra Mining Accident: रेस्क्यू के दौरान 6 मजदूरों के शव मिले, 48 घंटे से बचाव कार्य में जुटी NDRF


Last Updated:

Sonbhadra News: सोनभद्र खनन हादसा ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. इस घटना के बाद से लगातार 45 घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. अब तक 5 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं.

सोनभद्र खनन हादसा.

सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र स्थित बिल्ली खनन क्षेत्र में हुए हादसे के बाद रेस्क्यू के दौरान 6 मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं. इससे पहले 5 शव निकाले गए थे, जबकि पुलिस के अनुसार मृतकों की संख्या अब 6 हो गई है. पिछले 48 घंटों से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर और CISF की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं. घटना स्थल पर भारी पुलिस बल और PAC तैनात है. मामला ओबरा-बिल्ली खनन क्षेत्र का है, जहां हादसे ने सुरक्षा इंतज़ामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ओबरा SDM विवश सिंह ने इस मामले की जानकारी दी.

सभी शवों का फिलहाल पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर के दोपहर करीब तीन बजे तक घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है, जबकि जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल लगभग आधे घंटे में मौके पर पहुंच रहे हैं. अन्य शवों की तलाश अभी भी जारी है. जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कहा है कि जब तक अंदर किसी के दबे होने की संभावना रहेगी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा.

सोनभद्र के बिल्ली मरकुंडी रासपहाड़ी क्षेत्र में हुए खनन हादसे के मामले में पुलिस ने खदान के पट्टा धारक मधुसूदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. हादसे के बाद जिला प्रशासन ने खनन पट्टा धारक मधुसूदन सिंह, दिलीप केसरी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. यह खनन हादसा शनिवार दोपहर 3 बजे हुआ था. अब तक 6 शवों को रेस्क्यू किया जा चुका है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराने के लिए डीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं.

इस हादसे ने खनिज विभाग और जिला प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है. स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि जिले में सैकड़ों खदानें बिना सुरक्षा मानकों के संचालित हो रही हैं. सोनभद्र में खनन सिंडिकेट का दबदबा इतना मजबूत बताया जा रहा है कि सैकड़ों करोड़ का खनन नियम विरुद्ध खुलेआम जारी है. यह हादसा सुरक्षा मानकों की अनदेखी का भयावह उदाहरण बनकर सामने आया है.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

रेस्क्यू के दौरान 6 मजदूरों के शव मिले, 48 घंटे से बचाव कार्य में जुटी NDRF



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *