SP को महाकुंभ में गंदगी दिखती है, इनमें सनातन के लिए श्रद्धा नहीं- सीएम योगी आदित्यनाथ
Last Updated:
CM Yogi Adityanath up vidhan sabha :
यूपी विधानसभा सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर हमला किया.
लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधानसभा के अंदर समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं को आड़े हाथों लिया. सीएम योगी ने कहा कि ‘समाजवादी पार्टी के अंदर सनातन के लिए श्रद्धा नहीं है. हमने मथुरा और वृंदावन का विकास किया है. हमारी सरकार उत्तर प्रदेश को उसकी पहचान दिलाने का काम कर रही है.’ उन्होंने कहा कि समाजवादी जब अंतिम पायदान पर खड़ा होता है, तब उसे धर्म की याद आती है.
विधानसभा में बोलते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘मुझे अच्छा लगा कि नेता प्रतिपक्ष ने अपने को सनातनी कहा. ये स्वागत है कि आपने इस भाव को समझा है. महाकुम्भ, सनातन और आयोध्या को नेता प्रतिपक्ष ने स्वीकार किया. नेता प्रतिपक्ष ने खुद महाकुंभ में स्नान कर व्यवस्था की तारीफ की. महाकुम्भ में विश्वस्तरीय व्यवस्था न होती तो 63 करोड़ लोग स्नान न कर पाते. महाशिवरात्रि तक 65 करोड़ की संख्या पार होगी. भारत के 144 करोड़ में से 110 करोड़ सनातनी हैं. आपने कहा कि आप बुद्ध को नहीं मानते. हम बुद्ध, जैन, सिख धर्म समेत सभी पंथ संप्रदाय का सम्मान करते हैं. 26 दिसंबर की तिथि वीर बाल दिवस के रूप में घोषित की. CM आवास में पहली बार लगातार गुरु वाणी का आयोजन हो रहा है.’
विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ ने क्या-क्या कहा…
- हमारे मन में सभी के लिए सम्मान का भाव है.
- आपने कहा कि कुंभ में जाने से एक जाति विशेष को रोका गया. हमने कुंभ में जाने से किसी को नहीं रोका.
- हमने कहा था सदभावना से जाएं. दुर्भावना से जाएंगे तो दुर्गति भी जरूर होगी.
- आपकी सरकार के CM ने गैर सनातनी को कुंभ का इंचार्ज बनाया.
- मै खुद महाकुंभ की मॉनिटरिंग कर रहा था.
- 2013 में अव्यवस्था के चलते मॉरिशस के राष्ट्रपति ने स्नान करने से मना कर दिया था.
- इस महाकुंभ में 74 देशों के लोग आकर उन्होंने जमकर तारीफ की.
- ये हमारे लिए गौरव का विषय होना चाहिए.
- बीते वर्ष भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ.
- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और महाकुंभ भारत की परम्परा और आर्थिकी के लिए मील के पत्थर साबित होने वाले हैं.
- महाकुंभ में जाति, मजहब किसी भी तरह का भेदभाव नहीं है.
- महाकुंभ में सभी एक घाट पर मिलकर स्नान कर रहे हैं.
- बीते एक माह में सपा और वामपंथियों की वॉल पर नकारात्मकता के अलावा कुछ नहीं मिलेगा.
- हर बार इनकी कोशिशें महाकुंभ को बदनाम करने की हुई है.
- महाकुंभ में दुःखद हादसे पर भी आस्था भारी पड़ी है.
- सनातन विरोधियों की नज़र सिर्फ गंदगी पर थी.
- महाकुंभ में बहु ने अपनी पीठ पर सास को लादकर स्नान किया.
- महाकुंभ में जिसने जो तालाशा, उसे वही मिला.
- गिद्ध को लाश, सुअरों को गन्दगी, गरीबों को रोजगार मिला.
- सपा और वामपंथियों के प्रश्न इनकी नीति नियति पर सवाल खड़ा करती है.
- महाकुंभ पर टिप्पणी कर भारत की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.
- महाकुंभ ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विजन को चरितार्थ कर दिखाया.
Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh
February 24, 2025, 16:34 IST