Tips and tricks: घर पर हरा धनिया उगाने का आसान तरीका, 3 हफ्ते में हो जाएगा तैयार; बार-बार लाने की झंझट हो जाएगी खत्म

0
Tips and tricks: घर पर हरा धनिया उगाने का आसान तरीका, 3 हफ्ते में हो जाएगा तैयार; बार-बार लाने की झंझट हो जाएगी खत्म


Last Updated:

How to grow coriander: फिरोजाबाद सर्दियों में हरा धनियां हर किसी की पसंद होता है. लेकिन इस सीजन में धनियां की काफी अच्छी डिमांड होती है और इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है. इसलिए घर के गमले में भी इस धनियां को उगाया जा सकता है. कुछ ही दिनों में जमकर धनियां की पैदावार होगी.

सर्दियों में धनियां के साथ तैयार सब्जी को खाने में अलग ही मजा आता है. लेकिन इस सीजन में धनियां की काफी डिमांड होती है. लोग मंडी से काफी महंगा धनियां खरीदकर लाते हैं और सब्जी में डलवाते हैं.लेकिन इसे घर पर भी आसानी से उगाया जा सकता है.

गमले में मिट्टी डालकर उगाएं धनियां

घर पर गमले में मिट्टी डालकर धनिया को आसानी से उगा सकते हैं. 6.2 से 6.8 पीएच वाली अच्छी मिट्टी में धनियां बोएं. अच्छी जल निकासी और भरपूर धूप वाली मिट्टी में धनियां बहुत ही अच्छा उगा सकते हैं.

सीधे गमलों में बोएं धनियां

धनिया को घर पर उगाने के लिए बीज को ट्रे में उगाने और फिर अंकुरित पौधों को रोपने के बजाय सीधे गमलों में बोना बेहतर होगा है. क्योंकि धनिया की फसल 17° से 27° सेल्सियस के तापमान में अच्छी तरह पनपती है. गमले में धनियां अच्छा उगता है.

6 इंच के अंतर पर बोएं बीज

बड़े गमले में धनियां के बीज को बाएं और बीजों के बीच लगभग 6 इंच का अंतर रखें.बीजों के ऊपर मिट्टी दबाए और आधा इंच की बारीक गीली घास की परत से ढक दें.अच्छी तरह समय से पानी दें.आपके घर पर ही मार्केट जैसा धनियां उगना शुरू हो जाएगा.

3 हफ़्ते में उगकर तैयार हो जाता है धनियां

धनिया के अंकुरण में 2 से 3 हफ़्ते लगते हैं. इसमें ध्यान रहे कि छोटे पौधों को 20 सेंटीमीटर की दूरी पर पतला करें. ताकि वे अपने पूरे आकार में बढ़ सकें.धनिया की फ़सल बढ़ाने के लिए, नियमित रूप से मुलायम तनों को काटते रहें और फ़सल काटते समय पौधे को घुमाते रहें .इससे धनियां की अच्छी पैदावार होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर पर हरा धनिया उगाने का आसान तरीका, 3 हफ्ते में हो जाएगा तैयार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *