Success story : नौकरी छूटी लेकिन नहीं मानी हार, आज खुद का बिजनेस, हो रही तगड़ी कमाई
Last Updated:
Business idea : गोंडा के शिवचंद सिंह बताते हैं कि कोरोना काल में नौकरी छूटने के बाद सरसों के तेल के बिजनेस की शुरुआत की. गांव के किसानों से सरसों खरीदकर घर पर ही तेल निकालना शुरू किया. उनके तेल का स्वाद और सुगंध अलग होता है. लोग इसे न मालिश और आयुर्वेदिक उपयोग के लिए भी खरीदते हैं.
गोंडा. कोरोना काल में नौकरी छूटी तो झटका लगा लेकिन हार नहीं मानी. आज वही युवक सरसों के तेल का कारोबार कर रहा है. लोकल 18 से बातचीत में गोंडा के शिवचंद सिंह बताते हैं कि कोरोना काल में नौकरी छूटने के बाद उन्होंने शहद के बिजनेस की शुरुआत की. उनके दिमाग में आया कि कुछ और क्यों न किया जाए. फिर उन्होंने सरसों के तेल के बिजनेस की शुरुआत की. उन्होंने गांव के किसानों से सरसों खरीदकर घर पर ही पारंपरिक तरीके से तेल निकालना शुरू किया. धीरे-धीरे जब लोगों को उनके तेल की क्वालिटी पसंद आई तो मांग बढ़ने लगी. अब उन्होंने एक छोटी यूनिट लगा ली है और आस-पास के कई गांवों में उनका तेल बिकने लगा है. कच्ची घानी सरसों का तेल पूरी तरह देसी तरीका अपनाकर तैयार किया जाता है, जिसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता. यही वजह है कि इसका स्वाद और सुगंध अलग होती है. लोग इसे न सिर्फ खाने के लिए बल्कि मालिश और आयुर्वेदिक उपयोग के लिए भी खरीदते हैं.
10 साल की नौकरी
शिवचंद सिंह बताते हैं कि उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई कर रखी है. इसके बाद एक मल्टीनेशनल दवा कंपनी में 10 साल तक रिप्रेजेंटेटिव के पद पर मैनेजर रहे. शिवचंद सिंह बताते हैं कि कोरोना काल में जीवन अस्त-व्यस्त था और सिर्फ इम्यूनिटी की बातें होती थीं. वे बताते हैं कि हमारा उद्देश्य है कि इस ब्रांड को लोगों तक पहुंचाना. सभी को सेहत संबंधित तेल से जो दिक्कतें आ रही हैं, वो न हो. शिवचंद सिंह बताते हैं कि प्लांट लगाने में पूरा खर्चा लगभग 17 से 18 लाख रुपये का आया है. सरकार की तरफ से 35% की सब्सिडी भी मिली है.
कितनी इनकम
शिवचंद बताते हैं कि हमारे यहां से प्रतिदिन 25 से 30 लीटर कोल्ड प्रेस्ड मस्टर्ड ऑयल की बिक्री होती है. 250 रुपये प्रति लीटर सरसों का तेल दिया जाता है. शिवचंद सिंह बताते हैं कि इसमें ठंडा और निकलता है और हम जो सरसों की प्राइस करते हैं, उसमें गर्म सरसों का तेल निकलता है. कोल्ड प्रेस्ड मस्टर्ड ऑयल हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. कोल्ड प्रेस मस्टर्ड ऑयल खास करके दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है जिस किसी को हार्ट की समस्या है, उनको कोल्ड प्रेस मस्टर्ड मिल का प्रयोग करना चाहिए.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें