Sonbhadra Mining Accident Live: सोनभद्र खनन हादसे में अब तक 6 की मौत, ड्रोन से दिखा कैसे चल रहा है बचाव का सबसे कठिन अभियान

0
Sonbhadra Mining Accident Live: सोनभद्र खनन हादसे में अब तक 6 की मौत, ड्रोन से दिखा कैसे चल रहा है बचाव का सबसे कठिन अभियान


Sonbhadra Mining Accident News: सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के कृष्णा माइनिंग खदान में रविवार की देर शाम भूस्खलन हुआ था, जो काफी दिल दहला देने वाला था. इस हादसे में 300 फीट गहराई में बड़ी चट्टान अचानक धंसकर गिर पड़ी, जिसके चलते कई मजूदर दब गए थे. हालांकि, भूस्खलन के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है. सोमवार सुबह तक करीब छह मजूदरों के शव बरामद हो चुके हैं. जबकि, अभी कई अन्य मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है.

अभी रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ जुटी हुई है. इस बीच, सोनभद्र खदान हादसे पर डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि जो चट्टान रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बनी हुई है, उस चट्टान का वजन करीब 70-75 टन है और इसे हटाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल बचाव अभियान अभी चालू है. वहीं, इस मामले में स्थानीय थाने में माइनिंग कंपनी के दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जानें पल-पल की लाइव अपडेट…

सोनभद्र: खदान मालिक गिरफ्तार, सरकार ने बढ़ाया मुआवजा
सोनभद्र जिले में बिल्लीमरकुंडी के रासपहड़ी में हुए खनन हादसे के मामले में जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. मंत्री ने बताया कि प्रत्येक मृतक परिवार को 20-20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इधर, रेस्क्यू कार्य अभी भी जारी है. हादसे के संबंध में खदान के पट्टा धारक मधुसूदन सिंह, दिलीप केसरी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. पुलिस ने पट्टा धारक मधुसूदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि खनन हादसा शनिवार सुबह 3 बजे हुआ था, जिसमें अब तक 6 शव रेस्क्यू किए जा चुके हैं.

6 शव बरामद, खदान मालिक पर पुलिस कार्रवाई
सोनभद्र: बिल्लीमरकुंडी के रासपहड़ी में हुए खनन हादसे में खदान मालिक मधुसूदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. हादसे के बाद जिला प्रशासन ने खनन पट्टा धारक के खिलाफ FIR दर्ज की थी. FIR मधुसूदन सिंह, दिलीप केसरी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की गई थी. पुलिस ने पट्टा धारक मधुसूदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है. बताया गया है कि खनन हादसा शनिवार को सुबह 3 बजे हुआ था, और अब तक 6 शव रेस्क्यू किए जा चुके हैं.

सोनभद्र: अभी तक 6 शव बरामद, 3 बजे पहुंचेंगे अनिल राजभर
सोनभद्र जिले में हुए खनन हादसे में अब तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं. सभी शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर तीन बजे तक घटना स्थल पर पहुंचने की संभावना है. वहीं, जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल आधे घंटे में मौके पर पहुंच रहे हैं. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. वहीं, इस हादसे में पहले ही 5 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि अन्य शवों की तलाश जारी है. जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि जब तक अंदर किसी के दबे होने की संभावना बनी रहेगी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा.

सोनभद्र में ‘ऑपरेशन तलाश’ जारी
सोनभद्र जिले में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. अब तक 5 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं. इनमें से 3 शव रात के दौरान रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाले. परिजनों के अनुसार, एक और मजदूर की तलाश अभी भी जारी है. जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि जब तक अंदर किसी के दबे होने की संभावना बनी रहेगी, रेस्क्यू ऑपरेशन बंद नहीं किया जाएगा. प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर लगातार प्रयास कर रही हैं.

100 से अधिक बचावकर्मी और 10 मशीनें लगाई गईं

सोनभद्र जिले में हुए खनन हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है. विंध्याचल कमिश्नर और सोनभद्र के एसपी स्वयं मौके पर मौजूद हैं और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं. घटना स्थल पर लगभग 10 पोकलेन मशीनों के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की 100 से अधिक सदस्यीय टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावित जोखिम को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन को तेज़ी और सावधानी दोनों के साथ अंजाम दिया जा रहा है. इस हादसे में मृतक के परिजनों को क्रेशर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से लगभग 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है.

ड्रोन शॉट में दिखा सोनभद्र खनन हादसे का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

सोनभद्र ओबरा बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है. सामने आए ड्रोन शॉट में बचाव स्थल का पूरा दृश्य देखा जा सकता है, जहां NDRF और SDRF की टीम पिछले 48 घंटों से बिना रुके अभियान में जुटी हुई है. बचावकर्मी भारी मशीनों और आधुनिक उपकरणों की मदद से दबे हुए इलाकों में पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं. प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और प्रभावित क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित करने की कोशिशें जारी हैं.

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मौके पर जाकर लिया जायजा, जांच और कड़ी कार्रवाई के संकेत

सोनभद्र खनन हादसे के बाद योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर गुरुवार को घटना स्थल पहुंचे और आला अधिकारियों के साथ मौके की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने पुष्टि की कि अब तक हादसे में छह शव बरामद हो चुके हैं. मीडिया से बातचीत में अनिल राजभर ने घटना पर गहरा दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पूरी सरकारी सहायता का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि हर गांव और क्षेत्र में जानकारी भेज दी गई है और यदि कोई व्यक्ति हादसे के दौरान लापता हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें. मंत्री ने बताया कि रेस्क्यू पूरा होने के बाद की जाने वाली कार्रवाई नजीर साबित होगी. साथ ही शासन स्तर से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा मानकों को लेकर तत्कालीन डीएम द्वारा दिए गए हलफनामे की भी जांच होगी. दर्ज मुकदमे में एक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए उन्होंने मीडिया से स्थल पर पहुंचने की पाबंदी पर सहयोग की अपील की.

7 शव बरामद, 52 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन

सोनभद्र के ओबरा बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में एक और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है. घटनास्थल पर पिछले 52 घंटे से निरंतर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. NDRF और SDRF की टीमें बिना रुके मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं. कठिन परिस्थितियों के बावजूद बचाव कार्य तेज गति से चल रहा है. अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी रहेगा और किसी भी संभावना को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *