Tinda Cultivation: कम लागत में ज्यादा कमाई, 45 दिन में तैयार… टिंडे की खेती बन रही फायदे का सौदा

0
Tinda Cultivation: कम लागत में ज्यादा कमाई, 45 दिन में तैयार… टिंडे की खेती बन रही फायदे का सौदा


होमवीडियोकृषि

कम लागत में ज्यादा कमाई, 45 दिन में तैयार.. टिंडे की खेती बन रही फायदे का सौदा

X

कम लागत में ज्यादा कमाई, 45 दिन में तैयार.. टिंडे की खेती बन रही फायदे का सौदा

 

arw img

Tinda Cultivation: कम लागत और कम समय में तैयार होने वाली टिंडे की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा बन रही है. किसान 45-50 दिनों में इसकी फसल लेकर लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं. बाजार में टिंडे का भाव 40-45 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है, जिससे इसकी मांग भी बनी रहती है. बिलारी क्षेत्र के किसान भी इसकी खेती से अच्छा लाभ ले रहे है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदी रत्ता के अनुसार टिंडा की बुवाई के लिए 3.5 से 4 किलो बीज प्रति हेक्टेयर पर्याप्त होता है. लाइन से लाइन की दूरी 150 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 50-60 सेंटीमीटर रखनी चाहिए. खेत में गोबर की सड़ी खाद डालने से उत्पादन बढ़ता है. समय पर सिंचाई, निराई-गुड़ाई और उचित देखभाल से 10-15 टन तक पैदावार मिल सकती है. सही प्रबंधन अपनाकर किसान इस फसल से अपनी आय बढ़ा सकते है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *