Tips and Tricks: कॉकरोच ने नाक में कर रखा है दम, आजमाएं ये घरेलू नुस्‍खे; दुम दबाकर भाग जाएंगे सारे

0
Tips and Tricks: कॉकरोच ने नाक में कर रखा है दम, आजमाएं ये घरेलू नुस्‍खे; दुम दबाकर भाग जाएंगे सारे


Last Updated:

Tips and Tricks: रायबरेली जिले के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह बताते हैं कि इन प्राकृतिक और सस्ते उपायों से आप बिना किसी जहरीले केमिकल के अपने घर को कॉकरोच-मुक्त बना सकते हैं. यह तरीका सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और लंबे समय तक असरदार है यानी अब घर में शांति और रसोई में स्वच्छता दोनों रहेंगे.

कॉकरोच घर में सबसे जिद्दी और परेशान करने वाले कीटों में से एक हैं. ये न केवल रसोई की सफाई बिगाड़ते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा करते हैं.इनसे निकलने वाले बैक्टीरिया और कीटाणु खाने-पीने की चीजों को दूषित कर देते हैं, जिससे इंफेक्शन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं

LOCAL 18

बाजार में मिलने वाले स्प्रे और कीटनाशक असर तो दिखाते हैं, लेकिन उनमें मौजूद रसायन बच्चों और पालतू जानवरों के लिए हानिकारक होते हैं. ऐसे में प्राकृतिक उपाय अपनाना सबसे बेहतर विकल्प है.

LOCAL 18

कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए बोरिक पाउडर, बेकिंग सोडा, नींबू और सिरका जैसे घरेलू नुस्खे बेहद प्रभावी हैं.बेकिंग सोडा और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर रसोई, सिंक के पास और फर्श के कोनों में छिड़क दें.यह मिश्रण कॉकरोच को आकर्षित करता है और उनके शरीर में रासायनिक प्रतिक्रिया से उन्हें खत्म कर देता है.

LOCAL 18

नींबू और सिरका का मिश्रण भी बेहतरीन प्राकृतिक कीटनाशक है. एक स्प्रे बोतल में एक कप सिरका और आधा नींबू का रस मिलाएं और इसे उन जगहों पर स्प्रे करें जहाँ कॉकरोच ज्यादा दिखाई देते हैं.इसकी तेज़ गंध उन्हें तुरंत दूर भगा देती है.

LOCAL 18

इसके अलावा, तेजपत्ता (Bay Leaf) भी कारगर उपाय है. इसकी महक कॉकरोच को बिल्कुल पसंद नहीं आती है.कुछ पत्तों को किचन कैबिनेट, गैस के पास और सिंक के नीचे रख दें, जिससे कॉकरोच दोबारा वहाँ नहीं आएंगे.

LOCAL 18

अगर समस्या ज्यादा बढ़ी हो, तो नीम का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है. दो चम्मच नीम का तेल और आधा कप पानी मिलाकर स्प्रे करें. नीम में मौजूद तत्व कॉकरोच के नर्वस सिस्टम पर असर डालते हैं, जिससे वे भाग जाते हैं.

LOCAL 18

इन घरेलू उपायों के साथ-साथ साफ-सफाई पर भी ध्यान देना जरूरी है. रात में झूठे बर्तन न छोड़ें, खाने की चीज़ें ढककर रखें और कचरा रोज़ बाहर फेंकें.पानी का रिसाव रोकें, क्योंकि कॉकरोच नम जगहों पर तेजी से पनपते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कॉकरोच ने नाक में कर रखा है दम, आजमाएं ये घरेलू नुस्‍खे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *