SSC के पेपर में अगर आपने भी आजमा लिए ये टिप्स, तो हर हाल में मिलेगी सफलता
Last Updated:
SSC के एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग लागू होती है. ऐसे में जो भी युवा पेपर की तैयारी कर रहे हैं वे सभी युवा तैयारी के बदौलत ही पेपर में सम्मिलित हो. उन्होने बताया कि कई बार देखने को मिलता है कि युवा सोचते हैं कि वह तो ऐसे ही क्वेश्चन का आंसर लिखकर सफल हो जाएंगे, जबकि नेगेटिव मार्किंग के कारण उनके सही क्वेश्चन के नंबर भी कट जाते हैं. इसीलिए, अच्छे से तैयारी करके ही जाएं.
मेरठ: जो भी युवा एसएससी (SSC Exam) के पेपर की तैयारी कर रहे हैं उनके मन में यही जिज्ञासा है कि किस तरह से अपनी तैयारी करें जिससे एसएससी की एग्जाम में उनके अच्छे नंबर आए. वह अपने सपने को पूरा कर पाएं. इन्हीं बातों को देखते हुए लोकल 18 की टीम द्वारा एसएससी एग्जाम में युवाओं को प्रेक्टिस करने वाले अमित नगर से खास बातचीत की, जिन्होंने युवाओं को विभिन्न टिप्स दिए.
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है प्रैक्टिस
एक्सपर्ट अमित नागर ने लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए बताया कि सभी परीक्षाओं के लिए प्रेक्टिस कॉफी महत्वपूर्ण है. ऐसे में युवा निरंतर अपनी प्रेक्टिस को जारी रखते हुए एसएससी के पेपर के प्रैक्टिस सेट तैयार कर लें जिससे कि वह प्रतिदिन उन प्रैक्टिस सेट को सॉल्व करें. इससे उनकों अपनी तैयारी का आंकलन हो जाएगा. इसके बाद में बेहतर तरीके से प्रदर्शन कर सकते हैं.
सावधानी के साथ करें पेपर
उन्होंने बताया कि SSC के एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग लागू होती है. ऐसे में जो भी युवा पेपर की तैयारी कर रहे हैं वे सभी युवा तैयारी के बदौलत ही पेपर में सम्मिलित हो. उन्होने बताया कि कई बार देखने को मिलता है कि युवा सोचते हैं कि वह तो ऐसे ही क्वेश्चन का आंसर लिखकर सफल हो जाएंगे, जबकि नेगेटिव मार्किंग के कारण उनके सही क्वेश्चन के नंबर भी कट जाते हैं. इसीलिए, अच्छे से तैयारी करके ही जाएं.
इन विषय की करें अच्छे से तयारी
उन्होंने बताया कि पेपर के लिए गणित, रिजनिंग के साथ-साथ अंग्रेजी भी काफी महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में आप अच्छे तरीके से इन विषयों की तैयारी करते हुए चलें. इसी के साथ ही मॉक टेस्ट पर फोकस करते हुए अपनी कमजोरी को दूर करें. इससे कि आप परीक्षाओं के दौरान बेहतर कार्य कर पाए.
उन्होंने बताया कि इसके लिए नोट्स बनाने भी काफी महत्वपूर्ण होते हैं जिससे कि आप परीक्षाओं से कुछ दिन पहले जब नोट्स के माध्यम से तैयारी करते हुए रिवीजन करते हैं, तो उससे आपको मदद मिलती है. उन्होंने बताया कि सबसे इंपोर्टेंट है कि आप पॉजिटिव थिंकिंग के साथ तैयारी करें.
इंग्लिश पर भी करें फोकस
बता दें कि यूपी बोर्ड से संबंधित युवा अगर एसएससी के पेपर की तैयारी कर रहे हैं, तो वह सभी इंग्लिश पर फोकस अवश्य करें. इसके लिए इंग्लिश के न्यूज़ पेपर किताब. विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं. इससे उनका सपना निश्चित ही पूरा होगा.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें