Success Story: गांव की लड़की ने किया कमाल, सरकारी स्कूल से की पढ़ाई, बनी डिप्टी कलेक्टर

0
Success Story: गांव की लड़की ने किया कमाल, सरकारी स्कूल से की पढ़ाई, बनी डिप्टी कलेक्टर


Last Updated:

MPPSC 2022 result, MP PCS Result 2022 Topper: कहते हैं प्रतिभाएं संसाधनों की मोहताज नहीं होती हैं. ये बातें अक्सर साबित भी होती रहती हैं. इस बात को एक गांव की लड़की ने एक बार फिर से सच साबित किया है. MPPSC PCS 2022 परीक्षा…और पढ़ें

MPPSC Exam 2022, MPPSC Topper Deepika Patidar: एमपीपीएससी की टॉपर दीपिका पाटीदार की कहानी. (फोटो- सोशल मीडिया)

MPPSC 2022 result, MP PCS Result 2022 Toppers: इस लड़की ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई गांव के एक सरकारी स्कूल से पूरी की, लेकिन पढ़ने में होनहार इस लड़की ने 12वीं और ग्रेजुएशन करने के बाद प्रशासनिक अधिकारी बनने की ठानी. यह मिशन इतना आसान नहीं था. चार बार असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी और आखिरकार पांचवें प्रयास में वह डिप्टी कलेक्टर (SDM) बन ही गई.

MPPSC 2022 Topper, MPPSC Topper Dipika Patidar: यह कहानी किसी और की नहीं बल्कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा 2022 (PCS Result 2022) की टॉपर दीपिका पाटीदार की है. दीपिका पाटीदार ने MPPSC PCS 2022 की परीक्षा टॉप किया है. कुल 457 पदों के लिए हुई इस परीक्षा के नतीजे देर रात जारी कर दिए गए. अभी कुल 394 पदों के नतीजे ही जारी किए गए हैं, जिसमें दीपिका पाटीदार टॉपर बनी हैं.

MPPSC 2022 result, Dipika Patidar Story :कैसे बनीं डिप्टी कलेक्टर
दीपिका पाटीदार मूल रूप से मध्य प्रदेश के देवास जिले की रहने वाली हैं. दीपिका ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल से ही 10वीं तक की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने पाटीदार समाज के बोर्डिंग स्कूल से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने होल्कर साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया. दीपिका ने बताया कि इसके बाद वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गईं, लेकिन चार बार असफल रहीं. अब पांचवीं बार में उन्हें सफलता मिली है.

MPPSC Result 2022: एमपीपीएससी का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, दीपिका बनी टॉपर

Dipika Patidar Topper: MPPSC के बारे में दोस्त ने बताया
दीपिका ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया कि MPPSC PCS परीक्षा के बारे में मुझे एक दोस्त ने बताया था, जिसके बाद मैंने इसकी तैयारी शुरू की थी. दीपिका ने कहा कि वह एक सामान्य परिवार से हैं. उनके पिताजी ग्राम पंचायत सचिव हैं, माताजी घरेलू महिला हैं. दीपिका के एक भाई अपना बिजनेस करते हैं और दूसरे भाई खेती करते हैं. यहां देखें पूरा रिजल्‍ट 

homecareer

गांव की लड़की ने किया कमाल, सरकारी स्कूल से की पढ़ाई, बनी डिप्टी कलेक्टर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *