Success Story : सुल्तानपुर के ये पांच टॉप किसान! कोई उगा रहा स्ट्रॉबेरी, कोई शिमला मिर्च, लाखों में कमाई

0
Success Story : सुल्तानपुर के ये पांच टॉप किसान! कोई उगा रहा स्ट्रॉबेरी, कोई शिमला मिर्च, लाखों में कमाई


Last Updated:

Farmer Success Story : इन किसानों ने घाटे में बदलती जा रही खेती में नई जान फूंक दी है. सुल्तानपुर के इन किसानों ने नई तकनीकी और वैज्ञानिक खेती से निरंतर अच्छी पैदावार हासिल की है. आज हम ऐसे ही पांच प्रगतिशील किसानों के बारे में बात करेंगे, जिनकी खेती का तरीका किसी को भी निहाल कर देगा. ये अपने इलाके के चर्चित किसान हैं और आसपास के दूसरे कृषकों के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं.

बदलते दौर में पढ़े-लिखे लोग खेती को बदल रहे हैं और वैज्ञानिक खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. सुल्तानपुर के रहने वाले किसान शिवम चतुर्वेदी उन्हीं में से एक हैं, पढ़ाई के साथ-साथ साथ सब्जी की खेती कर रहे हैं. सब्जी की खेती में उन्होंने फूलगोभी के पौधों को लगाया है, जो लगभग 50,000 से अधिक हैं. इससे उन्हें काफी मुनाफे की उम्मीद है.

vimlesh singh

सुल्तानपुर के लंभुआ तहसील के तेरये गांव के किसान विमलेश सिंह ने पारंपरिक खेती की जगह केला की खेती से दोगुना मुनाफा कमाया है. उन्होंने 10 एकड़ में 12,000 पौधे लगाए, जिसमें ₹2 लाख का खर्च आया और ₹5 लाख का केला बेचा. अब वे दूसरे किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं. यह खेती जिला उद्यान विभाग के प्रोत्साहन और सब्सिडी से संभव हुई है. केले की खेती के बाद गेहूं भी उगाया जा सकता है.

Rakesh yadav

गांव चकसिकरा पूरे अमीर अली के रहने वाले राकेश कुमार यादव ने 25 बीघा खेत में अमरूद का बाग तैयार किया है. शुरुआत में उन्होंने 2000 पेड़ों से की थी लेकिन आज उन्होंने लगभग 4000 अमरूद के पेड़ तैयार कर लिए हैं, जिससे अच्छी पैदावार हो रही है.

radheshyam

सुल्तानपुर के नरेंदापुर गांव के रहने वाले किसान राधेश्याम वर्मा ने स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं. उन्होंने स्ट्रॉबेरी का पौधा पुणे से मंगवाया था. उन्होंने 25000 स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए हैं. उनको इस खेती में डेढ़ लाख रुपये लागत आई है.

meraj Ahmed kisan

सुल्तानपुर के मेराज अहमद प्रगतिशील किसानों की सूची में टॉप स्थान रखते हैं. मेराज ने 7 साल तक आर्मी की तैयारी की और साथ में आईटीआई भी करते रहे. भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना जब पूरा नहीं हुआ तो मेराज ने शिमला मिर्च की खेती शुरू की, जिसमें आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों को शामिल किया है. इस खेती से उन्हें लाखों रुपये की कमाई हो रही है.

homeagriculture

सुल्तानपुर के ये टॉप किसान! कोई उगा रहा स्ट्रॉबेरी, कोई शिमला, लाखों में कमाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *