Sugarcane Farming: गन्ना किसानों के लिए खतरे की घंटी! ये 1 रोग पूरी फसल को कर देता है तबाह, ऐसे करें पहचान और बचाव
Last Updated:
Sugarcane Farming Tips: आजमगढ़ में गन्ने की बुवाई के समय लाल सड़न रोग और तना सड़न रोग किसानों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं. विशेषज्ञों ने समय रहते रोग के लक्षण पहचानने और सही दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी है ताकि फसल सुरक्षित रहे और पैदावार प्रभावित न हो.
आजमगढ़: गन्ने की बुवाई के समय किसानों के लिए गन्ने में लगने वाले रोगों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इन रोगों में सबसे खतरनाक माना जाता है लाल सड़न रोग, जिसे गन्ने का कैंसर भी कहा जाता है. यह रोग पौधे के पत्तों से लेकर जड़ों तक फैल सकता है और फसल को पूरी तरह प्रभावित कर सकता है. अगर समय रहते इसका उपचार नहीं किया गया, तो यह रोग पूरी फसल में फैलकर पैदावार को घटा सकता है.
लाल सड़न रोग के लक्षण और पहचान
कृषि विज्ञान केंद्र, आजमगढ़ की कृषि विशेषज्ञ डॉ. दिव्या सिंह बताती हैं कि लाल सड़न रोग गन्ने के लिए सबसे खतरनाक होता है. इस रोग से प्रभावित पौधों की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और नीचे से सूखने लगती हैं, जिससे गन्ने का विकास प्रभावित होता है. यदि गन्ने की पत्तियां पीली हो रही हैं या नीचे से सड़न दिखाई दे रही है, तो यह रोग का लक्षण हो सकता है. रोगी पौधों को तुरंत खेत से हटा देना चाहिए ताकि यह अन्य पौधों तक न फैल सके.
लाल सड़न रोग के अलावा गन्ने में तना सड़न रोग का भी खतरा रहता है. यह भी फफूंद जनित बीमारी है, जो अधिक नमी वाली मिट्टी में लगती है. इस रोग में गन्ने की गांठ पर गाढ़ा काला रंग दिखाई देने लगता है, जिससे पौधे में सड़न उत्पन्न हो जाती है. तना सड़न रोग से बचाव के लिए ट्राइकोडर्मा विरिडी का उपयोग किया जा सकता है. इसे 5 किलो प्रति एकड़ की दर से गोबर की खाद में मिलाकर खेत में इस्तेमाल किया जा सकता है.
समय रहते बरते सावधानी
गन्ने की फसल में लाल सड़न और तना सड़न रोग समय पर पहचान और सही उपचार के बिना पूरे खेत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि किसान अगर रोग के लक्षण तुरंत पहचानें और सुझाई गई दवाओं और तकनीकियों का उपयोग करें, तो फसल सुरक्षित रहती है और पैदावार भी प्रभावित नहीं होती.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें